हिंदी करेंट अफेयर्स, 19 मई 2017

1. हाल ही में दूरसंचार विभाग के सचिव के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

दूरसंचार विभाग के सचिव के रूप में अरुणा सुंदरराजन को नियुक्त किया गया है| सुंदरराजन एक आईएएस अधिकारी है| इन्होने 1998 में केरल सरकार में आईटी विभाग बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी| इससे पहले अरुणा सुंदरराजन केरल सरकार में आईटी सचिव तथा नेशनल कॉमन सर्विस सेंटर के सीईओ के पद पर कार्यरत थी|

2. हाल ही में जवाहर लाल नेहरु (जेएनयू) के चांसलर के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

जवाहर लाल नेहरु (जेएनयू) के चांसलर के रूप में वैज्ञानिक वी के सारस्वत को नियुक्त किया गया है| सारस्वत एक इंजीनियर है, तथा इन्होने देश का पहला लिक्विड प्रोपल्शन इंजन-डेविल बनाया था| इससे सारस्वत रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन के महानिदेशक के पद कार्यरत थे| इन्हें पद्मश्री तथा पद्म भूषण से भी सम्मानित किया जा चुका है|

3. हाल ही में किस देश में हैजा फैलने के कारण आपातकाल की घोषणा की गई है?

यमन की राजधानी सना में हैजा फैलने के कारण आपातकाल की घोषणा की गई है| इस बीमारी से अभी तक 115 लोगों की मृत्यु हो गई है, तथा 8,000 अधिक लोग संक्रमित हो गए है|

4. मिशन इन्द्रधनुष क्या है?

मिशन इन्द्रधनुष भारत सरकार के केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सभी बच्चों के टीकाकरण हेतु शुरू किया गया अभियान है| इस अभियान का मुख्य उद्देश्य 2020 तक उन बच्चों का टीकाकरण करना है, जिन बच्चों टीके नही लगे है|

5. विजुअल रेंज डर्बी क्या है?

विजुअल रेंज डर्बी हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइल है| हाल ही में इस मिसाइल का सफल परीक्षण किया गया है| इस मिसाइल के परीक्षण का उद्देश्य तेजस विमान पर विमान एवियोनिक्स, फायर कण्ट्रोल रडार, लांचरों और मिसाइल शस्त्र प्रणाली के साथ इस मिसाइल प्रणाली के एकीकरण और उसके प्रदर्शन को आंकना था|

6. “ट्रेन टू पाकिस्तान” उपन्यास के लेखक कौन है?

“ट्रेन टू पाकिस्तान” उपन्यास के लेखक प्रसिद्ध उपन्यासकार खुशवंत सिंह है| इस उपन्यास में पंजाब के एक कल्पित गांव ‘मनु माजरा’ की कहानी का वर्णन किया गया है। यह गाँव भारत-पाक सीमा के क़रीब ही स्थित है यहाँ सदियों से मुसलमान और सिख मिल-जुल कर रह रहे हैं। पर देश के विभाजन के साथ ही स्थितियाँ बदल जाती हैं और लोग एक-दूसरे के ख़ून के प्यासे हो जाते हैं। यह सारा वृत्तांत एक प्रेम कहानी की पृष्ठभूमि में है। इस उपन्यास को अमेरिका के ग्रोव प्रेस पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है|

7. एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ़ इंडिया (एएफआई) ने भाला फेंक (जेवलिन) के कोच के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ़ इंडिया (एएफआई) ने भाला फेंक (जेवलिन) के कोच के रूप में जर्मन के यूवे होहन को नियुक्त किया गया है| यूवे होहन 100 मीटर से अधिक दूर भाला फेंकने वाले एकमात्र खिलाडी है|

8. शिव थापा का संबंध किस खेल से है?

शिव थापा का संबंध मुक्केबाजी है| हाल ही में भारत के शिव थापा ने एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप में रजत पदक जीता है| वह इस महाद्वीपीय प्रतियोगिता में लगातार तीन पदक जीतने वाले पहले भारतीय है| इससे पहले शिव थापा स्वर्ण और कांस्य पदक जीता है|

9. दीप्ती शर्मा का संबंध किस खेल से है?

दीप्ती शर्मा का संबंध क्रिकेट से है| दीप्ती शर्मा भारतीय महिला टीम की और से खेलती है| हाल ही में दीप्ती शर्मा ने एकदिवसीय मैच में महिला क्रिकेट इतिहास का दूसरा सर्वोच्च स्कोर 188 रन बनाये है| विश्व महिला क्रिकेट में सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर 229 रन ऑस्ट्रलियाई महिला क्रिकेटर बैंलडा क्लार्क के नाम है|

10. हाल ही में फार्मूला-1 रेस स्पेनिश ग्रां प्री का ख़िताब किसने जीता है?

फार्मूला-1 रेस स्पेनिश ग्रां प्री का ख़िताब मर्सिडीज के ड्राईवर लुईस हैमिल्टन ने जीता है| स्पेनिश ग्रां प्री में हैमिल्टन ने फेरारी के सेबेस्टियन को हराकर यह ख़िताब जीता है| हैमिल्टन एएमजी पेट्रोनास के लिए खेलते है| हैमिल्टन 2008, 2014, तथा 2015 में विश्व चैंपियन रह चुके है| इन्हें बीबीसी स्पोर्ट्स पर्सनलटी ऑफ़ द इयर पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है| इनका नाम अमेरिकी धावक कार्ल लुईस के नाम पर रखा गया है|

हिंदी करंट अफेयर्स, 18 मई 2017

Share with your Friends

Join The Discussion

Comments ( 0 )

  1. Be the first one to review.