ExamVeda
Login
Home

हिंदी करंट अफेयर्स, 17 अप्रैल 2017

Administrator Apr 17, 2017 2017 0 comments
Share this article

1. हाल ही में उत्तर प्रदेश के महाधिवक्ता के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

उत्तर प्रदेश के महाधिवक्ता के रूप में वरिष्ठ अधिवक्ता राघवेंद्र सिंह को नियुक्त किया गया है| राघवेंद्र सिंह शाहाबाद से बीजेपी के सांसद तथा पार्टी के लीगल सेल के राष्ट्रीय संयोजक भी रह चुके है|

2. हाल ही में ‘आदरना योजना’ किस राज्य में शुरू की गई है?

‘आदरना योजना’ आंध्र प्रदेश में शुरू की गई है| यह योजना पिछड़ा वर्ग से संबंधित लोगों के उत्थान और समस्त विकास के लिए शुरू की गई है| यह योजना आधुनिक उपकरण, प्रौधोगिकी, विपणन और वित्तीय सहायता का निर्माण कारीगरों और पारंपरिक व्यवसायों के लिए शुरू की गई है| ताकि उनकी आय स्तर बढे तथा ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार मिले|

3. मुंशी वेनु कौन थे?

मुंशी वेनु मलयालम फिल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता थे| इन्हें ‘डेडी कूल’, ‘सॉल्ट एन पैपर’ और ‘छोटा मुंबई’ में इनके अभिनय को बहुत पसंद किया गया था । इनके टीवी सीरीज ‘मुंशी’ के अभिनय के लिए इन्हें आज भी याद किया जाता है। हाल ही में इनका निधन हो गया है|

4. गिरीश चन्द्र सक्सेना कौन थे?

गिरीश चन्द्र सक्सेना जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल थे| गिरीश चन्द्र सक्सेना ‘गैरी’ के नाम से भी जाने जाते थे| गिरीश चंद्र खुफिया एजेंसी रॉ के अध्यक्ष भी रह चुके थे। गिरीश चन्द्र उत्तर प्रदेश कैडर से 1950 बैच के आईपीएस थे| हाल ही में इनका निधन हो गया है|

5. हाल ही में किस राज्य को कृषि कर्मण अवार्ड 2015-16 पुरस्कार दिया गया है?

हिमाचल प्रदेश को कृषि कर्मण अवार्ड 2015-16 पुरस्कार दिया गया है| यह पुरस्कार हिमाचल प्रदेश को अनाज उत्पादन में वृद्धि के लिए दिया गया है| हिमाचल प्रदेश में पिछले पांच वर्षों में कुल अनाज उत्पादन 14.94 लाख से बढ़कर 16.34 लाख टन हो गया है|

6. न्यू स्वानस्टोन कैसल महल कहाँ पर स्थित है?

न्यू स्वानस्टोन कैसल महल जर्मनी के श्वान्गाउ में 2620 फीट की ऊंचाई पर स्थित है| जर्मनी भाषा में इसे नौश्वास्टेन कैसल भी कहा जाता है| इस महल का निर्माण 1886 में जर्मनी के ‘स्टेट ऑफ़ बवेरिया’ के शासक लुदविग द्वितीय ने थियेटर डाइरेक्टर ओपेरा के प्रसिद्ध रिचर्ड वेगनर की याद में किया गया था|

7. मातोश्री पुस्तक की लेखिका कौन है?

मातोश्री पुस्तक की लेखिका लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन है| इस पुस्तक में रानी अहिल्या बाई होल्कर के जीवन की 15 महत्वपूर्ण घटनाओं का वर्णन किया गया है| हिल्याबाई होल्कर ने 1767 से 1795 तक चले अपने शासन काल में अपने साम्राज्य को मालवा क्षेत्र तक फैलाया था| अहिल्याल बाई एक बहुत ही सफल एवं शांतिपूर्ण शासक के रूप में प्रसिद्ध थी| अहिल्या बाई होल्कर की लोकप्रियता इतनी थी कि उन्हें मृत्यु के बाद उन्हेंज संत का दर्जा दिया गया था|

8. जी-20 क्या है?

जी-20 अर्थव्यवस्थाओं की सरकारों और केन्द्रीय बैंक के गवर्नरों के लिए एक अंतराष्ट्रीय मंच है| यह मंच अन्तर्राष्ट्रीय वित्तीय स्थिरता के प्रचार से संबंधित नितिगत मुद्दों पर उच्च स्तरीय चर्चा के अध्ययन, समीक्षा और बढ़ावा देने के उद्देश्य से 1999 में स्थापित किया गया था|

9. पीएसए विश्व टूर की स्पर्धा, नॉर्थ ऑफ स्कॉटलैंड ओपन स्क्वॉश टूर्नामेंट 2017 का ख़िताब किसने जीता है?

पीएसए विश्व टूर की स्पर्धा, नॉर्थ ऑफ स्कॉटलैंड ओपन स्क्वॉश टूर्नामेंट 2017 का ख़िताब विक्रम मल्होत्रा ने जीता है| विक्रम मल्होत्रा ने स्कॉटलैंड ओपन स्क्वॉश टूर्नामेंट 2017 के फाइनल मुकाबले में महेश मनगांवकर को 3-11, 11-8, 6-11, 13-11,11-14 से हराया यह ख़िताब जीता है| विक्रम और महेश भारत से बाहर किसी पीएसए टूर की स्पर्धा के फाइनल में पहुंचने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी है|

10. हाल ही में एशियन बिलियर्ड्स चैंपियनशिप का ख़िताब किसने जीता है?

एशियन बिलियर्ड्स चैंपियनशिप का ख़िताब भारत के पंकज अडवाणी ने जीता है| एशियन बिलियर्ड्स चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में पंकज अडवाणी ने पूर्व चैंपियन सौरव कोठारी को 6-3 से हराकर यह ख़िताब जीता है| 16 बार विश्व चैंपियन रह चुके पंकज आडवाणी का यह छठा एशियन बिलियर्ड्स का खिताब है।

हिंदी करंट अफेयर्स, 15 अप्रैल 2017

Share with your Friends

Help others discover this useful content.

Join The Discussion

Have something to add? Share your thoughts.

Comments 0

Discussion from ExamVeda readers.
Be the first one to review. Share your thoughts about this topic.