ExamVeda
Login
Home

हिंदी करंट अफेयर्स, 15 मई 2017

Administrator May 16, 2017 2017 0 comments
Share this article

1. हाल ही में फ्रांस में भारत के राजदूत के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

फ्रांस में भारत के राजदूत के रूप में विनय मोहन कात्रा को नियुक्त किया गया है| वर्तमान में विनय मोहन कात्रा प्रधामंत्री कार्यालय में संयुक्त सचिव के पद पर कार्यरत है| विनोद कात्रा 1998 बैच के भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी है|

2. हाल ही में दक्षिण कोरिया के प्रधानमंत्री के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

दक्षिण कोरिया के प्रधानमंत्री के रूप में ली नाक-यो को नियुक्त किया गया है| वर्तमान में ली नाक-यो दक्षिण जियोला प्रान्त के गवर्नर के पद पर कार्यरत है|

3. हाल ही में फीफा गवर्नेस कमेटी के अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

फीफा गवर्नेस कमेटी के अध्यक्ष के रूप में दिल्ली हाईकोर्ट के सेनानिवृत जज मुकुल मुद्गल को नियुक्त किया गया है| इससे पहले मुद्गल फीफा गवर्नेस कमेटी के उपाध्यक्ष के रूप में कार्य करते थे| मुद्गल पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश भी रह चुके है|

4. हाल ही में दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति के रूप में उदारवादी नेता मून जे इन को नियुक्त किया गया है| इससे पहले मून जे इन पूर्व मानवाधिकार अधिवक्ता के पद पर कार्य कर चुके है| मून जे-इन को शांति के लिए उत्तर कोरिया के साथ संबंध बनाए रखने का हिमायती माना जाता है.

5. हाल ही में नीदरलैंड में भारत के राजदूत के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

नीदरलैंड में भारत के राजदूत के रूप में प्रेस सचिव और वरिष्ठ राजनयिक वेणु राजमोनी को नियुक्त किया गया है| राजामोनी हैग स्थित रासायनिक हथियारों की रोकथाम के लिए संगठन में भी भारत के स्थायी प्रतिनिधि होंगे| राजमोनी ने हांगकांग में भारतीय मिशन में कार्य किये है|

6. विश्व रेडक्रॉस दिवस कब मनाया जाता है?

विश्व रेडक्रॉस दिवस प्रतिवर्ष 8 मई को मनाया जाता है| यह दिवस अन्तराष्ट्रीय स्वयंसेवक दिवस के रूप में मनाया जाता है| इस वर्ष विश्व रेडक्रॉस दिवस का विषय “Find the Volunteer in side you’ (अपने अन्दर के स्वयं सेवक को पहचानें)” रखा गया है| भारत में वर्ष 1920 में पार्लियामेंट्री एक्ट के तहत भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी का गठन किया गया था|

7. अन्तराष्ट्रीय नर्स दिवस कब मनाया जाता है?

अन्तराष्ट्रीय नर्स दिवस प्रतिवर्ष 12 मई को मनाया जाता है| यह दिवस नोबल नर्सिंग सेवा की शुरूआत करने वाली ‘फ़्लोरेन्स नाइटिंगेल’ के जन्म दिवस के उपलक्ष्य के रूप में मनाया जाता है।

8. हाल ही में 2016 विज्डन-एमसीसी क्रिकेट ‘फोटो ऑफ़ द ईयर’ पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?

2016 विज्डन-एमसीसी क्रिकेट ‘फोटो ऑफ़ द ईयर’ पुरस्कार से श्रीनगर के रहने वाले फ्रीलांस फोटोग्राफर साकिब मजिद को सम्मानित किया गया है| साकिद मजीद द्वारा खींचीं गई फोटो में श्रीनगर के बाहरी इलाके में कुछ कश्मीरी बच्चे क्रिकेट खेल रहे है| इस फोटो को 2016 विज्डन-एमसीसी क्रिकेट ‘ऑफ़ द ईयर’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया है| एमसीसी विज्डन क्रिकेट अलमानाक नाम की प्रतिवर्ष एक पुस्तक जारी करता है, जिसमे दुनिया भर से खेल की अच्छी फोटो छापी जाती है|

9. हाल ही में किस भारतीय अभिनेत्री को न्यूयॉर्क इन्डियन फिल्म फेस्टिवल में ‘बेस्ट एक्ट्रेस’ के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है?

भारतीय अभिनेत्री कोकणा सेन को न्यूयॉर्क इन्डियन फिल्म फेस्टिवल में ‘बेस्ट एक्ट्रेस’ के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है| उन्हें यह पुरस्कार ‘लिपस्टिक अंडर माय बुर्का’ के लिए दिया गया है|

10. सिल्क या कॉटन के कपडे पर की गई भगवान बुद्ध की पेंटिंग को क्या कहते है?

सिल्क या कॉटन के कपडे पर की गई भगवान बुद्ध की पेंटिंग थांगका कहते है| इसे लपेटकर धार्मिक समारोहों में ही मंदिरों में रखा जाता है| हाल ही में बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर मलेशिया के इपोह के मंदिर में 25 साल पुराना 196 फुट लंबा थांगका खोला गया है|

हिंदी करंट अफेयर्स, 12 मई 2017

Share with your Friends

Help others discover this useful content.

Join The Discussion

Have something to add? Share your thoughts.

Comments 0

Discussion from ExamVeda readers.
Be the first one to review. Share your thoughts about this topic.