ExamVeda
Login
Home

हिंदी करंट अफेयर्स, 26 अप्रैल 2017

Administrator Apr 26, 2017 2017 0 comments
Share this article

1. भारत की पहली इको-फ्रेंडली रीफाइनरी कहाँ पर स्थापित की जायेगी?

भारत की पहली इको-फ्रेंडली रीफाइनरी राजस्थान के बाड़मेर में स्थापित की जायेगी| इस इको-फ्रेंडली रीफाइनरी से पेट्रोल और डीजल के उत्पादन के साथ पेट्रोकैमिकल संकुल में बिजली बिजली भी उत्पादित की जा सकेगी| अभी तक भारत में रीफाइनरीयों से उत्पादित होने वाले पेट्रोल और डीजल बीएस-3 या बीएस-4 ग्रेड के है|

2. हाल ही में मेघालय फायरिंग की घटना की जांच के लिए न्यायिक आयोग के अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

मेघालय फायरिंग की घटना की जांच के लिए न्यायिक आयोग के अध्यक्ष के रूप में गुवाहाटी उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति बीडी अग्रवाल को नियुक्त किया गया है| जो उत्तर गारो हिल्स में पुलिस द्वारा की गई गोलीबारी की जांच करेंगे| 6 मार्च को मेघालय में पुलिस फायरिंग की घटना में तीन व्यक्तियों के घायल होने से गुस्साई भीड़ ने उत्तरी गारो हिल्स जिले में स्थित एक पुलिस स्टेशन को आग लगा दी थी|

3. भारत का पहला अंडरवाटर टनल कहाँ पर बनाया जा रहा है?

भारत का पहला पहला अंडरवाटर टनल कोलकाता और हावड़ा के बीच हुगली नदी के नीचे बनाया जा रहा है| इस टनल की लम्बाई 520 मीटर है| यह टनल धरती की सतह से 30 मीटर तथा नदी की सतह से 13 मीटर नीचे है|

4. रोबोट ब्रावो क्या है?

रोबोट ब्रावो भारत में बना पहला औधोगिक रोबोट है| इसे भारत के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उघमों (एमएसएमई) के लिए स्वदेशी स्तर पर बनाया गया है| यह रोबोट मुख्य रूप से कर्मचारियों की संख्या को पूरा करने के लिए बनाया गया है|इसे उच्च मात्रा, खतरनाक और समय लगने वाले कार्यों को लगातार करने के उद्देश्य से बनाया गया है| इन कार्यों में कच्चे माल से लेकर तैयार माल की पैकिंग तक, सभी कार्य शामिल है|

5. ‘के 9 वज्र टी’ क्या है?

‘के 9 वज्र टी’ एक तोप है, जिसे रक्षा क्षेत्र में कार्य करने वाली कंपनी लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) के द्वारा किया जायेगा| इन तोपों का निर्माण भारतीय सेना के लिए किया जायेगा| इनका निर्माण पुणे के पास तालेगांव में स्थित रणनीतिक प्रणाली परिसर में किया जायेगा|

6. बोइंग बी-17 क्या है?

बोइंग बी-17 अमेरिकी वायुसेना का एक विमान है| यह विमान बमबारी में माहिर तथा ऑटोमेटिक मशीन गन से भी लैस है| इसकी अधिकतम गति 562 किलोमीटर प्रतिघंटा है| इस विमान को अप्रैल 1938 को अमेरिकी वायुसेना में शामिल किया गया था| हाल ही में यह विमान अमेरिका का टूर करेगा, ताकि लोगों को देश के इतिहास की जानकारी दी जा सके|

7. हाल ही में हांगकांग फिल्म उत्सव में किस फिल्म को सर्वश्रेष्ठ फिल्म के लिए जूरी पुरस्कार से सम्मानित किया गया है?

हांगकांग फिल्म उत्सव में ‘न्यूटन’ फिल्म को सर्वश्रेष्ठ फिल्म के लिए जूरी पुरस्कार से सम्मानित किया गया है| यह फिल्म राजनीती के विषय पर बनी व्यंग्यात्मक फिल्म है| इस फिल्म में अभिनेता राजकुमार राव और अभिनेत्री अंजली पाटिल महत्वपूर्ण भूमिका में है| इस फिल्म के निर्देशक अमित मासुरकर है|

8. ‘मोदीज़ मिडास टच इन फॉरेन पॉलिसी’ पुस्तक के लेखक कौन है?

‘मोदीज़ मिडास टच इन फॉरेन पॉलिसी’ पुस्तक के लेखक भारत के पूर्व राजदूत सुरेंद्र कुमार है| इस पुस्तक में मोदी जी के ढाई वर्ष के कार्यकाल के दौरान उनके द्वारा लिए महत्वपूर्ण विदेश नीति-निर्णयों से संबंधित विषयों का वर्णन किया गया है|

9. भारत में लोक सेवा दिवस कब मनाया जाता है?

भारत में लोक सेवा दिवस प्रतिवर्ष 21 अप्रैल को मनाया जाता है| इस दिन अखिल भारतीय सेवा के अधिकारियों को उनकी सर्वश्रेष्ठ सेवा के लिए पुरस्कृत किया जाता है। यह पुरस्कार उन्हें नागरिकों को उत्तम सेवाएं प्रदान करने के लिए दिया जाता है। इस वर्ष लोक सेवा दिवस का विषय “नव भारत निर्माण” रखा गया है|

10. कायान कबीले की महिलाएं कहाँ पर पाई जाती है?

कायान कबीले की महिलाएं थाईलैंड में पाई जाती है| कायान कबीले की महिलाएं अपनी लंबी गर्दन के कारण दुनिया में लोकप्रिय है| लंबी गर्दन के कारण इन्हें जिराफ वुमन भी कहा जाता है| इनकी लंबी गर्दन इनके गले में एक खास तरह का नेकलेस पहनने के कारण है। ब्रास की तारों वाले इस नेकलेस को इस कबीले की महिलाएं बचपन से ही पहनती हैं, जिससे गर्दन लंबी दिखने लगती है।

हिंदी करंट अफेयर्स, 25 अप्रैल 2017

Share with your Friends

Help others discover this useful content.

Join The Discussion

Have something to add? Share your thoughts.

Comments 0

Discussion from ExamVeda readers.
Be the first one to review. Share your thoughts about this topic.