ExamVeda
Login
Home

हिंदी करंट अफेयर्स, 19 अप्रैल 2017

Administrator Apr 20, 2017 2017 0 comments
Share this article

1. हाल ही में किस राज्य में बेरोजगारी भत्ता योजना शुरू की गई है?

हिमाचल प्रदेश में बेरोजगारी भत्ता योजना शुरू की गई है| इस योजना के तहत दिव्यांग बेरोजगारों को हर माह डेढ़ हजार तथा सामान्य बेरोजगारों के एक हजार रुपये का मासिक भत्ता दिया जायेगा| इस योजना से एक लाख 55 हजार बेरोजगार युवाओं को लाभ मिलेगा|

2. हाल ही में किस स्थान को “राष्ट्रपति निशान” प्रदान किया गया है?

अहमदनगर में स्थित कवचित कोर केंद्र (armoured corps) एवं स्कूल को “राष्ट्रपति निशान” प्रदान किया गया है| कवचित कोर केंद्र को यह विशेष निशान मैकेनाइज्ड युद्ध कौशल संस्थान के अग्रदूत के रूप में अपनी सराहनीय सेवा तथा उपलब्धियों के लिए दिया गया है|

3. हाल ही में किस राज्य की पुलिस द्वारा तारे जमीं पर कार्यक्रम शुरू किया गया है?

झारखंड पुलिस के द्वारा तारे जमीं पर कार्यक्रम शुरू किया गया है| यह कार्यक्रम झारखंड के पलामू जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में बच्चों की संख्या उजागर करने तथा बच्चों को खुश रहने के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से शुरू किया गया है|

4. हाल ही में कार्टियर वूमेंस इनिशिएटिव पुरस्कार से सम्मानित किया गया है?

भारत की पर्यावरण इंजिनियर तृप्ति जैन को सिंगापुर के प्रतिष्ठित कार्टियर वूमेंस इनिशिएटिव पुरस्कार से सम्मानित किया गया है| उन्हें यह पुरस्कार सूखे और बाढ़ से निपटने में छोटे किसानों के लिए कार्य के लिए दिया गया है| जैन ने 2013 ने नैरीता सर्विसेज की शुरुआत की थी| इसके तहत छोटे किसानों को बाढ़ और सूखे से बचाने के लिए वर्षा जल संचयन की तकनीक उपलब्ध कराई जाती है|

5. हाल ही में आजीविका मेला कहाँ पर आयोजित किया जा रहा है?

आजीविका मेला नई दिल्ली में आयोजित किया जा रहा है| इस मेले का आयोजन ग्रामीण विकास मंत्रालय के अंतर्गत चलाए जा रहे दीनदयाल अन्त्योदय योजना-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत किया गया है| इस योजना का मुख्य उद्देश्य स्व-सहायता समूह की महिलाओं को बाजार उपलब्ध करवाना है|

6. संयुक्त राष्ट्र का शांति अभियान कहाँ पर आयोजित किया गया था?

संयुक्त राष्ट्र का शांति अभियान हैती में आयोजित किया गया था| यह अभियान संयुक्त राष्ट्र शांतिदूतों को विद्रोहियों के कब्जे के बाद शांति स्थापना के उद्देश्य से आयोजित किया गया था| यह सबसे लंबे समय तक चलने वाला शांति अभियान था| इस अभियान को मुनिस्ताह के नाम से भी जाना जाता है| हाल ही में संयुक्त राष्ट्र का शांति अभियान समाप्त कर दिया गया है|

7. “हाई रुपुट” क्या है?

“हाई रुपुट” चीन का पहला संचार उपग्रह है| हाल ही में “हाई रुपुट” उपग्रह को लॉन्ग मार्च 3-B रॉकेट की सहायता से इस उपग्रह को इसकी कक्षा में स्थापित किया गया है| इस उपग्रह की मदद से उच्च गति की ट्रेनों के यात्री हाई डेफिनेशन वीडियो आसानी से देख सकेंगे तथा इससे प्राकृतिक आपदा स्थलों पर मौजूद लोगों की सहायता की जा सकेगी|

8. विश्व हिमोफिलिया दिवस कब मनाया जाता है?

विश्व हिमोफिलिया दिवस 17 अप्रैल को मनाया जाता है| यह दिवस हीमोफ़ीलिया रोग और रक्त बहने संबंधी अन्य बीमारियों के प्रति लोगों में जागरुकता फैलाने के उद्देश्य से मनाया जाता है| हीमोफ़ीलिया रक्त से जुड़ी एक ख़तरनाक और जानलेवा बीमारी है। इस बीमारी में चोट लगने या किसी अन्य वजह से रक्त बहना शुरू होने पर बन्द नहीं होता, जिस कारण यह जानलेवा सिद्ध हो सकती है|

9. हाल ही में एशियाई बिलियर्ड्स चैंपियनशिप खिताब किसने जीता है?

एशियाई बिलियर्ड्स चैंपियनशिप खिताब पंकज अडवाणी ने जीता है| एशियाई बिलियर्ड्स चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में पंकज अडवाणी ने सौरव कोठारी को 6-3 से हराकर यह ख़िताब जीता है| पंकज अडवाणी का यह 7वां एशियाई ख़िताब है| पंकज एक स्नूकर और बिलियर्ड्स के विश्व विजेता है|

10. हाल ही में महिला हॉकी विश्व लीग का ख़िताब किस देश ने जीता है?

महिला हॉकी विश्व लीग का ख़िताब भारत ने जीता है| महिला हॉकी विश्व लीग के फाइनल मुकाबले में भारत ने चिली को 3-1 से हराकर यह ख़िताब जीता है| भारत की सविता को महिला हॉकी विश्व लीग का सर्वशेष्ठ गोलकीपर के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है|

हिंदी करंट अफेयर्स, 18 अप्रैल 2017

Share with your Friends

Help others discover this useful content.

Join The Discussion

Have something to add? Share your thoughts.

Comments 0

Discussion from ExamVeda readers.
Be the first one to review. Share your thoughts about this topic.