ExamVeda
Login
Home

हिंदी करंट अफेयर्स, 28 दिसम्बर 2016

Administrator Dec 29, 2016 2016 0 comments
Share this article

1. “अटल अमृत अभियान” स्वास्थ्य बीमा योजना भारत के किस राज्य में शुरू की गई है?

“अटल अमृत अभियान” स्वास्थ्य बीमा योजना भारत के असम राज्य में शुरू की गई है | गरीबी रेखा (बीपीएल) और गरीबी रेखा से ऊपर (एपीएल) परिवारों तथा 5 लाख रुपये की वार्षिक आय से नीचे वाले व्यक्ति इस योजना के पात्र होंगे |

2. वेरा रुबिन किस देश की प्रसिद्ध खगोलशास्त्री थी?

वेरा रुबिन संक्युत राज्य अमेरिका की प्रसिद्ध खगोलशास्त्री थी | उन्होंने डार्क मैटर के लिए मजबूत सबूत जुटाए थे, तथा आकाश गंगा के रोटेशन पर काम किया था | वेरा रुबिन का हाल ही में प्रिंसटन, न्यू जर्सी में निधन हो गया है |

3. “बैंक सखी” योजना किस ग्रामीण बैंक के द्वारा शुरू की गई है?

“बैंक सखी” योजना कर्नाटक विकास ग्रामीण बैंक के द्वारा शुरू की गई है | यह योजना ग्रामीण महिलाओं को रोजगार को बढ़ावा देने के लिए तथा ग्रामीण क्षेत्रो में बिना नकद लेनदेन में सुधार करने के लिए “बैंक सखी” अभिनव योजना शुरू की गई है |

4. पुस्तक “सम्राट चंद्रगुप्त” के लेखक कौन है?

पुस्तक “सम्राट चंद्रगुप्त” के लेखक आदित्य के है | इस पुस्तक में चंद्रगुप्त मौर्य तथा भारत में मौर्य साम्राज्य के संस्थापक की कहानियों का वर्णन किया है।

5. रतनासिरी विक्क्रेमानायके किस देश के पूर्व प्रधानमंत्री थे?

रतनासिरी विक्क्रेमानायाके श्रीलंका के पूर्व प्रधानमंत्री थे | हाल ही में श्रीलंका के कोलंबो में उनका निधन हो गया है | वे 2000 से 2001 तक फिर 2005 से 2010 तक श्रीलंका के प्रधानमंत्री रहे थे |

6. समित गोहेल का संबंध किस खेल है?

समित गोहेल का संबंध क्रिकेट से है | समित गोहेल गुजरात के सलामी बल्लेबाज है | उन्होंने रणजी ट्राफी के क्वार्टर फाइनल मैच के दौरान नाबाद 359 रन की पारी खेलकर प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 117 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया है |

7. हाल ही में राष्ट्रिय कैडेट कोर (NCC) के महानिदेशक के रूप में किसे नियुक्त किया गया है ?

हाल ही में राष्ट्रिय कैडेट कोर के महानिदेशक के रूप में विनोद वशिष्ठ को नियुक्त किया गया है | इस नियुक्ति से पहले विनोद वशिष्ठ गया, बिहार में अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी में कमांडेट थे|

8. चेतन रामाराव किस भाषा के जाने माने फिल्म अभिनेता थे?

चेतन रामाराव कन्नड़ भाषा के जाने माने फिल्म अभिनेता थे | हाल ही चेतन रामाराव का कर्नाटक के मैसूर में निधन हो गया है | उन्हे अपने फ़िल्मी कैरियर में 350 से अधिक फिल्मो में अभिनय किया था |

9. “वितीय साक्षरता अभियान” किस मंत्रालय के द्वारा शुरू किया गया है?

“वितीय साक्षरता अभियान”मानव संसाधन विकास मंत्रालय के द्वारा शुरू किया गया है | यह अभियान लोगों को कैशलेस आर्थिक प्रणाली के बारे में जागरूक करने के लिए शुरू किया गया है |

10. 2016 फोर्ब्स इंडिया सेलेब्रिटी 100 की सूची में पहले स्थान पर किसे रखा गया है?

2016 फोर्ब्स इंडिया सेलेब्रिटी 100 की सूची में पहले स्थान पर सलमान खान को गया है | बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने 270.33 करोड़ रुपये की अनुमानित आय के साथ 2016 की फोर्ब्स इंडिया सेलेब्रिटी 100 की सूची में पहला स्थान दिया गया है |

11. शिवा केशवन का संबंध किस खेल से है ?

शिवा केशवन का संबंध लुग खेल से है | शिवा केशवन ने हाल ही में नागानो, जापान में 2016 एशियाई चैंपियनशिप में स्वर्ण लुग जीता है | शिव केशवन इंसब्रुक, ऑस्ट्रेलिया में 2017 में विश्व चैंपियनशिप में भाग लेंगे|

12. जगन्नाथ वर्मा किस भाषा के जाने माने फिल्म अभिनेता थे ?

जगन्नाथ वर्मा मलयालम भाषा के जाने माने अभिनेता थे | जगन्नाथ वर्मा पत्रम और लेलम जैसी प्रसिद्ध फिल्मो के लिए जाना जाता है | हाल ही में केरल के तिरुवनंतपुरम में जगन्नाथ वर्मा का निधन हो गया है |

13. कर्नल सीके नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार 2015 किसे दिया गया है ?

कर्नल सीके नायडू अचीवमेंट पुरस्कार सईद किरमानी को दिया गया है| यह पुरस्कार क्रिकेट में योगदान के लिए दिया जाता है, तथा इसके साथ में 25 लाख रुपये का चेक भी दिया जाता है |

14. हाल ही में विरमणि पुरस्कार किसे दिया गया है ?

हाल ही में वीरमणि पुरस्कार बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को दिया गया है | यह पुरस्कार सामाजिक न्याय के लिए दिया जाता है |

15. “मिडनाइट फ्युरिज”पुस्तक के लेखक कौन है ?

मिडनाइट फ्युरिज” पुस्तक के लेखक निसिद हजारी है | इस पुस्तक को ई कोल्बाई पुरस्कार से नवाजा गया है | यह पुस्तक भारत के विभाजन पर लिखी गई है |

Current Affairs 29th December, 2016 in English
Current Affairs Round Up Bullet Points, November, 2016
Current Affairs Round Up Bullet Points, October, 2016

Share with your Friends

Help others discover this useful content.

Join The Discussion

Have something to add? Share your thoughts.

Comments 0

Discussion from ExamVeda readers.
Be the first one to review. Share your thoughts about this topic.