ExamVeda
Login
Home

हिंदी करेंट अफेयर्स, 30 मई 2017

Administrator May 31, 2017 2017 0 comments
Share this article

1. हाल ही में एयर इंडिया के स्वतंत्र निदेशक के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

एयर इंडिया के स्वतंत्र निदेशक के रूप में सैय्यद जफ़र इस्लाम को नियुक्त किया गया है| जफ़र इस्लाम पूर्व इन्वेस्टमेंट बैंकर रह चुके है| वर्तमान में जफर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रिय प्रवक्ता के पद पर कार्यरत है|

2. हाल ही में किस कंपनी के द्वारा सैटेलाइट फोन सर्विस शुरू की गई है?

बीएसएनएल द्वारा सैटेलाइट फोन सर्विस शुरू की गई है| यह सेवा आईएनएमएआरसएटी के माध्यम से फ़िलहाल सरकारी एजेंसियों आपदा प्रबंधन, पुलिस, रेलवे आदि को उपलब्ध कराई जायेगी|

3. हाल ही में किस देश की पुलिस में पहला रोबोट पुलिस ऑफिसर नियुक्त किया गया है?

यूएई की पुलिस में विश्व का पहला रोबोट पुलिस ऑफिसर नियुक्त किया गया है| यह रोबोट छह भाषाओँ में बात कर सकता है| डेढ़ मीटर की दूरी से चेहरे की भावनाएं पढ़ सकता है| स्माइल देने पर हाथ मिलाता है तथा सैल्यूट करता है| इस रोबोट की ऊंचाई 5 फुट और वजन 100 किलो है|

4. विश्व का पहला फुटबॉल वुडन स्टेडियम कहाँ पर बनाया जा रहा है?

विश्व का पहला फुटबॉल वुडन स्टेडियम इंग्लैंड में बनाया जा रहा है| यह इंग्लैंड के लोअर फॉरेस्ट ग्रीन रोवर्स का स्टेडियम है, इसकी दर्शक क्षमता 10 हजार है| यहाँ खिलाडियों के लिए स्पोर्ट्स साइंस क्लिनिक की सुविधा भी होगी|

5. किलियान जोरनेट कौन है?

किलियान जोरनेट स्पेन के पर्वतारोही है| हाल ही में जोरनेट ने बिना रस्सियों और ऑक्सीजन की मदद से दुनिया की सबसे उंची चोटी माउंट एवेरेस्ट पर सिर्फ 26 घंटे में सबसे तेज चढ़ाई करने का कीर्तिमान स्थापित किया है|

6. कंडला पोर्ट क्या है?

कंडला पोर्ट एशिया के महत्वपूर्ण बंदरगाहों में से एक है| हाल ही में भारत के सहयोग से विकसित किए जा रहे ईरान के चाबहार पोर्ट को कंडला पोर्ट से जोड़े जाने की परियोजना है| भारत के प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी ने कंडला पोर्ट को लघु भारत का दर्जा दिया है|

7. “एयरलैंडर 10” क्या है?

“एयरलैंडर 10” विश्व का सबसे बड़ा विमान है| इस विमान में विमानों, हेलिकॉप्टरों और वयुयानों की सम्मिलित प्रोधोगिकी है| यह 92 मीटर लंबा तथा 43.5 मीटर चौड़ा है| 92 मीटर की लंबाई के साथ उडान भरने वाला सबसे बड़ा विमान है| हाल ही में सफल परिक्षण किया गया है|

8. ‘विनिंग लाइक विराट : थिंक एंड स्कसीड लाइक कोहली” पुस्तक के लेखक कौन है?

‘विनिंग लाइक विराट : थिंक एंड स्कसीड लाइक कोहली” पुस्तक के लेखक अभिरूप भट्टाचार्य है| इस पुस्तक में कोहली के लगातार अच्छे फॉर्म के राज खोलते हुए जीवन के प्रति उनके फलसफे को बताया गया है| इस पुस्तक में कोहली के कई महत्वपूर्ण रिश्तों का भी जिक्र किया गया है|

9. यूईएफए यूरोपा लीग का ख़िताब किसने जीता है?

यूईएफए यूरोपा लीग का ख़िताब मैंनचेस्टर यूनाइटेड ने जीता है| यूईएफए यूरोपा लीग के फाइनल मुकाबले में मैंनचेस्टर यूनाइटेड ने एजेक्स को 2-0 से हराकर यह ख़िताब जीता है| मैंनचेस्टर यूनाइटेड ने दूसरी बार यह ख़िताब जीता है|

10. हाल ही में नेडबैंक द. अफ्रीका डिसेबल ओपन गोल्फ का ख़िताब किसने जीता है?

नेडबैंक द. अफ्रीका डिसेबल ओपन गोल्फ का ख़िताब अमेरिका के चाड फेफेर ने जीता है| चाड अमेरिका के पूर्व आर्मी ऑफिसर है| इन्होने इराक युद्ध के दौरान अपना एक पैर गंवा दिया था|

हिंदी करंट अफेयर्स, 29 मई 2017

Share with your Friends

Help others discover this useful content.

Join The Discussion

Have something to add? Share your thoughts.

Comments 0

Discussion from ExamVeda readers.
Be the first one to review. Share your thoughts about this topic.