ExamVeda
Login
Home

हिंदी करेंट अफेयर्स, 14 जून 2017

Administrator Jun 15, 2017 2017 0 comments
Share this article

1. हाल ही में “मुख्यमंत्री छात्रवृती योजना” किस राज्य में शुरू की गई है?

“मुख्यमंत्री छात्रवृती योजना” पंजाब में शुरू की गई है| ताकि मेधावी और गरीब छात्रों को सस्ती और अच्छी शिक्षा उपलब्ध कराई जा सके| इस योजना के तहत कक्षा 10 में 60% अंको से ऊपर वाले छात्रों को फीस में छूट दी जायेगी, तथा 90-100% वाले बच्चों को मुफ्त शिक्षा दी जायेगी|

2. हाल ही में किस राज्य में ‘सेल्फी विद डॉक्टर’ मोबाइल ऐप लांच किया गया है?

हरियाणा में ‘सेल्फी विद डॉक्टर’ मोबाइल ऐप लांच किया गया है| यह मोबाइल ऐप ‘बेटी बचाओ बेटी पढाओ’ को बढ़ावा देने के लिए शुरू किया गया है| इसका उद्देश्य कन्या भ्रूण हत्या और लिंग चयन के बारें में जागरूकता बढ़ाना तथा एक लड़की के माता-पिता होने का गर्व महसूस करने के लिए समाज को प्रेरित करना है|

3. रॉबर्ट खान कौन है?

रॉबर्ट खान ने न्यूजीलैंड में रेडियो पर भारतीय कार्यक्रमों को लोकप्रिय बनाने के लिए सबसे बड़ा भारतीय रेडियो नेटवर्क बनाया है| यह फिजी, भारत और एशिया के सभी देशों में प्रसारक संघ के सलाहकार भी रह चुके है| हाल ही में इस कार्य के लिए इन्हें क्वीन ऑनर पुरस्कार से सम्मानित किया गया है|

4. एसएस खापलांग कौन थे?

एसएस खापलांग पूर्वोतर के मोस्टवांटेड नागा उग्रवादी नेता थे| खापलांग पर भारतीय सुरक्षा बलों पर कई हमले करवाने का आरोप है| इस हमले के बाद भारतीय सेना ने म्यांमार में सर्जिकल स्ट्राइक कर कई आतंकी कैंप नष्ट किए थे| हाल ही में इनका निधन हो गया है|

5. ऑपरेशन ऑर्गनाइजेशन क्या है?

ऑपरेशन ऑर्गनाइजेशन एक पॉलिटिकल और सिक्यूरिटी ग्रुप है| ऑपरेशन ऑर्गनाइजेशन की शुरुआत 6 देशों के सहयोग से 2001 में की गई थी| इसका हेडक्वार्टर बीजिंग में स्थित है| यह ऑर्गनाइजेशन खासतौर पर मेंबर कंट्रीज के बीच मिलिट्री को-ऑपरेशन के लिए बनाया गया है| हाल ही में ऑपरेशन ऑर्गनाइजेशन ग्रुप में भारत व पाकिस्तान को शामिल किया गया है|

6. हाल ही में राजकुमारी अस्टुरीयस पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?

राजकुमारी अस्टुरीयस पुरस्कार से पोलिश कवि एडम जगाजेवस्की को सम्मानित किया गया है| एडम जगाजेवस्की को यह पुरस्कार विज्ञान, मानविकी और सार्वजनिक मामलों के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया जाता है| यह पुरस्कार स्पेन में साहित्य के लिए दिया जाता है|

7. हाल ही में फ्रेंच ओपन टेनिस महिला एकल का ख़िताब किसने जीता है?

फ्रेंच ओपन टेनिस महिला एकल का ख़िताब लातविया की येलेना ओस्टोपेंको ने जीता है| येलेना ने फ्रेंच ओपन टेनिस महिला एकल के फाइनल मुकाबले में रोमानिया की सिमोना हालेप को हराकर यह ख़िताब जीता है| येलेना ग्रैंडस्लैम जीतने वाली लातविया की पहली खिलाडी है| इन्होने सबसे कम उम्र में फ्रेंच ओपन का ख़िताब भी जीता था|

8. ‘वीपिंग विंडो’ कहाँ पर बनाया गया है?

‘वीपिंग विंडो’ ब्रिटेन के डर्बी में बनाया गया है| ‘वीपिंग विंडो’ में सिरेमिक के लाल रंग के 8.88 लाख दाने लगाए हैं, जो आंसू के प्रतीक हैं। ‘वीपिंग विंडो’ का निर्माण पहले विश्वयुद्ध में शहीद हुए सैनिकों की याद में बनाया गया है|

9. डेजर्ट माउंटेन कहाँ पर स्थित है?

डेजर्ट माउंटेन चीन में स्थित है| डेजर्ट माउंटेन पर ऊँटों की पीठ पर बैठकर चढ़ाई की जाती है, इसे मिन्गशा माउंटेन भी कहा जाता है| यहाँ की प्राचीन मान्यता है कि ली गुआंग नाम का जनरल यहाँ से अपने सैनिकों के साथ गुजर रहा था। उसके सैनिक लंबी दूरी तय करने के बाद प्यास से तड़पने लगे, तब जनरल ने अपनी तलवार रेत में गाढ़ दी थी। उससे पानी की बौछार निकली और यहाँ झील बन गई थी। डेजर्ट माउंटेन को ‘सिन्गिंग माउंटेन’ भी कहते हैं क्योंकि जब हवा वहां से गुजरती है, तो रेत के टीलों से धुन बजने जैसी आवाज आती है।

10. हाल ही में बाली आर्ट फेस्टिवल कहाँ पर मनाया जा रहा है?

बाली आर्ट फेस्टिवल डेनपसार में मनाया जा रहा है| यह फेस्टिवल प्रतिवर्ष जून महीने के दूसरे शनिवार को मनाया जाता है| इस फेस्टिवल में लोगों को बाली द्वीप में पानी के संरक्षण के लिए जागरूक किया जाता है| इस वर्ष इस बाली आर्ट फेस्टिवल की थीम ‘समुद्र और धरती’ रखी गई है|

हिंदी करेंट अफेयर्स, 13 जून 2017

Share with your Friends

Help others discover this useful content.

Join The Discussion

Have something to add? Share your thoughts.

Comments 0

Discussion from ExamVeda readers.
Be the first one to review. Share your thoughts about this topic.