ExamVeda
Login
Home

हिंदी करेंट अफेयर्स, 28 जून 2017

Administrator Jun 29, 2017 2017 0 comments
Share this article

1. हाल ही में पश्चिम बंगाल के राज्यपाल के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल के रूप में केशरीनाथ त्रिपाठी को नियुक्त किया गया है| त्रिपाठी 3 बार उत्तर प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष तथा 5 बार विधायक रह चुके है| त्रिपाठी दूसरी बार राज्यपाल के पद पर नियुक्त किये गये है| त्रिपाठी पश्चिम बंगाल के राज्यपाल बनने वाले 20वें व्यक्ति है|

2. हाल ही में शहरी विकास सचिव के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

शहरी विकास सचिव के रूप में दुर्गा शंकर मिश्रा को नियुक्त किया गया है| मिश्रा उत्तरप्रदेश कैडर के 1984 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईपीएस) अधिकारी है| वर्तमान में मिश्रा शहरी विकास मंत्रालय में ही अतिरिक्त सचिव के पद पर कार्यरत है|

3. एंड्रूयू जॉनसन कौन थे?

एंड्रूयू जॉनसन अमेरिका के राष्ट्रपति थे| इन्होनें ने ही 25 जून 1888 में सरकारी कर्मचारियों के लिए दिन में आठ घंटे कार्य करने का कानून बनाया था| जॉनसन ने अमेरिका के 17वें राष्ट्रपति के रूप में पद ग्रहण किया था|

4. नरोत्तम मिश्रा कौन है?

नरोत्तम मिश्रा मध्य प्रदेश सरकार एक एक वरिष्ठ मंत्री है| हाल ही में चुनाव आयोग ने नरोत्तम मिश्रा को तीन वर्ष के लिए चुनाव लड़ने से अयोग्य ठहरा दिया है| चुनाव आयोग ने मिश्रा को चुनाव खर्च के बारें में गलत जानकारी देने के आरोप में अयोग्य ठहराया है|

5. ‘बुल्गारियासेट-1’ क्या है?

‘बुल्गारियासेट-1’ बुल्गारिया का पहला भूस्थैतिक संचार उपग्रह है| हाल ही में सफल परिक्षण किया गया है| यह संचार उपग्रह यूरोप और उत्तर अफ्रीका को टेलीविज़न तथा दूरसंचार सेवाएं उपलब्ध करवायेगा| इसे नासा के फ्लोरिडा स्थित कैनेडी स्पेस सेंटर से स्पेसएक्स की मदद से प्रक्षेपित किया गया है|

6. भारत दुर्दशा नाटक की रचना किसने की थी?

भारत दुर्दशा नाटक की रचना 1875 में भारतेंदु हरिश्चंद्र ने की थी| इसमें भारतेन्दु ने प्रतीकों के माध्यम से भारत की तत्कालीन स्थिती का चित्रण किया है। वे भारतवासियों से भारत की दुर्दशा पर रोने और फिर इस दुर्दशा का अंत करने का प्रयास करने का आह्वान करते हैं। वे ब्रिटिश राज और आपसी कलह को भारत दुर्दशा का मुख्य कारण मानते हैं। वे कुरीतियाँ, रोग, आलस्य, मदिरा, अंधकार, धर्म, संतोष, अपव्यय, फैशन, सिफारिश, लोभ, भय, स्वार्थपरता, अतिवृष्टि, अनावृष्टि, अकाल, बाढ़ आदि को भी भारत दुर्दशा का कारण मानते हैं। लेकिन सबसे बड़ा कारण अंग्रेजों की भारत को लूटने की नीति को मानते हैं।

7. हाल ही में संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?

संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा पुरस्कार से पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को सम्मानित किया गया है| यह पुरस्कार राज्य के सबसे गरीब और संवेदनशील क्षेत्रों में पहुंच के लिए सरकार के ‘कन्या=श्री’ प्रकल्प कार्यक्रम के लिया दिया गया है|

8. हाल ही में ‘कार्नेगी पुरस्कार’ से किसे सम्मानित किया गया है?

‘कार्नेगी पुरस्कार’ से विप्रो के अध्यक्ष अजीम प्रेमजी को सम्मानित किया गया है| प्रेमजी को यह पुरस्कार भारत की सार्वजनिक स्कूल प्रणाली में सुधार के उनके प्रयासों के लिए दिया गया है| ‘कार्नेगी पुरस्कार’ समाजसेवा के क्षेत्र में दिया जाने वाला सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार है|

9. हाल ही में ऑस्ट्रेलियन ओपन का ख़िताब किसने जीता है?

ऑस्ट्रेलियन ओपन का ख़िताब भारत के स्टार शटलर किदाम्बी श्रीकांत ने जीता है| यह श्रीकांत के कैरियर का चौथा सुपर सीरीज टाइटल है| श्रीकांत ऐसा करने वाले पहले भारतीय शटलर खिलाडी है| श्रीकांत ने ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल मुकाबले में रियो ओलिंपिक चैम्पियन चीन के चेन लोंग को 22-20, 21-16 से हराकर यह ख़िताब जीता है|

10. हाल ही में ट्रेडिशनल सान जुआन उत्सव कहाँ पर मनाया जा रहा है?

ट्रेडिशनल सान जुआन उत्सव स्पेन में मनाया जा रहा है| यह उत्सव प्रतिवर्ष 23-24 जून को मनाया जाता है| यह उत्सव सनत जॉन की याद में मनाया जाता है| इसके दूसरे दिन संत जुआन की याद में घोड़ो की रेस कारवाई जाती है, जिसमे लोगों की भीड़ घोड़ों को थपथपाने के लिए एकत्रित होती है| इनकी मान्यता है कि ऐसा करने से उनके दुख-दर्द दूर होते है और उनके जीवन में खुशियां आती है|

हिंदी करेंट अफेयर्स, 27 जून 2017

Share with your Friends

Help others discover this useful content.

Join The Discussion

Have something to add? Share your thoughts.

Comments 0

Discussion from ExamVeda readers.
Be the first one to review. Share your thoughts about this topic.