हिंदी करंट अफेयर् 2 मई 2017

1. हाल ही में महालेखा नियंत्रक (सीजीए) के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

महालेखा नियंत्रक (सीजीए) के रूप में एंथनी लियानजुआला को नियुक्त किया गया है| एंथनी लियानजुआला 1982 बैच के भारतीय सिविल लेखा सेवा (आईसीएएस) अधिकारी है| एंथनी लियानजुआला महालेखा नियंत्रक (सीजीए) के पद कार्य करने वाले पूर्वोत्तर क्षेत्र के प्रथम व्यक्ति है|

2. ईस्ट विंड क्या है?

ईस्ट विंड लंदन से चीन तक पहुँचने वाली पहली ट्रेन है| इस ट्रेन में दवाइयां, विह्स्की, बेबी फ़ूड और मशीनरी भेजी गई थी| इस ट्रेन ने 88 कंटेनर है| इस ट्रेन ने 12 हजार किलोमीटर की यात्रा 20 दिन में पूरी की है|

3. गुल पनाग कौन है?

गुल पनाग हिंदी फिल्मों की अभिनेत्री है| इन्होने 2014 में लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की तरफ से चुनाव लड़ा था| हाल ही में गुल पनाग ने कैटालोनिया, स्पेन में सर्किट दे कैलाफैट में महिंद्रा की एम4ईलेक्ट्रो चलाई है| गुल पनाग फ़ॉर्मूला रेस कार चलाने वाली पहली भारतीय अभिनेत्री बन गई है|

4. विनू चक्रवती कौन थे?

विनू चक्रवती प्रसिद्ध तमिल अभिनेता और लेखक थे| इन्होने तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं की फिल्मों में अभिनय किया है| इन्हें फिल्मों में कॉमेडी, सहायक और खलनायक की भूमिकाओं के लिए जाना जाता है| हाल ही में इनका निधन हो गया है|

5. हाल ही में किस शहर को पियरे एल एंफैंट प्लानिंग एक्सिलेंस एंड अचीवमेंट पुरस्कार-2017 से सम्मानित किया गया है?

भारत के भुवनेश्वर शहर को पियरे एल एंफैंट प्लानिंग एक्सिलेंस एंड अचीवमेंट पुरस्कार-2017 से सम्मानित किया गया है| भुवनेश्वर को यह पुरस्कार अच्छी और उन्नत की शहर की योजना बनाते हुए और नियोजन प्रक्रिया में इसके निवासियों को शामिल किया गया है| भुवनेश्वर पियरे एल एंफैंट प्लानिंग एक्सिलेंस एंड अचीवमेंट पुरस्कार जीतने वाला पहला भारतीय शहर बन गया है|

6. “प्रेम वाटिका” कृति के लेखक कौन है?

“प्रेम वाटिका” कृति के भक्तकालीन कवि रसखान है| इस कृति की रचना 1671 में की गई थी| रसखान द्वारा लिखित इस कृति में 53 दोहे है| इस कृति में भक्ति रस, श्रृंगार रस तथा प्रेम का स्पष्ट रूप से वर्णन किया गया है|

7. चैरी ब्लॉसम फेस्टिवल कहाँ पर मनाया जा रहा है?

चैरी ब्लॉसम फेस्टिवल न्यूयॉर्क में मनाया जा रहा है| यह फेस्टिवल प्रतिवर्ष अप्रैल महीने के अंत में मनाया जाता है| यह फेस्टिवल चैरी ब्लॉसम के फूल खिलने के दौरान मनाया जाता है|

8. इंटरनेशनल डांस डे कब मनाया जाता है?

इंटरनेशनल डांस डे प्रतिवर्ष 29 अप्रैल को मनाया जाता है| इसकी द्वारा 1982 में इंटरनेशनल डांस काउंसिल ने की थी| यह दिन मशहूर फ्रेंच कोरियोग्राफर जीन जॉर्ज नोवरे के जन्मदिवस की उपलक्ष्य के रूप में मनाया जाता है|

9. कार्यस्थल पर सुरक्षा एवं स्वास्थ्य दिवस कब मनाया जाता है?

कार्यस्थल पर सुरक्षा एवं स्वास्थ्य दिवस प्रतिवर्ष 28 अप्रैल को मनाया जाता है| यह दिवस कार्यस्थल पर सुरक्षा एवं स्वास्थ्य संबंधी आंकड़ो को एकत्रित करने एवं उनके उचित उपयोग के लिए उनकी क्षमता में सुधार पर कार्य किया जाता है| इस वर्ष का कार्यस्थल पर सुरक्षा एवं स्वास्थ्य दिवस का विषय “ओएसएच डाटा का संग्रह एवं सुधार करना रखा गया है|

10. हाल ही में एशियाई स्नूकर चैंपियनशिप किसने जीती है?

एशियाई स्नूकर चैंपियनशिप चीन के लु हाओतियान जीता है| एशियाई स्नूकर चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में चीन के लु हाओतियान ने भारत को पंकज अडवाणी को 6-3 से हराकर यह ख़िताब जीता है|

हिंदी करंट अफेयर्स, 2 मई 2017

Share with your Friends

Join The Discussion

Comments ( 0 )

  1. Be the first one to review.