ExamVeda
Login
Home

हिंदी करेंट अफेयर्स, 6 जून 2017

Administrator Jun 07, 2017 2017 0 comments
Share this article

1. हाल ही में यूएन महासभा के अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

यूएन महासभा के अध्यक्ष के रूप में मीरोस्लाव लाजकैक को नियुक्त किया गया है| वर्तमान में मीरोस्लाव लाजकैक स्लोवाकिया के विदेश मंत्री के पद पर कार्यरत है|

2. हाल ही में जारी की गई दुनिया की सबसे शांतिपूर्ण देशों की सूची में भारत को कौनसा स्थान दिया गया है?

दुनिया की सबसे शांतिपूर्ण देशों की सूची में भारत को 137वां स्थान दिया गया है| इस सूची में आइसलैंड को पहला स्थान न्यूजीलैंड को दूसरा स्थान तथा पुर्तगाल को तीसरा स्थान दिया गया है| आइसलैंड को लगातार 10वें साल दुनिया के सबसे शांतिपूर्ण राष्ट्र का नाम दिया गया है| इस सूची में अमेरिका को 114वां तथा सीरिया को अंतिम स्थान दिया गया है|

3. हाल ही में किस देश की क्रिकेट टीम का नाम बदला गया है?

वेस्टइंडीज देश की क्रिकेट टीम का नाम बदला गया है| इस टीम का नाम वेस्टइंडीज से बदलकर इंडीज रखा गया है| 45 साल बाद किसी इंटरनेशनल क्रिकेट टीम का नाम बदला गया है|वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड का नाम क्रिकेट वेस्टइंडीज कर दिया गया है| इससे पहले 1972 में सिलोन का नाम श्रीलंका होने की वजह से सिलोन की नेशनल टीम का नाम भी श्रीलंका रखा गया था| उस समय श्रीलंका आईसीसी का एसोसिएट मेंबर था|

4. मैनुअल एंटोनियो नोरिगा कौन थे?

मैनुअल एंटोनियो नोरिगा मध्य अमेरिकी देश पनामा के भूतपूर्व सैन्य तानाशाह थे| नोरिगा को ‘डी फैक्टो लीडर’ पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है| नोरिगा सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी (सीआईए)के लिए जासूसी का कार्य कर चुके है, तथा ये ड्रग्स तस्करी और अन्य अपराधों के लिए जेल भी जा चुके है| हाल ही में इनका निधन हो गया है|

5. कॉन्स्टेंटिन मित्सुतेकिस कौन थे?

कॉन्स्टेंटिन मित्सुतेकिस ग्रीस के पूर्व प्रधानमंत्री थे| इन्हें उदारवादी और समाजवादी दलों के साथ मुकाबले के लिए याद किया जाता है| इन्होने उदारवादी सरकारों में कई मंत्रीमंडलीय पदों पर कार्य किये थे| हाल ही में इनका निधन हो गया है|

6. “एमएससी मेराविग्लिया” क्या है?

“एमएससी मेराविग्लिया” यूरोप का सबसे बड़ा जहाज है| इस जहाज में एडवेंचर के लिए जिप भी लगाई गई है| इसमें स्वीमिंग पूल की व्यवस्था है| इसमें बच्चों के लिए सुपर एम्यूजमेंट पार्क तथा 5डी सिनेमा की सुविधा भी दी गई है| यह जहाज 213 फीट ऊंचा और 1,033 फीट लंबा है। इसमें 19 डेक हैं। इसमें एक बार में 5,714 लोग सफर कर सकते है|

7. हाल ही में ‘वर्ल्ड नो टोबैको डे” पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?

‘वर्ल्ड नो टोबैको डे” पुरस्कार से केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा को सम्मानित किया गया है| उन्हें यह पुरस्कार तंबाकू नियंत्रण को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता के लिए दिया गया है|

8. हाल ही में राष्ट्रपति पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?

राष्ट्रपति पुरस्कार से डॉ. बी. आर. छीपा को सम्मानित किया गया है| उन्हें कृषि क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान के लिए राष्ट्रपति से पुरस्कार से सम्मानित किया गया है| कृषि क्षेत्र में सम्मानित होने छीपा राजस्थान के पहले कृषि वैज्ञानिक है| छीपा वर्तमान में राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय बीकानेर के कुलपति के पद पर कार्यरत है| छीपा को अन्तराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है|

9. थियानमेन चौक कहाँ पर स्थित है?

थियानमेन चौक बीजिंग में स्थित है| थियानमेन चौक पर चीनी सेना द्वारा 3 जून 1989 में कार्रवाई की गई थी| क्योकिं छात्रों ने थियानमेन चौक पर कब्जा करके वहां पर ‘प्रजातंत्र की मूर्ति’ स्थापित कर दी थी| बीजिंग की सरकार ने छात्रों को हटाने के लिए पहले मार्शल लॉ लगाया गया था| लेकिन जब छात्र वहां से नही हटे तो बीजिंग की सेना कार्रवाई में गोलियां चलाई, जिसमें 2600 छात्र मारे गये थे| हाल ही में सोशलसाइट फेसबुक ने थियानमेन चौक की तस्वीर वाले एक अकाउंट को बैन कर दिया था। बाद में उसने माफी मांगी और बैन भी हटा दिया था|

10. विश्व दुग्ध दिवस कब मनाया जाता है?

विश्व दुग्ध दिवस प्रतिवर्ष 1 जून को मनाया जाता है| यह दिवस विश्व भर में दूध की उपयोगिता एवं इसके लाभ से संबंधित तथ्यों को जनता तक पहुँचाने के उद्देश्य से मनाया जाता है| इस वर्ष विश्व दुग्ध दिवस का विषय “दूध के लिए एक गिलास उठाओ” रखा गया है|

हिंदी करेंट अफेयर्स, 5 जून 2017

Share with your Friends

Help others discover this useful content.

Join The Discussion

Have something to add? Share your thoughts.

Comments 0

Discussion from ExamVeda readers.
Be the first one to review. Share your thoughts about this topic.