हिंदी करंट अफेयर्स, 1 जनवरी 2017

1. “स्वच्छ स्वस्थ सर्वत्र” योजना की पहल किस मंत्रालय के सहयोग से की गई है?

“स्वच्छ स्वस्थ सर्वत्र”योजना की पहल पेयजल और स्वच्छता मंत्रालय के सहयोग से की गई है| यह पहल स्वच्छ भारत मिशन का एक हिस्सा है, तथा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत है। यह शौचालयों के निर्माण और व्यवहार में परिवर्तन को सक्षम करने के 2 अक्टूबर, 2019 तक भारत खुले में शौच मुक्त बनाने के लक्ष्य के साथ, दो उद्देश्यों पर केंद्रित है।

2. भारतीय इतिहास कांग्रेस (आईएचसी) की 77वां सत्र भारत में कहाँ शुरू किया गया है?

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी द्वारा 29 दिसंबर को तिरुवनंतपुरम, केरल के विश्वविद्यालय में भारतीय इतिहास कांग्रेस (आईएचसी) का 77वां सत्र शुरू किया गया है|

3. भारत में पहला डिजी धन मेला किस राज्य में आयोजित किया गया है?

भारत में पहला डिजी धन मेला हरियाणा गुरुग्राम में बिना नकद लेनदेन को बढ़ावा देने के लिए आयोजित किया गया है| अगला मेला डिजी धन मेला देहरादून में आयोजित किया जायेगा| इसका उद्देश्य प्लास्टिक मनी को बढ़ावा देना है|

4. प्रफुल्ल हलदनकर का संबंध किस खेल से है?

हाल ही में प्रसिद्ध टेबल टेनिस खिलाडी प्रफुल्ल हलदनकर का महाराष्ट्र, मुंबई में निधन हो गया है| वे 1961-62 में भारत के सर्वश्रेष्ठ खिलाडी थे, उन्होंने दो एशियाई चैंपियनशिप और दो विश्व चैंपियनशिप का भारत की और से प्रतिनिधित्व किया था| खेल से सन्यास लेने के बाद वह कई वर्षो तक भारतीय रेल के कोच भी थे|

5. भारत में मध्यस्थता तंत्र की संस्थानीकरण की समीक्षा के लिए किस समिति का गठन किया गया है?

भारत में मध्यस्थता तंत्र की संस्थानीकरण की समीक्षा के लिए उच्च स्तरीय समिति का गठन किया गया है| इस समिति का गठन न्यायमूर्ति बी एन श्रीकृष्णा (सुप्रीम कोर्ट सेवानिवृत्त न्यायाधीश) की अध्यक्षता में किया गया है।

6. पुस्तक “वाटरशिप डाउन” के लेखक कौन है?

पुस्तक “वाटरशिप डाउन” के लेखक रिचर्ड एडम्स है, जिनका हाल ही में निधन हो गया है| यह एक क्लासिक साहसिक उपन्यास रहस्य, पीछा और शूरता की कहानी का वर्णन है|

7. पृथ्वीराज अयाची का संबंध किस खेल से है?

पृथ्वीराज अयाची का संबंध निशानेबाजी से है| पृथ्वीराज अयाची गुजरात का निवासी है| इन्होनें महाराष्ट्र, पुणे में राष्ट्रीय निशानेबाजी चैंपियनशिप में जूनियर पुरुषों की 50 मीटर राइफल प्रोन स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता है|

8. हाल ही में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम में सहायक कोच के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम में सहायक कोच के रूप में जेसन गिलेस्पी को नियुक्त किया गया है| गिलेस्पी ने 71 टेस्टों में 259 विकेट और 97 अंतरराष्ट्रीय वनडे मैचों में 142 विकेट हासिल किए थे।

9. हाल ही में अन्नाद्र्मुक की महासचिव के रुप में किसे नियुक्त किया गया है?

अन्नाद्र्मुक की महासचिव के रुप में शशिकला नटराजन को नियुक्त किया गया है| तमिलनाडु सतारूढ़ अन्नाद्र्मुक की जनरल काउंसिल की बैठक में यह फैसला लिया गया, उन्हें जयललिता के जगह पार्टी का महासचिव नियुक्त किया गया है|

10. “आकाश में देह” कविता के लेखक कौन है?

“आकाश में देह” कविता के लेखक देवांश है| उन्हें हाल ही में साल 2016 का भारतीय ज्ञानपीठ नवलेखन पुरस्कार दिया गया है|

11. हाल ही में किस राज्य के मुख्यमंत्री को निलंबित कर दिया गया है?

अरुणाचल प्रदेश की पीपुल्स पार्टी (पीपीए) ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू को निलंबित कर दिया गया है| इन्हें पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल पाया गया है, इसलिए इनके खिलाफ अनुशासनत्मक करवाई करते हुए इनकी प्राथमिक सदस्यता रद्द कर दी गई है|

12. “नगर उदय अभियान” भारत के किस राज्य में किया गया है?

भारत के मध्यप्रदेश में “नगर उदय अभियान” शुरू किया गया है| “नगर उदय अभियान” का मुख्य उद्देश्य नागरिकों के लिए उपलब्ध कराई गई सेवाओं का आकलन करने और कम आय वर्ग के सार्वजनिक कल्याणकारी योजनाओं के बारे में शहरी क्षेत्रों में झुग्गी बस्तियों में रहने वाले लोगों को सूचित और अन्त्योदय के लाभ प्रदान करते हैं|

13. राजमहल कोयला खदान किस राज्य में स्थित है?

राजमहल कोयला खदान झारखण्ड के गोंडा जिले में स्थित है| इस खदान में हाल ही में हुई दुर्घटना में 10 श्रमिको की मृत्यु हो गयी है| राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ), ईस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड (ईसीएल) भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल), राज्य सरकार और विशेषज्ञों का दुर्घटना स्थल पर निरंतर राहत और बचाव अभियान जारी है|

14. वर्तमान में भारत में कितने राष्ट्रीय जलमार्ग हैं?

राष्ट्रीय जलमार्ग अधिनियम, 2016 के तहत पहले घोषित 5 राष्ट्रीय जलमार्ग सहित इस समय भारत में कुल 111 राष्ट्रीय जलमार्ग हैं|

15. कुश भगत किस खेल से सम्बंधित हैं?

मुम्बगई के कुश भगत ने पहली पश्चिम एशिया युवा शतरंज चैम्पियनशिप में तीनों स्वलर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा है। यह प्रतियोगिता संयुक्तु अरब अमारात में अल-आइन शतरंज क्ल ब ने आयोजित की थी।

Share with your Friends

Join The Discussion

Comments ( 0 )

  1. Be the first one to review.