ExamVeda
Login
Home

हिंदी करेंट अफेयर्स, 27 जून 2017

Administrator Jun 28, 2017 2017 0 comments
Share this article

1. हाल ही में भारत के गृह सचिव के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

भारत के गृह सचिव के रूप में राजीव गौबा को नियुक्त किया गया है| गौबा झारखंड कैडर के 1982 बैच के आईएएस अधिकारी है| वर्तमान में गौबा शहरी विकास सचिव के पद पर कार्यरत है|

2. हाल ही में आर्थिक मामलों के सचिव के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

आर्थिक मामलों के सचिव के सचिव के रूप में सुभाष सी. गर्ग को नियुक्त किया गया है| गर्ग राजस्थान कैडर के 1983 बैच के आईएएस अधिकारी है| वर्तमान में गर्ग वर्ल्ड बैंक के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर के पद पर कार्यरत है|

3. कविता देवी कौन है?

कविता देवी भारतीय पावरलिफ्टर और दक्षिण एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक विजेता है| कविता डब्ल्यूडब्ल्यूई में भाग लेने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान है| कविता ने डब्ल्यूडब्ल्यूई में भाग लेने के लिए डब्ल्यूडब्ल्यूई के पूर्व चैंपियन द ग्रेट खली के प्रशिक्षण प्राप्त किया है|

4. सर्वे ऑफ़ इंडिया क्या है?

सर्वे ऑफ़ इंडिया भारत का सबसे पुराना वैज्ञानिक विभाग है| यह विश्व के सबसे पुराने सर्वे विभागों में से एक है| यह भारत सरकार के सभी सर्वे से संबंधित कार्यो जैसे भूगणित, फोटोग्रैमेटी , मानचित्र बनाना और मानचित्र का पुन: प्रस्तुतिकरण आदि के लिए सलाहकार के रूप में कार्य करता है|

5. विनय पत्रिका क्या है?

विनय पत्रिका 279 गीतों का संग्रह है| इसके लेखक तुलसीदास है| इसके प्रारम्भ के 63 स्तोत्र और गीतों में गणेश, शिव, पार्वती, गंगा, यमुना, काशी, चित्रकूट, हनुमान, सीता और विष्णु के एक विग्रह विन्दु माधव के गुणगान के साथ राम की स्तुतियाँ हैं। इस अंश में जितने भी देवी-देवताओं के सम्बन्ध के स्तोत्र और पद आते हैं, सभी में उनका गुणगान करके उनसे राम की भक्ति की याचना की गयी है।

6. हाल ही में क्वीन यंग लीडर्स पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?

क्वीन यंग लीडर्स पुरस्कार से अंकित कावत्र को सम्मानित किया गया है| यह पुरस्कार इन्हें भूख की समस्याओं पर कार्य करने के लिए दिया गया है| यह पुरस्कार 18-29 वर्ष के असाधारण लोगों को दिया जाता है, जो अपने समुदायों में ले रहे है या फिर लोगों के जीवन को बदलने के लिए अपने कौशल का उपयोग कर रहे है|

7. भारतीय क्रिकेट टीम ने पहला टेस्ट मैच किस मैदान पर खेला था?

भारतीय क्रिकेट टीम ने पहला टेस्ट मैच 25 जून 1932 को ब्रिटेन के लॉर्ड्स मैदान पर भारत और इंग्लैंड के बीच खेला गया था| इस मैच में सी.के. नायडू ने भारतीय टीम की कप्तानी थी| यह मैच 3 दिन तक चला था| यह मैच इंग्लैंड ने 158 रन से जीता था| यहां दुनिया का सबसे पुराना खेल संग्रहालय भी स्थित है।

8. ल्यूक रोंची का संबंध किस खेल से है?

ल्यूक रोंची का संबंध क्रिकेट से है| रोंची न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम विकेट कीपर के तौर पर खेलते थे| रोंची न्यूजीलैंड टीम से खेलने से पहले ऑस्ट्रेलिया में तरफ से भी खेल चुके है| हाल ही में इन्होने क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है|

9. दुधवा राष्ट्रीय उद्यान कहाँ पर स्थित है?

दुधवा राष्ट्रीय उद्यान उत्तर प्रदेश में स्थित है| यह उद्यान भारत और नेपाल की सीमाओं से लगे विशाल वन क्षेत्र में फैला हुआ है| यह उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा एवं समृद्ध जैव विविधता वाला क्षेत्र है। यह राष्ट्रीय उद्यान बाघों एंव बारहसिंगा के लिए विश्व प्रसिद्ध है।

10. रूस में ‘डे ऑफ़ मेमोरी’ दिवस कब मनाया जाता है?

रूस में ‘डे ऑफ़ मेमोरी’ दिवस प्रतिवर्ष 22 जून को मनाया जाता है| यह दिवस दूसरे विश्वयुद्ध के शहीदों की याद में मनाया जाता है| 22 जून 1941 में जर्मनी के तानाशाह एडोल्फ हिटलर की नाजी सेना ने सोवियत संघ पर आक्रमण किया था| इस लड़ाई में रूस के 90 लाख सैनिक और 1.70 करोड़ नागरिक मारे गए थे| यह युद्ध 4 साल तक चला था|

हिंदी करेंट अफेयर्स, 26 जून 2017

Share with your Friends

Help others discover this useful content.

Join The Discussion

Have something to add? Share your thoughts.

Comments 0

Discussion from ExamVeda readers.
Be the first one to review. Share your thoughts about this topic.