ExamVeda
Login
Home

हिंदी करेंट अफेयर्स, 1 जून 2017

Administrator Jun 02, 2017 2017 0 comments
Share this article

1. हाल ही में फिलीपिंस में भारत के राजदूत के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

फिलीपिंस में भारत के राजदूत के रूप में जयदीप मजुमदार को नियुक्त किया गया है| मजूमदार 1989 बैच के आईएफएस अधिकारी है| मजूमदार वर्तमान में विदेश मामलों के मंत्रालय में संयुक्त सचिव के पद पर कार्यरत है|

2. हाल ही में आर्थिक मामलों के सचिव के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

आर्थिक मामलों के सचिव के रूप में वरिष्ठ आईएएस अधिकारी तपन राय को नियुक्त किया गया है| राय गुजरात कैडर के 1982 बैच के आईएएस अधिकारी है| वर्तमान में राय कॉर्पोरेट मामलों में सचिव के पद पर कार्यरत है|

3. भारत की पहली अंडर वाटर मेट्रो टनल कहाँ पर बनाई जा रही है?

भारत की पहली अंडर वाटर मेट्रो टनल पंश्चिम बंगाल में बनाई जा रही है| इस टनल के 520 मीटर का हिस्सा नदीं के नीचे का है। जिसे एक मिनट में 8 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से पूरा करेगी।

4. भवानी देवी कौन है?

भवानी देवी ने हाल ही में वर्ल्ड फेंसिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता है| भवानी देवी वर्ल्ड फेंसिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला है| भवानी देवी ने वर्ल्ड फेंसिंग चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में ब्रिटेन की सारा जैन हैंपसन को 15-13 से हराकर के गोल्ड मेडल जीता है|

5. हेमंत गुप्ता कौन है?

हेमंत गुप्ता टाटा स्टील में अफसर है| हाल ही में इन्होने दुनिया की सबसे उंची माउंट एवेरेस्ट चोटी पर फतह की है| हेमंत गुप्ता ने 2015 में अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी माउंट एकोंकागुआ को फतह किया था, जिसकी ऊंचाई 22860 फीट है। यह दुनिया की सबसे ऊंची सात चोटियों में से एक है।

6. हाल ही में संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?

संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सत्यव्रत राउत को सम्मानित किया गया है| राउत रंगमंच कला विभाग, एस.एन.स्कूल ऑफ़ आर्ट्स एंड कम्युनिकेशन, हैदराबाद विश्वविधालय (युओएच) के प्रोफेसर है| इन्हें यह पुरस्कार डायरेक्शन और ड्रामा अभ्यास के क्षेत्र में विशेष तरीका इजाद करने के लिए दिया गया है|

7. सिगनेचर ब्रिज का निर्माण कहाँ पर किया जा रहा है?

सिगनेचर ब्रिज का निर्माण नई दिल्ली में किया जा रहा है| इस ब्रिज की लंबाई 675 मीटर, तथा 35.2 मीटर होगी| इसमें दो कैरिजवे बनाये जायेंगे, प्रत्येक कैरिजवे की चौड़ाई 14 मीटर होगी| स्टील से निर्मित मुख्य स्तंभ की ऊंचाई भूतल से (पाइलॉन) 154 मीटर होगी। पाइलान के ऊपरी हिस्से पर देखने के लिए गैलरी का भी निर्माण किया जाएगा। मुख्य ब्रिज राष्ट्रीय राजमार्ग एक को खजूरी खास स्थित मार्जिनल बंद रोड से जोड़ेगा। सिग्नेचर ब्रिज उत्तर-पूर्वी दिल्ली को बाहरी दिल्ली से जोड़ेगा। यह गाजियाबाद स्थित ट्रॉनिका सिटी का गेटवे होगा।

8. सफारी वर्ल्ड पार्क कहाँ पर स्थित है?

सफारी वर्ल्ड पार्क बैंकॉक के मिनबुरी जिले में स्थित है| यह पार्क 1998 में खोला गया था| इस पार्क में ओपन जू के साथ साथ मरीन पार्क भी है| इस पार्क में लोगों को एशिया और अफ्रीका के जंगलों की महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होती है|

9. हाल ही में मोनाको ग्रांप्री फ़ॉर्मूला वन रेस किसने जीती है?

मोनाको ग्रांप्री फ़ॉर्मूला वन रेस फरारी के जर्मन रेसर सेबेस्टियन वेटल ने जीती है| फरारी टीम की मोनाको ग्रांप्री में 16 साल बाद पहली जीत है। इससे पहले, सात बार के वर्ल्ड चैंपियन माइकल शूमाकर ने 2001 में मोनाको ग्रांप्री जीती थी।

10. हाल ही में मॉनसून मेड्रिड होली फेस्टिवल कहाँ पर मनाया जा रहा है?

मॉनसून मेड्रिड होली फेस्टिवल बार्सिलोना में मनाया जा रहा है| प्रतिवर्ष यहाँ पर अगस्त महीने में यह फेस्टिवल मनाया जाता है, लेकिन इस वर्ष यह फेस्टिवल मई में ही मना लिया गया है| इस होली फेस्टिवल में ऑर्गेनिक कलर्स का इस्तेमाल किया जाता है|

हिंदी करंट अफेयर्स, 29 मई 2017

Share with your Friends

Help others discover this useful content.

Join The Discussion

Have something to add? Share your thoughts.

Comments 0

Discussion from ExamVeda readers.
Be the first one to review. Share your thoughts about this topic.