ExamVeda
Login
Home

हिंदी करेंट अफेयर्स, 29 मई 2017

Administrator May 29, 2017 2017 0 comments
Share this article

1. हाल ही में लंदन शहर के कॉर्पोरेशन का चुनाव किसने जीता है?

लंदन शहर के कॉर्पोरेशन का चुनाव भारतवंशी रेहाना ने जीता है| रेहाना लंदन शहर के कॉर्पोरेशन का चुनाव जीतने वाली पहली भारतवंशी महिला है|

2. माउंट एवेरेस्ट पर फतह करने वाली पहली भारतीय महिला कौन है?

माउंट एवेरेस्ट पर फतह करने वाली पहली भारतीय महिला बछेंद्री पाल है| बछेंद्री पाल माउंट एवेरेस्ट पर फतह करने वाली भारत की पहली और दुनिया की पांचवी महिला थी| वर्तमान में बछेंद्री पाल इस्पात टाटा स्टील में कार्यरत है| ये एडवेंचरस प्रोग्राम के लिए चुने हुए लोगों को प्रशिक्षण देती है|

3. ‘तेजस’ एक्सप्रेस क्या है?

‘तेजस’ एक्सप्रेस भारत की पहली 200 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से चलने वाली रेल है| यह गोवा से करमाली के बीच चलाई गई है| यह रेल सप्ताह में 5 बार चलेगी| इस रेल का किराया शताब्दी रेल से 20 प्रतिशत ज्यादा होगा|

4. ‘डब्ल्यूडब्ल्यूएफ इंटरनेशनल प्रेसिडेंट’ पुरस्कार क्या है?

‘डब्ल्यूडब्ल्यूएफ इंटरनेशनल प्रेसिडेंट’ पुरस्कार (वर्ल्ड वाइल्डलाइफ फंड) द्वारा दिये जाने वाला वाला सबसे बड़ा सम्मान है| यह पुरस्कार विश्व के 30 साल से कम उम्र के युवा संरक्षणवादियों को मान्यता के लिए दिया जाता है| हाल ही में इस पुरस्कार से भारत के वन्यजीव और पर्यावरण कार्टूनिस्ट रोहन चक्रवती को सम्मानित किया गया है|

5. हरिकृष्णा का संबंध किस खेल से है?

हरिकृष्णा का संबंध शतरंज से है| हाल ही में हरिकृष्णा ने रुसी ग्रैंड मास्टर इयान नेपोमनियाची को ग्रां प्री शतरंज टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में हरा दिया है|

6. रविचंद्रन अश्विन का संबंध किस खेल से है?

रविचंद्रन अश्विन का संबंध क्रिकेट से है| रविचंद्रन अश्विन भारतीय टीम के ऑफ़ स्पिनर गेंदबाज है| हाल ही में इन्हें सर्वश्रेष्ठ अन्तराष्ट्रीय क्रिकेटर पुरस्कार से सम्मानित किया गया है| उन्हें यह पुरस्कार इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुए टेस्ट मैचों में भारत की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए दिया गया है|

7. ‘भारतीय जिगर और पाचन संस्थान’ की स्थापना कहाँ पर की गई है?

‘भारतीय जिगर और पाचन संस्थान’ की स्थापना पंश्चिम बंगाल के सोनारपुर में की गई है| यह विज्ञान संस्थान बड़े शहरों के सुपर स्पेशलिस्ट अस्पताल के समान क्षेत्र के उत्तर-पूर्व भारत में रहने वाले लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करेगा|

8. नेशनल बुक ट्रस्ट की स्थापना कब की गई थी?

नेशनल बुक ट्रस्ट की स्थापना 1957 में की गई थी| नेशनल बुक ट्रस्ट (एनबीटी) एक भारतीय प्रकाशन गृह है| नेशनल बुक ट्रस्ट ने भारतीय डायस्पोरा योजना के तहत बीजिंग पुस्तक मेला, फ्रैंकफर्ट बुक मेला तथा शारजाह बुक मेला आयोजित किया था|

9. विश्व रक्तचाप दिवस कब मनाया जाता है?

विश्व रक्तचाप दिवस प्रतिवर्ष 17 मई को मनाया जाता है| इस दिवस को मनाने का उद्देश्य उच्च रक्तचाप के बारें में जागरूकता बढ़ाना तथा सभी देशों के नागरिकों को इस मूक हत्याक को रोकने और आधुनिक महामारी को नियंत्रित करने के लिए प्रोत्साहित करना है|

10. विश्व कछुआ दिवस कब मनाया जाता है?

विश्व कछुआ दिवस प्रतिवर्ष 23 मई को मनाया जाता है| यह दिवस लोगों का ध्यान कछुओं की तरफ आकर्षित करने और उन्हें बचाने के लिए जाने वाले मानवीय प्रयासों को प्रोत्साहित करने के लिए मनाया जाता है|

हिंदी करंट अफेयर्स, 25 मई 2017

Share with your Friends

Help others discover this useful content.

Join The Discussion

Have something to add? Share your thoughts.

Comments 0

Discussion from ExamVeda readers.
Be the first one to review. Share your thoughts about this topic.