ExamVeda
Login
Home

हिंदी करंट अफेयर्स, 4 अप्रैल 2017

Administrator Apr 04, 2017 2017 0 comments
Share this article

1. हाल ही में नालंदा विश्वविद्यालय के कुलपति के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

नालंदा विश्वविद्यालय के कुलपति के रूप में प्रोफेसर सुनैना सिंह को नियुक्त किया गया है| वर्तमान में सुनैना सिंह हैदराबाद की ‘इंग्लिश एंड फौरन लैंग्वेज यूनिवर्सिटी’ (इएफएलयू) की कुलपति है|

2. हाल ही में केंद्रीय उत्पाद एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीईसी) के अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

केंद्रीय उत्पाद एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीईसी) के अध्यक्ष के रूप में वनाजा एन सरना को नियुक्त किया गया है| इससे पहले वनाजा एन सरना सतर्कता महानिदेशक और विभाग का मुख्य सतर्कता अधिकारी के पद पर कार्यरत थे|

3. हाल ही में किस राज्य की विधानसभा द्वारा गोहत्या संशोधन बिल पास किया गया है?

गोहत्या संशोधन बिल गुजरात विधानसभा द्वारा पास किया गया है| संशोधित बिल के अनुसार गुजरात में गाय की हत्या करने पर उम्रकैद की सजा भी हो सकती है| इस नए कानून के बाद से गोहत्या के दोषियों को उम्रकैद के साथ-साथ एक लाख रुपये का जुर्माना भी देना होगा| जो वाहन गौमांस का ट्रांसफर करते पकडे जायेंगे, वो वाहन हमेशा के जब्त हो जायेंगे| जिनके पास जानवर खरीदने-बेचने का लाइसेंस है, वे भी यह काम सुबह आठ बजे से शाम के पांच बजे तक ही करेंगे|

4. हाल ही में किस देश में धातु खनन पर प्रतिबंध लगाया गया है?

मध्य अमेरिका का सबसे छोटा राष्ट्र एल साल्वाडोर, में धातु खनन पर प्रतिबंध लगाया गया है| एल साल्वाडोर धातु खनन पर राष्ट्रव्यापी प्रतिबंध लगाने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है| यह खुले गड्ढ़े और खानों दोनों में घातुओं के अन्वेषण, निकासी और प्रसंस्करण सभी पर रोक लगता है|

5. गोबर गैस से चलने वाली बस सेवा कहाँ पर शुरू की गई है?

गोबर गैस से चलने वाली बस सेवा कोलकाता में शुरू की गई है| इस बस में 54 सीटें है| इस बस का किराया 17.5 किमी का किराया 1 रुपये होगा| यह भारत की सबसे सस्ती परिवहन सेवा है| यह बस 1 किलो गोबर गैस से 6 किमी चलेगी|

6. हाल ही में “ट्रांसफ़ॉरेमेटिव मुख्यमंत्री” पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?

ट्रांसफ़ॉरेमेटिव मुख्यमंत्री” पुरस्कार से आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री चन्द्रबाबू नायडू को सम्मानित किया गया है| नायडू के नाम आंध्रप्रदेश में सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने का कीर्तिमान है| नायडू आंध्रप्रदेश विधानसभा में सदन के नेता है|

7. विश्व आटिज्म जागरूकता दिवस कब मनाया जाता है?

विश्व आटिज्म जागरूकता दिवस प्रतिवर्ष 2 अप्रैल को मनाया जाता है| यह एक अंतराष्ट्रीय दिवस है, जिसमे संयुक्त राष्ट्र के सदस्य राष्ट्रों को आटिज्म से लड़ने तथा इसका निदान करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है| विश्व आटिज्म जागरूकता दिवस का इस वर्ष का विषय “आटिज्म तथा स्वयं संकल्प” रखा गया है|

8. इंडिया ओपन सुपर सीरीज का ख़िताब किसने जीता है?

इंडिया ओपन सुपर सीरीज का ख़िताब भारतीय बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु ने जीता है| पी वी सिंधु इंडिया ओपन सुपर सीरीज के फाइनल मुकाबले में स्पेन की कैरोलिना मारीन को 21-19, 21-16 से हराकर यह ख़िताब जीता है| यह तीसरा मौका है, जब कोई भारतीय खिलाड़ी इंडिया ओपन में महिला सिंगल्स चैंपियन बनी है।

9. मियामी ओपन टेनिस टूर्नामेंट का खिताब किसने जीता है?

मियामी ओपन टेनिस टूर्नामेंट का खिताब ब्रिटेन की जोहाना कोंटा ने जीता है| मियामी ओपन टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में ब्रिटेन की जोहाना कोंटा ने कैरोलीन वोज्नियाकी को 6-4, 6-3 से हराकर यह ख़िताब जीता है| जोहाना कोंटा चाइना ओपन में उपविजेता रह चुकी है|

10. ग्रांट एलियट का संबंध किस खेल से है?

ग्रांट एलियट का संबंध क्रिकेट से है| ग्रांट एलियट ने न्यूजीलैंड टीम क्रिकेट टीम को वर्ल्ड कप 2015 के फाइनल में पहली बार जगह दिलाने में अहम भूमिका थी| हाल ही में ग्रांट एलियट ने क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है|

हिंदी करंट अफेयर्स, 3 अप्रैल 2017

Share with your Friends

Help others discover this useful content.

Join The Discussion

Have something to add? Share your thoughts.

Comments 0

Discussion from ExamVeda readers.
Be the first one to review. Share your thoughts about this topic.