ExamVeda
Login
Home

हिंदी करेंट अफेयर्स, 26 जून 2017

Administrator Jun 27, 2017 2017 0 comments
Share this article

1. हाल ही में भारत में अमेरिका के राजदूत के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

भारत में अमेरिका के राजदूत के रूप में केनेथ आई जस्टर को नियुक्त किया गया है| जस्टर जॉर्ज बुश प्रशासन के दौरान वाणिज्य विभाग में शीर्ष अधिकारी के पद पर कार्यरत थे| इन्होनें अमेरिकी वाणिज्य सचिव के रूप में संवेदनशील दोहरे उपयोग के सामान और प्रौधोगिकी में व्यापार को बढ़ावा देने हेतु उच्च प्रौधोगिकी सहयोग समूह का गठन किया था| वर्तमान में जस्टर अंतरराष्ट्रीय आर्थिक मामलों पर अमेरिकी राष्ट्रपति के उप सहायक तथा अमेरिका में राष्ट्रीय आर्थिक परिषद के उप निदेशक पद पर कार्यरत है|

2. हाल ही में सऊदी अरब के उत्तराधिकारी के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

सऊदी अरब के उत्तराधिकारी के रूप में सम्राट मोहम्मद बिन सलमान को नियुक्त किया गया है| वर्तमान में सलमान रक्षा मंत्री पद के अलावा एक विशाल आर्थिक पोर्टफोलियो की देखरेख भी करते थे| वर्तमान में सलमान अपने पिता की शाही अदालत के प्रभारी थे|

3. विश्व की पहली वर्चुअल पटरी वाली ट्रेन कहाँ पर शुरू की गई है?

विश्व की पहली वर्चुअल पटरी वाली ट्रेन चीन में शुरू की गई है| यह ट्रेन 30 मीटर लंबी है| इस ट्रेन में सेंसर लगे हुए है, जो सड़क की लंबाई-चौड़ाई और विस्तार के अनुसार परिचालन में सक्षम है| यह सेंसर ही इस ट्रेन को बिना किसी ट्रैक तथा बिना किसी पटरी के अपना रास्ता बनाने में सहायता करेंगे| बिना ट्रैक वाली इस ट्रेन एक बार 307 यात्री बैठ सकते है, तथा इसकी अधिकतम गतिसीमा 70 किलोमीटर प्रतिघंटा है| यह ट्रेन सड़क पर ही अपने लिए जगह बनाती है, इसलिए इसमें स्टील के स्थान पर रबर के पहिये लगाये गये है|

4. अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक संघ क्या है?

भारतीय ओलम्पिक संघ भारत की राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (एनओसी) है। इसका कार्य ओलंपिक खेलों, एशियाई खेलों व अन्य अंतरराष्ट्रीय बहु-खेल प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले एथलीटों का चयन करना तथा भारतीय दल का प्रबंधन करना है। यह भारतीय राष्ट्रमंडल खेल संघ कि तरह भी कार्य करता है, तथा राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले एथलीटों का भी चयन करता है।

5. बोरिस बेकर कौन है?

बोरिस बेकर जर्मनी के पूर्व टेनिस खिलाडी है| बेकर विंबलडन का ख़िताब जीतने वाले सबसे युवा खिलाडी थे| यह 3 बार विंबलडन का ख़िताब जीत चुके है| बेकर ऑस्ट्रलियाई ओपन, फ्रेंच ओपन, विंबलडन तथा अमेरिकी ओपन का ख़िताब जीत चुके है| हाल ही में बेकर को लंदन की एक अदालत द्वारा दिवालिया घोषित किया गया है,क्योकि वे लंबे समय लिया गया कर्ज नही चुका पा रहे थे|

6. बाल्डविन लोंसडेल कौन थे?

बाल्डविन लोंसडेल वानुअतु के पूर्व राष्ट्रपति थे| लोंसडेल एक अंग्रेजी समर्थक तथा प्रशांत द्वीप समूह के नेता थे| वानुअतु में आये चक्रवात पैम आने बाद इन्होनें यहाँ के कुछ हिस्सों का विशाल पुननिर्माण करवाया था| हॉल ही में इनका निधन हो गया है|

7. अल-नूरी-मस्जिद कहाँ पर स्थित है?

अल-नूरी-मस्जिद इराक में स्थित है| यह मस्जिद इराकी सेना और विद्रोही आईएस सेना दोनों के लिए थी| मोसुल और अलेपो के तुर्क शासक नूर-अल-दीन महमूद जांगी ने इस मस्जिद के निर्माण का आदेश दिया था| इसलिए इस मस्जिद का नाम तुर्क के शासक नूर-अल-दीन रखा गया था| नूर-अल-दीन को जिहाद शुरू करने और मुसलमानों को जिहाद के लिए लामबंद करने हेतु जाना जाता है| हाल ही में इस्लामिक स्टेट ने इस मस्जिद को विस्फोट से उड़ाकर नष्ट कर दिया है|

8. बिक्सबी ब्रिज कहाँ पर स्थित है?

बिक्सबी ब्रिज कैलिफोर्निया में स्थित है| यह पुल जमीन से 280 फीट ऊँचा है| इस पुल का निर्माण स्थानीय बिग-सॉर क्षेत्र के लोगों के लिए किया गया था, क्योंकि वे सर्दियों में कहीं जा नहीं पाते थे। यह पुल ‘ग्रेसफुल आर्किटेक्चर’ की श्रेणी में आता है। यह दुनिया का अनोखा ऐसा पुल है, जिसका कंक्रीट आर्च 360 फीट लंबा है। यह आज भी दुनिया के सिंगल-स्पान वाले कंक्रीट के पुलों में अनोखा है।

9. राजनितिक दल फॉरवर्ड ब्लॉक की स्थापना किसने की थी?

राजनितिक दल फॉरवर्ड ब्लॉक की स्थापना सुभाष चंद्र बोस ने 1939 में की थी| जब बोस ने इस राजनितिक दल की स्थापना की थी, तब वे कांग्रेस के ही सदस्य थे| 1947 में इस पार्टी का नाम बदलकर ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक कर दिया गया था| वर्तमान में इस पार्टी के महासचिव देवव्रत विश्वास है|

10. विश्व शरणार्थी दिवस कब मनाया जाता है?

विश्व शरणार्थी दिवस प्रतिवर्ष 20 जून को मनाया जाता है| यह दिवस पूरे विश्व में शरणार्थियों की स्थिति के बारें में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मनाया जाता है|

हिंदी करेंट अफेयर्स, 23 जून 2017

Share with your Friends

Help others discover this useful content.

Join The Discussion

Have something to add? Share your thoughts.

Comments 0

Discussion from ExamVeda readers.
Be the first one to review. Share your thoughts about this topic.