ExamVeda
Login
Home

हिंदी करेंट अफेयर्स, 8 जून 2017

Administrator Jun 09, 2017 2017 0 comments
Share this article

1. हाल ही में प्रसार भारती के मुख्य कार्यकारी के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

प्रसार भारती के मुख्य कार्यकारी के रूप में शशि शेखर वेमपति को नियुक्त किया गया है| वर्तमान में वेमपति प्रसार भारती बोर्ड के अंशकालिक सदस्य है | वेमपति ने ब्रॉडकास्टिंग और डिजिटल मिडिया के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य कार्य किये है|

2. हाल ही में ‘एक थिंक टैंक में पब्लिक पॉलिसी फेलो’ के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

‘एक थिंक टैंक में पब्लिक पॉलिसी फेलो’ के रूप में अनुपमा राव को नियुक्त किया गया है| ‘एक थिंक टैंक में पब्लिक पॉलिसी फेलो” वैश्विक मुद्दों से निपटने के लिए एक महत्वपूर्ण गैर-पक्षपाती निति मंच है| वर्तमान में निरुपमा राव अमेरिका में भारत की राजदूत के पद पर कार्यरत थी| राव चीन के लिए भारत की पहली महिला राजदूत थी| राव चीन के आलावा, संयुक्त राज्य अमेरिका, श्रीलंका और पेरू सहित कई देशों में भारत के राजदूत के रूप में कार्य कर चुकी है|

3. हाल ही में आरबीआई के कार्यकारी निदेशक के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

आरबीआई के कार्यकारी निदेशक के रूप में एस. गणेश कुमार को नियुक्त किया गया है| गणेश कुमार सूचना प्रोधौगिकी विभाग, भुगतान विभाग और निपटन प्रणाली और बाहरी निवेश और संचालन विभाग के कार्य देखेंगे| वर्तमान में गणेश कुमार रिज़र्व बैंक में सूचना प्रौधौगिकी विभाग के मुख्य महाप्रबंधक अधिकारी के पद पर कार्यरत है|

4. हांग जोलिन कौन थे?

हांग जोलिन चीन के राष्ट्रपति थे| जापान के समर्थन से हांग जोलिन चीन के राष्ट्रपति बने थे| चीन के राष्ट्रपति बनने के बाद हांग जोलिन चीन में जापान की निति लागू नही कर सके तो जापानी एजेंट कोमोतो दायसोकू ने 1928 में उनकी हत्या कर दी थी| 5. एस. अब्दुल रहमान कौन थे? एस. अब्दुल रहमान प्रसिद्ध तमिल कवि थे| इन्हें “कविकों” (यानि कवियों के सम्राट) के नाम भी जाना जाता था| इन्हें साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका था| हाल ही में इनका निधन हो गया है|

6. "द मिनिस्ट्री ऑफ़ अटमोस्ट हैप्पीनैस" उपन्यास की लेखिका कौन है?

"द मिनिस्ट्री ऑफ़ अटमोस्ट हैप्पीनैस" उपन्यास की लेखिका अरुंधती रॉय है| यह उपन्यास व्यक्तिगत और राजनितिक हलचल पर केंद्रित है| यह उपन्यास कालखंड 50 वर्ष के बीच फैला है तथा वर्तमान स्थितियों पर प्रकाश डाला गया है|

7. हाल ही में हाईवे इंटरचेंज हुआंगजुवान ओवरपास कहाँ पर बनाया गया है?

हाईवे इंटरचेंज हुआंगजुवान ओवरपास चीन के चोंगकिंग में बनाया गया है| इस 5 मंजिला ओवरपास में 20 रैंप है| जो 8 दिशाओं को जोड़ता है| बिना नेविगेशन के इस ओवरपास पर सही दिशा में नहीं जा सकते। लेकिन एक किमी के बाद आने वाले मोड़ से सही रास्ते पर जा सकते हैं|

8. मनका बन्ना और मोउमा दास का संबंध किस खेल से है?

मनका बन्ना और मोउमा दास का संबंध टेबल टेनिस है| हाल ही में मनका बन्ना और मोउमा दास विश्व टेबल टेनिस चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय जोड़ी है|

9. हाल ही में चैंपियंस लीग फुटबॉल का ख़िताब किसने जीता है?

चैंपियंस लीग फुटबॉल का ख़िताब पुर्तगाल के रियाल मैड्रिड ने जीता है| चैंपियंस लीग फुटबॉल के फाइनल में मैड्रिड ने इटली की जेवेंट्स टीम को 4-1 से हराकर यह ख़िताब जीता है| 1 वर्ष के अन्तराल में रोनाल्डो ने चैंपियंस लीग का ख़िताब, एक यूरोपियन चैंपियनशिप और एक स्पेनिश लीग ख़िताब, फुटबॉल विश्वकप तथा फीफा के सर्वश्रेष्ठ खिलाडी का पुरस्कार जीत चुके है|

10. हाल ही में मोदी उत्सव कहाँ पर आयोजित किया जा रहा है?

मोदी उत्सव पटना में आयोजित किया जा रहा है| इस उत्सव को आयोजित करने का उद्देश्य केंद्र सरकार के तीन वर्षों के दौरान सरकार की उपलब्धियों से जनता को अवगत कराना है, तथा सरकार द्वारा चलाई गई विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं पहलों के बारे में लोगों को जागरूक करना है|

हिंदी करेंट अफेयर्स, 6 जून 2017

Share with your Friends

Help others discover this useful content.

Join The Discussion

Have something to add? Share your thoughts.

Comments 0

Discussion from ExamVeda readers.
Be the first one to review. Share your thoughts about this topic.