ExamVeda
Login
Home

हिंदी करेंट अफेयर्स, 7 जून 2017

Administrator Jun 08, 2017 2017 0 comments
Share this article

1. हाल ही में सर्बिया के राष्ट्रपति के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

सर्बिया के राष्ट्रपति के रूप में अलेक्जेंडर वुकिक को नियुक्त किया गया है| वुकिक सर्बिया के पूर्व प्रधानमंत्री है| वुकिक यूरोपीय संघ के समर्थक माने जाते हैं|

2. हाल ही में किस देश की संसद द्वारा ऐतिहासिक पदत्याग शासक कानून पारित किया गया है?

जापान की संसद द्वारा ऐतिहासिक शासक पदत्याग कानून पारित किया गया है| यह कानून उम्रदराज शासक सम्राट अकिहितो को पद छोड़ने की इजाजत देने से संबंधित है| इस कानून में पुरुष प्रधान राजशाही में महिलाओं की भूमिका पर बहस की मांग भी रखी गई है|

3. हाल ही में किस प्रख्यात नाटककार के नाम पर डाक टिकट जारी किया गया है?

प्रख्यात नाटककार बलवंत गार्गी के नाम पर डाक टिकट जारी किया गया है| बलवंत गार्गी भारतीय रंगमंच विभाग, पंजाब विश्वविद्यालय, तथा चंडीगढ़ के संस्थापक निदेशक थे| इन्हें साहित्य अकादमी पुरस्कार, पद्म श्री पुरस्कार तथा संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है|

4. हाल ही में किस देश का सबसे विवादित साइबर सुरक्षा कानून लागू किया गया है?

चीन का सबसे विवादित साइबर सुरक्षा कानून लागू किया गया है| इस कानून के अंतगर्त अंतराष्ट्रीय कंपनियों को महत्वपूर्ण डेटा देश के अंदर ही रखना जरुरी है| इस पर विदेशी कारोबारियों को आपत्ति है| इस पर निगरानी रखने की जिम्मेदारी सरकारी संस्था ‘साईबर सिक्योरिटी एडमिनिस्ट्रेशन’ को सौपी गई है|

5. रामचंद्र गुहा कौन है?

रामचंद्र गुहा प्रसिद्ध इतिहासकार है| इन्हें सामाजिक और राजनितिक इतिहास पर लेखन के लिए जाना जाता है| इन्हें पद्म भूषण तथा साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है| हाल ही में इन्होने बीसीसीआई की प्रशासक समिति पद से इस्तीफा दे दिया है|

6. ‘बाय नाऊ, पे लेटर’ क्या है?

भारतीय रेलवे ने टिकटों की खरीद के लिए ‘बाय नाऊ, पे लेटर’ सुविधा की शरुआत की है| इसके अंतगर्त यात्री 15 दिनों के अंदर बुक किये जाने वाले टिकटों का भुगतान कर सकते है| इस सुविधा को लांच करने का मुख्य उद्देश्य ऑनलाइन रेल टिकट खरीदने के लिए यात्रियों को आकर्षित करना है|

7. पृथ्वी-2 क्या है?

पृथ्वी-2 स्वदेशी परमाणु मिसाइल है| यह मिसाइल सतह से सतह पर मार देने में सक्षम है| इस मिसाइल की लंबाई 9 मीटर है, तथा इस मिसाइल की मारक क्षमता 350 किलोमीटर है| यह मिसाइल युद्ध के दौरान 500 किलोग्राम से 1000 किलोग्राम तक के हथियार आसानी से ले जा सकती है| इसमें मिसाइल में दो इंजन है| इस मिसाइल को भारत के प्रतिष्ठित इन्टीग्रेटिड गाइडिड मिसाइल डेवलपमेंट प्रोग्राम के तहत तैयार किया गया है| हाल ही में इसका सफल परिक्षण किया गया है|

8. हाल ही में दादासाहेब फाल्के अकादमी पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?

दादासाहेब फाल्के अकादमी पुरस्कार से फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को सम्मानित किया गया है| प्रियंका चोपड़ा को यह पुरस्कार अन्तराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने के लिए दिया गया है|

9. हाल ही में अर्जेंटीना की राष्ट्रीय फुटबॉल टीम के कोच के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

अर्जेंटीना की राष्ट्रीय फुटबॉल टीम के कोच के रूप में जॉर्ज साम्पोली को नियुक्त किया गया है| वर्तमान में साम्पोली स्पेनिश क्लब सेविला के कोच थे| साम्पोली चिली की राष्ट्रीय टीम के कोच भी रह चुके है| साम्पोली के नेतृत्व में चिली टीम ने कोपा अमेरिका का ख़िताब जीता था|

10. जयदीप का संबंध किस खेल से है?

जयदीप का संबंध जूडो से है| हाल ही में जयदीप ने एशियाई ओसनिया जूडो प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता है| जयदीप ने इससे पहले दक्षिण अफ्रीका में आयोजित राष्ट्रमंडल जूडो प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता था|

हिंदी करेंट अफेयर्स, 6 जून 2017

Share with your Friends

Help others discover this useful content.

Join The Discussion

Have something to add? Share your thoughts.

Comments 0

Discussion from ExamVeda readers.
Be the first one to review. Share your thoughts about this topic.