ExamVeda
Login
Home

हिंदी करेंट अफेयर्स, 5 जून 2017

Administrator Jun 06, 2017 2017 0 comments
Share this article

1. हाल ही में अन्तर्राष्ट्रीय उर्वरक संघ के अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

अन्तर्राष्ट्रीय उर्वरक संघ के अध्यक्ष के रूप में राकेश कपूर को नियुक्त किया गया है| वर्तमान में कपूर इंडियन फारमर्स फ़र्टिलाइज़र को ऑपरेटिव लिमिटेड (इफको) के संयुक्त प्रबंध निदेशक पद पर कार्यरत है|

2. हाल ही में फ़िनलैंड में भारत के राजदूत के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

फ़िनलैंड में भारत के राजदूत के रूप में वाणी सर्राज राव को नियुक्त किया गया है| वर्तमान में राव विदेश मामलों के मंत्रालय में संयुक्त सचिव पद पर कार्यरत है|

3. हाल ही में राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष के रूप में जॉर्ज कुरियन को नियुक्त किया गया है| कुरियन केरल के एक प्रसिद्ध सामाजिक और शैक्षिक कार्यकर्ता है|

4. योशी ओका कौन थी?

योशी ओका हिरोशिमा में परमाणु बम गिरने की सूचना देने वाली महिला थी| योशी ओका उस समय हिरोशिमा में इम्पीरियल आर्मी की अंडर ग्राउंड कमांड सेंटर में कम्युनिकेशन ऑपरेटर थी| हाल ही में इनका निधन हो गया है|

5. दसरि नारायण राव कौन थे?

दसरि नारायण राव फिल्म निर्माता, निर्देशक और पूर्व कोयला मंत्री थे| इन्होंने हिंदी, तेलुगु और तमिल की 125 से ज्यादा फिल्मों का निर्देशन किया था। इसके लिए उनका नाम गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज है। इन्हें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है| हाल ही में इनका निधन हो गया है|

6. ‘नाटो’ क्या है?

‘नाटो’ नॉर्थ अटलांटिक ट्रीटी ऑर्गेनाइजेशन (नाटो) 28 देशों का संगठन है| इसकी स्थापना अप्रैल 1949 में की गई थी| इसका मुख्यालय बेल्जियम की राजधानी ब्रसेल्स में स्थित है| इस मुख्यालय का डिज़ाइन संगठन की एकता और अनुकूलनशीलता से प्रेरित है। यह इमारत एवं पूरा परिसर ग्रीन टेक्नोलॉजी से बना है, जो प्रकृति के अनुकूल है। 41 हैक्टेयर परिसर में अत्यधिक सुरक्षा वाला एक डेटा सेंटर है और 2.45 लाख वर्गमीटर जगह दफ्तरों के लिए है।

7. ‘दरवाजा बंद’ अभियान क्या है?

‘दरवाजा बंद’ अभियान भारत के गाँवो में शौचालयों के प्रयोग को बढ़ावा देने के लिए पेयजल और स्वच्छता मंत्रालय द्वारा शुरू किया गया अभियान है| इस अभियान का उद्देश्य उन लोगों के व्यवहार में परिवर्तन लाना है, जिनके घरों में शौचालय है, फिर भी वे इसका इस्तेमाल नही करते है| इस अभियान के ब्रांड एम्बेसेडर प्रसिद्ध अभिनेता अमिताभ बच्चन और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा है|

8. किआ सुपर लीग क्या है?

किआ सुपर लीग इंग्लैंड और वेल्स में आयोजित होने वाली घरेलू ट्वेंटी-20 टूर्नामेंट है| इसे महिला क्रिकेट लीग भी कहा जाता है| हरमनप्रीत कौर इंग्लैंड की टी-20 लीग में खेलने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेट खिलाडी है| इससे पहले हरमनप्रीत ऑस्ट्रेलियाई महिला बिग बैश लीग में खेल चुकी है|

9. हाल ही में जेनेवा ओपन का ख़िताब किसने जीता है?

जेनेवा ओपन का ख़िताब स्विट्ज़रलैंड के स्टार टेनिस खिलाडी स्टान वांवरिंका ने जीता है| जेनेवा ओपन के फाइनल मुकाबले में वांवरिंका ने मिशा ज्वेरेव को 4-6, 6-3, 6-3, से हराकर यह ख़िताब जीता है| वांवरिंका का यह करियर का 16वां ख़िताब है|

10. हाल ही में ड्रैगन बोट फेस्टिवल कहाँ पर मनाया जा रहा है?

ड्रैगन बोट फेस्टिवल चीन के झांगजियाकियू में मनाया जा रहा है| यह फेस्टिवल प्रतिवर्ष ल्यूनर ईयर के पांचवे महीने के पांचवे दिन मनाया जाता है| यह फेस्टिवल चीन के साथ-साथ ताईवान, दक्षिण कोरिया, सिंगापुर और इंडोनेशिया में भी मनाया जाता है| यह फेस्टिवल चीनी विद्वान कु युआन की याद में मनाया जाता है, जिनकी 277 ईसा पूर्व सरकर की नीतियों के खिलाफ निकाली गई रैली में डूबने से मौत हो गई थी|

हिंदी करेंट अफेयर्स, 5 जून 2017

Share with your Friends

Help others discover this useful content.

Join The Discussion

Have something to add? Share your thoughts.

Comments 0

Discussion from ExamVeda readers.
Be the first one to review. Share your thoughts about this topic.