ExamVeda
Login
Home

हिंदी करेंट अफेयर्स, 29 जून 2017

Administrator Jun 30, 2017 2017 1 comments
Share this article

1. हाल ही में संयुक्त राष्ट्र आतंकवादरोधी दल के प्रमुख के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

संयुक्त राष्ट्र आतंकवादरोधी दल के प्रमुख के रूप मेंरुसी राजनयिक व्लादिमीर वोरोनकोव को नियुक्त किया गया है| यह आतंकवाद विरोधी प्रयासों को मजबूत करने के लिए बनाया गया दल है| यह कई संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों और विभागों में फैला हुआ है|

2. हाल ही में किस राज्य में ‘टेस्ट एंड ट्रीट स्ट्रेटेजी’ योजना शुरू की गई है?

मिजोरम में ‘टेस्ट एंड ट्रीट स्ट्रेटेजी’ योजना शुरू की गई है| इस योजना के तहत एचआईवी प्रभावित लोगों को निरपेक्ष सीडी 4 गणना के बावजूद एंटी रेट्रोवाइरा थेरेपी (एआरटी) को मुफ्त दिया जायेगा|

3. हाल ही में भारत के किस शहर में ट्रैफिक कंट्रोल के लिए रोबोट को नियुक्त किया गया है?

भारत के इंदौर में ट्रैफिक कंट्रोल के लिए रोबोट को नियुक्त किया गया है| यह रोबोट 14 फुट लंबा है| यह रोबोट पब्लिक ऐड्रेस सिस्टम से लैस है, जो ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों की तस्वीरें लेगा तथा पुलिस नियंत्रण कक्ष की मदद से उनका ई-चालान भी काट सकता है| विश्व में पहली इस तरह के रोबोट का प्रयोग दक्षिण अफ्रीका में किया गया था|

4. हाल ही में किस राज्य ‘कन्याश्री प्रकल्पा’ योजना शुरू की गई है?

पश्चिम बंगाल में ‘कन्याश्री प्रकल्पा’ योजना शुरू की गई है| इस योजना को शुरू करने का उद्देश्य बाल विवाह का मुकाबला करना और राज्य में लड़की की शिक्षा को सुनिश्चित करना है|

5. विश्व की सबसे शक्तिशाली पनडुब्बी का निर्माण कहाँ पर किया गया है?

विश्व की सबसे शक्तिशाली पनडुब्बी का निर्माण चीन में किया गया है| यह पनडुब्बी समुद्र में खनिजों और पनपनडुब्बीयों सहित छिपी हुई धातु वस्तुओं का पता लगाने में सक्षम है| इसका इस्तेमाल नागरिक एवं सैन्य विमानों पर भी किया जा सकता है|

6. ‘वेयर इज वैली’ कैरेक्टर क्या है?

‘वेयर इज वैली’ कैरेक्टर वैली ब्रिटिश लेखक मार्टिन हैंडफोर्ड की बच्चों के लिए लिखी किताब ‘वेयर इज वैली’ का किरदार है| इस किताब की कई सीरिज छप चुकी हैं। अमेरिका में इसे वेयर इज वेल्डो के नाम से छापा गया था। इस पर कई एनिमेटिड टीवी शो बन चुके हैं। वैली यानी वेल्डो लाल और व्हाइट कलर की स्ट्रिप वाली टी-शर्ट और कैप पहनता है। वेल्डो का किरदार मार्टिन ने सबसे पहले 1987 में लिखा था। ब्रिटिश कार्टून कैरेक्टर वैली को जिसे वेल्डो भी कहा जाता है|

7. हाल ही में हाले ओपन टेनिस टूर्नामेंट का खिताब किसने जीता है?

हाले ओपन टेनिस टूर्नामेंट का खिताब स्विट्ज़रलैंड के रॉजर फेडरर ने जीता है| हाले ओपन टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में विश्व के पांचवें नंबर के खिलाड़ी फेडरर ने पिछले वर्ष के फाइनलिस्ट एलेक्सेंडर ज्वेरेव को 6-1, 6-3 हराकर यह ख़िताब जीता है। फेडरर ने इस साल ऑस्ट्रेलियन ओपन के रूप में अपना 18वां ग्रैंड स्लैम खिताब जीता था। उन्होंने फिर इंडियन वेल्स और मियामी ओपन के भी खिताब जीते थे।

8. हाल ही में शंघाई अन्तर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में सर्वश्रेष्ठ एक्शन फिल्म का ख़िताब किसने जीता है?

शंघाई अन्तर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में सर्वश्रेष्ठ एक्शन फिल्म का ख़िताब सलमान खान की ‘सुलतान’ ने जीता है| जैकी चैन एक्शन फिल्म वीक सेक्शन में ये पुरस्कार जीतने वाली पहली बॉलीवुड फिल्म बन गई है| इस फिल्म के निर्देशक अली अबास जफ़र तथा सलमान खान और अनुष्का शर्मा मुख्य भूमिका में थे|

9. अन्तराष्ट्रीय विधवा दिवस कब मनाया जाता है?

अन्तराष्ट्रीय विधवा दिवस प्रतिवर्ष 23 जून को मनाया जाता है| यह दिवस विधवा के मुद्दे के बारें में लोगों जागरूकता बढाने के उद्देश्य से मनाया जाता है| इस वर्ष अन्तराष्ट्रीय विधवा दिवस का विषय ” Empowering Women for Greater Achievments” महान उपलब्धियों के लिए महिला सशक्तिकरण रखा गया है|

10. विश्व लोक सेवा दिवस कब मनाया जाता है?

विश्व लोक सेवा दिवस प्रतिवर्ष 23 जून को मनाया जाता है| यह दिवस यूएन लोक सेवा पुरस्कार समारोह रूप में मनाया जाता है| इस दिवस पर सार्वजनिक कर्मचारियों के कार्य देखे जाते है, तथा उस क्षेत्र में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए उन्हें सम्मानित किया जाता है| इस वर्ष विश्व लोक सेवा दिवस का विषय ‘The Future is Now’ रखा गया है|

हिंदी करेंट अफेयर्स, 28 जून 2017

Share with your Friends

Help others discover this useful content.

Join The Discussion

Have something to add? Share your thoughts.

Comments 1

Discussion from ExamVeda readers.
pushpendra gupta 9 years ago
WhatsApp me daily update ke liye any no.