ExamVeda
Login
Home

हिंदी करंट अफेयर्स, 27 अप्रैल 2017

Administrator Apr 27, 2017 2017 0 comments
Share this article

1. विश्व का पहला दैनिक अख़बार कहाँ पर प्रकाशित किया गया था?

विश्व का पहला दैनिक अख़बार ‘जोबो’ 1557 में कोरिया में प्रकाशित किया गया था| जोबो अख़बार की पांच प्रतियां 6, 15, 19, 23 और 24 नवंबर 1557 को प्रकाशित की गई थी। इसमें जोसियन राजवंश के क्रूर शासन की कहानियां भी प्रकाशित की गई थीं, जिन्हें कोरियाई भाषा में सिलोक कहा जाता था। जोबो अख़बार में मौसम, घटनाएं एवं राजमहल में नई नियुक्तियों की जानकारियां भी प्रकाशित की जाती थीं।

2. देश की रक्षा पर खर्च करने वाले देशों की सूची में भारत को कौनसा स्थान दिया गया है?

देश की रक्षा पर खर्च करने वाले देशों की सूची में भारत को 5वां स्थान दिया गया है| 2016 में भारत का रक्षा खर्च करीब 8.5 फीसदी बढ़कर करीब 3.60 लाख करोड़ रुपए हो गया है| इस सूची में अमेरिका को पहला स्थान दिया गया है| अमेरिका का रक्षा खर्च 2015 से 2016 के बीच 1.7 फीसदी बढ़कर 40 लाख करोड़ रुपए हो गया है। इस सूची में चीन को दूसरा स्थान तथा रूस को तीसरा स्थान दिया गया है|

3. बीएफजेए क्या है?

बीएफजेए भारत की सबसे पुरानी फिल्म लेखकों की संस्था है, जिसकी स्थापना 1937 में की गई थी| हाल ही में बंगाली फिल्म अभिनेता प्रोसनजीत चटर्जी को संकचील फिल्म में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है|

4. हाल ही में गोल्डमैन पर्यावरण पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?

सामाजिक कार्यकर्ता प्रफुल्ल सामंत्रा को गोल्डमैन पर्यावरण पुरस्कार से सम्मानित किया गया है| इन्हें यह पुरस्कार वेदांता (एक खनन कंपनी) विरोधी अभियान के लिए दिया गया है| सांमत्रा ने वेदांता के विरोध में रैलियों और प्रदर्शनों का नेतृत्व किया था, जिसने कंपनी को बॉक्ससाइट खनन को बंद करने पर मजबूर कर दिया था|

5. हाल ही में दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?

दक्षिण भारत के प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक कासीनथुनी विश्वनाथ को दादासाहेब फाल्के पुरस्कार सम्मानित किया गया है| कासीनथुनी विश्वनाथ दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित होने 48वें व्यक्ति है| कासीनथुनी विश्वनाथ को एक बार पद्मश्री, पांच बार राष्ट्रीय पुरस्कार, 20 बार नंदी पुरस्कार (आँध्रप्रदेश सरकार द्वारा दिया जाने वाला पुरस्कार) और लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार तथा 10 बार फिल्म फेयर पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है|

6. हाल ही में मोंटे कार्लो रोलेक्स मास्टर्स टूर्नामेंट का ख़िताब किसने जीता है?

मोंटे कार्लो रोलेक्स मास्टर्स टूर्नामेंट का ख़िताब विश्व के दिग्गज टेनिस खिलाडी स्पेन के राफेल नडाल ने जीता है| मोंटे कार्लो रोलेक्स मास्टर्स टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में नडाल ने एल्बर्ट रामोस विनोलास को 6-1, 6-3 से हराकर यह ख़िताब जीता है| राफेल नडाल यह टूर्नामेंट जीतने वाले ओपन ईरा के पहले खिलाडी बन गये है| यह नडाल के कैरियर का 70वां ख़िताब है|

7. हाल ही में किस महिला क्रिकेटर को मेरिलबोन क्रिकेट क्लब (एमसीसी) के द्वारा लाइफ मेंबरशिप प्रदान की गई है?

पूर्व टेस्ट क्रिकेटर इंदौर की संध्या अग्रवाल को मेरिलबोन क्रिकेट क्लब (एमसीसी) के द्वारा लाइफ मेंबरशिप प्रदान की गई है| संध्या प्रदेश की पहली महिला क्रिकेटर है, जिन्हें यह सम्मान दिया गया है| इससे पहले इंदौर के दो दिवंगत क्रिकेट खिलाडी कैप्टन सैयद मुस्ताक अली और अनंत वागेश कनमडीकर को एमसीसी की मेंबरशिप प्रदान की जा चुकी है|

8. अंग्रेजी भाषा दिवस कब मनाया जाता है?

अंग्रेजी भाषा दिवस प्रतिवर्ष 23 अप्रैल को मनाया जाता है| यह दिवस प्रसिद्ध अंग्रेजी नाट्यकार विलियम शेक्सपियर (William Shakespeare) के जन्मदिन की याद में मनाया जाता है|

9. तुर्की में नेशनल चिल्ड्रेंस डे कब मनाया जाता है?

तुर्की में नेशनल चिल्ड्रेंस डे प्रतिवर्ष 23 अप्रैल को मनाया जाता है| इस दिन बच्चों को तुर्की की संसद में सीट दी जाती है| इस दिन बच्चें एक दिन के लिए देश पर सांप्रदायिक रूप से शासन करते है|

10. हाल ही में ‘कोल-फ्री डे कहाँ पर मनाया जा रहा है?

औधोगिक क्रांति के बाद पहली बार ब्रिटेन में ‘कोल-फ्री डे मनाया जा रहा है| इस दिन बिजली उत्पादन के लिए कोयले के एक टुकड़े का भी इस्तेमाल नहीं किया जायेगा। इस दिन बिजली उत्पादन वाले अन्य स्रोतों का उपयोग किया जायेगा|

हिंदी करंट अफेयर्स, 26 अप्रैल 2017

Share with your Friends

Help others discover this useful content.

Join The Discussion

Have something to add? Share your thoughts.

Comments 0

Discussion from ExamVeda readers.
Be the first one to review. Share your thoughts about this topic.