ExamVeda
Login
Home

हिंदी करंट अफेयर्स, 30 दिसम्बर 2016

Administrator Dec 30, 2016 2016 0 comments
Share this article

1. सुन्दरलाल पटवा किस राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री थे?

सुन्दरलाल पटवा मध्यप्रदेश राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री थे| हाल ही में सुन्दरलाल पटवा का मध्यप्रदेश, भोपाल में निधन हो गया है|

2. भारत में आयोजित हो रहे 2022 राष्ट्रीय खेलो की मेजबानी कौनसा राज्य करेगा?

भारत में आयोजित हो रहे 2022 राष्ट्रीय खेलो की मेजबानी मेघालय करेगा| वर्तमान में मेघालय राज्य ओलंपिक संघ के अध्यक्ष जॉन एफ खर्सिंग है|

3. 2016 राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस कार्यक्रम (NCSC) कहाँ पर शुरू किया जा रहा है?

छात्र-छात्राओं को भविष्य में वैज्ञानिक शोधकार्यो हेतु पृष्ठभूमी तैयार करने तथा उनकी वैज्ञानिक चेतना को जागृत कर उनकी वैज्ञानिक अभिरूचि को उजागर करने उसे पहचानने तथा उनकी वैज्ञानिक संकल्पनाओं को एक सशक्त मंच प्रदान करने के लिए भारत सरकार के विज्ञान एंव प्रोद्योगिकी विभाग एंव राष्ट्रीय विज्ञान एंव प्रोद्योगिकी एंव संचार परिषद नई दिल्ली द्वारा ब्लाक स्तर से राष्ट्रीय स्तर तक राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांफ्रेस का आयोजन किया जाता है। 2016 राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस कार्यक्रम (NCSC) का 24वा संस्करण बारामती पुणे में शुरू किया जा रहा है|

4. हाल ही में भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) के नए डिप्टी गवर्नर के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) के नए डिप्टी गवर्नर के रूप में प्रो. विरल आचार्य को नियुक्त किया गया है| प्रो. वायरल आचार्य, संयुक्त राज्य अमेरिका के विश्वविद्यालय में प्रोफेसर के पद रह चुके है|

5. हाल ही में दिल्ली के उप राज्यपाल के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

दिल्ली के उप राज्यपाल के रूप में अनिल बैजल को नियुक्त किया गया है| अनिल बैजल 1969 बैच के आईएएस अधिकारी है| ये 2006 में शहरी विकास मंत्रालय के सचिव पद से रिटायर हुए थे। सेवाकाल के दौरान उन्होंने सरकार के अनेक महत्वपूर्ण पदों पर काम किया। इसके अलावा वे इंडियन एयरलाइंस में सीएमडी और प्रसार भारती में सीईओ के पद पर भी रहे। वे दिल्ली विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं।

6. हाल ही में सीनियर राष्ट्रीय ट्रैक साइकिलिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक किसने जीता है?

सीनियर राष्ट्रीय ट्रैक साइकिलिंग प्रतियोगिता में डेबोराह हेरॉल्ड ने स्वर्ण पदक जीता है| इसी स्पर्धा में उनकी साथी केजिया वर्गीज ने कांस्य पदक हासिल किया।

7. हाल ही में “बिहारी पुरस्कार” के लिए किसे चुना गया है?

“बिहारी पुरस्कार” के लिए डॉ. सत्य नारायण चुना गया है| डॉ. सत्य नारायण, प्रसिद्ध राजस्थानी साहित्यकार है| उन्हें “ये एक दुनिया” पुस्तक के लिए बिहारी पुरस्कार के लिए चुना गया है| पुस्तक में समकालीन दुनिया में जीवन की विभिन्न परिस्तिथियों के सूक्ष्म चित्रण है|

8. 2017 गुजरात वैश्विक सम्मेलन किस शहर में आयोजित किया जा रहा है??

2017 गुजरात वैश्विक सम्मेलन गांधीनगर शहर के महात्मा मंदिर में आयोजित किया जा रहा है|

9. पुस्तक “पारिजात” किसके द्वारा लिखी गई है?

पुस्तक “पारिजात” नासिर शर्मा के द्वारा लिखी गई है| हाल ही में हिंदी लेखक नासिरा शर्मा को अपने उपन्यास “पारिजात” के लिए भारतीय साहित्य अकादमी पुरस्कार दिया गया है|

10. हाल ही में हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) किस टीम ने जीता है?

एटलेटिको डी कोलकाता ने पेनल्टी शूट आउट में केरल ब्लास्टर्स कोच्ची को केरल के जवाहर लाल नेहरु स्टेडियम में फाइनल में 4-3 से हराकर हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) अपने नाम किया|

11. हाल ही में भारतीय राज्य वन के लिए 24×7 हेल्पलाइन कहाँ शुरू की जायेगी?

भारतीय राज्य वन के लिए 24×7 हेल्पलाइन महाराष्ट्र में शुरू की जायेगी| यह सुविधा वन्यजीवों के अवैध व्यापार, अवैध शिकार, जंगल की आग और आरक्षित भूमि पर अतिक्रमण रोकने के लिए शुरू की गई है|

12. हाल ही में “महापुरुष पुरस्कार” से किसे सम्मानित किया गया है?

“महापुरुष पुरस्कार” से मैरी कॉम को सम्मानित किया गया है| यह पुरस्कार अन्तराष्ट्रीय मुक्केबाजी संघ (एआईबीए) की तरफ से भारी मुक्केबाजी के लिए दिया जाता है|

13. हाल ही में हाईकोर्ट ने कौनसी पार्टी पर रोक लगाने से मना कर दिया है?

बॉम्बे हाई कोर्ट ने “सनबर्न पार्टी” पर रोक लगाने से मना कर दिया है| ‘सनबर्न पार्टी’ को एशिया की सबसे बड़ी और विश्व के 10 सबसे बड़े फेस्टिवल में से एक होने का दावा किया जाता है।

14. क्रिस्टीना फर्नाडिज किस देश की पूर्व राष्ट्रपति थी?

अर्जेंटीना की पूर्व राष्ट्रपति क्रिस्टीना फर्नाडिज पर भ्रष्टाचार का मुक़दमा चलाया जा रहा है| क्रिस्टीना 2007 से 2015 तक अर्जेंटीना की राष्ट्रपति थी| ये मारिया पेरों के बाद अर्जेंटीना की दूसरी महिला राष्ट्रपति बनी|

15. प्रतिकार-l संयुक्त सैन्य अभ्यास किन दो देशो के बीच आयोजित किया जायेगा?

प्रतिकार-l संयुक्त सैन्य अभ्यास चीन और नेपाल के बीच आयोजित किया जायेगा| यह सैन्य अभ्यास अन्तराष्ट्रीय आतंकबादी संगठनो से जुड़े बंधक बने परिदृश्यों के साथ निपटने के लिए आयोजित किया जा रहा है.

हिंदी करंट अफेयर्स, 28 दिसम्बर 2016

Share with your Friends

Help others discover this useful content.

Join The Discussion

Have something to add? Share your thoughts.

Comments 0

Discussion from ExamVeda readers.
Be the first one to review. Share your thoughts about this topic.