ExamVeda
Login
Home

हिंदी करंट अफेयर्स, 8 अप्रैल 2017

Administrator Apr 08, 2017 2017 0 comments
Share this article

1. हाल ही में गोवा विधानसभा अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

गोवा विधानसभा अध्यक्ष के रूप में प्रमोद सावंत को नियुक्त किया गया है| प्रमोद सावंत देश की विधानसभाओं में सबसे युवा अध्यक्ष बनाये गए है| प्रमोद सावंत भाजपा से दो बार के विधायक है| देश के सबसे बुजुर्ग अध्यक्ष राजस्थान के कैलाश मेघवाल है, जो 83 वर्ष के है|

2. विजडन क्रिकेटर्स के अलमैनेक-2017 मैगजीन के कवर पेज पर किस क्रिकेटर की फोटो छापी गई है?

विजडन क्रिकेटर्स के अलमैनेक-2017 मैगजीन के कवर पेज पर भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली की 235 रनों की पारी में रिवर्स स्वीप लगाते हुए की फोटो छापी गई है| अलमैनेक-2017 मैगजीन ने 5 खिलाडियों मिस्बाह-उल-हक़, क्रिस वोक्स, टोबी रोलैंड, युनुस खान और बेन डुकेट को क्रिकेटर ऑफ़ ईयर चुना है|

3. हाल ही में ‘म्यूज़ियम ऑफ सेकंड वर्ल्ड वॉर’ कहाँ पर खोला गया है?

‘म्यूज़ियम ऑफ सेकंड वर्ल्ड वॉर’ पोलैंड के डेन्स्क शहर में खोला गया है| डेन्स्क शहर को हिटलर की सेना ने वर्ष 1939 में कब्जे में ले लिया था। उन्हीं की याद में इस म्यूज़ियम को अलग तरह का आकार दिया गया है। म्यूज़ियम में 2000 से अधिक चीज़ें हैं।

4. ‘ मिनिमम एज कन्वेंशन एंड वोस्र्ट फॉर्म्स ऑफ़ चाइल्ड लेबर’ किससे संबंधित है?

‘मिनिमम एज कन्वेंशन नौकरी करने के लिए न्यूनतम सीमा तथा वोस्र्ट फॉर्म्स ऑफ़ चाइल्ड लेबर कन्वेंशन, 1999 बाल मजदूरी के सबसे बुरे रूपों को रोकने के लिए की जाने वाली तत्काल कार्रवाई और बाल मजदूरी निषेध से संबंधित है| हाल ही में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने ‘ मिनिमम एज कन्वेंशन एंड वोस्र्ट फॉर्म्स ऑफ़ चाइल्ड लेबर’ को मंजूरी दे दी है|

5. कोम्युनिकेटिंग इंडिया पर राष्ट्रीय सम्मेलन कहाँ पर आयोजित किया गया है?

कोम्युनिकेटिंग इंडिया पर राष्ट्रीय सम्मेलन दिल्ली में आयोजित किया गया है| इस सम्मेलन के मुख्य विषय, विश्व को भारत की कहानी बतलाना, पत्रकारिता के माध्यम से संचार संपर्क और प्रवासियों के साथ संवाद है|

6. चीन के किस शहर में स्काईवॉक स्थित है?

चीन के चोंगक्विंग शहर में स्काईवॉक स्थित है| शीशे से बना यह स्काईवॉक अपनी शैली का सबसे लंबा स्काईवॉक है। इसे करीब 300 मीटर की ऊंचाई पर अंग्रेजी के शेप में बनाया गया है। दुनिया में इस तरह का स्काईवॉक अमेरिका के कोलोराडो में स्थित है । इस स्काईवॉक की लंबाई सिर्फ 21 मीटर है।

7. हाल ही में किस राज्य की सरकार द्वारा तीसरी लड़की होने पर 21,000 रुपये की सहायता देने की घोषणा की गई है?

हरियाणा सरकार द्वारा तीसरी लड़की होने पर 21,000 रुपये की सहायता देने की घोषणा की गई है| यह राशि ‘आपकी बेटी, हमारी बेटी’ योजना के तहत सभी जाति, पंथ, धर्म वालों की दी जायेगी| इस योजना का उद्देश्य बाल लिंग अनुपात में कमी और लड़कियों की शिक्षा में बढ़ावा देना है|

8. एलिजा नॉक्स कौन है?

एलिजा नॉक्स एशिया पेसेफिक बिजनेस की ट्विटर की हेड है| हाल ही में इन्होने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है| नॉक्स ने 2016 में एशिया के उच्च-प्रोफाइल वाले एग्जिक्युटिव्स की बड़ी संख्या में माइक्रो-ब्लोगिंग वेबसाइट से अलग होने के कारण अपने पद से इस्तीफा दिया है| नॉक्स ट्विटर में शामिल होने वाली एशिया की पहली कर्मचारी थी|

9. विद्यानिवास मिश्र कौन थे?

विद्यानिवास मिश्र संस्कृत के प्रकांड विद्वान, जाने-माने भाषाविद, हिंदी साहित्यकार और (नवभारत टाइम्स) के संपादक थे| इन्हें भारत सरकार द्वारा साहित्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में पद्म भूषण से सम्मानित किया जा चुका है| विद्यानिवास मिश्र ललित निबंध परंपरा में आचार्य हजारीप्रसाद द्विवेदी और कुबेरनाथ राय के साथ मिलकर एक त्रयी रचते थे|

10. विकास और शांति हेतु विश्व भर में अन्तर्राष्ट्रीय खेल दिवस कब मनाया जाता है?

विकास और शांति हेतु विश्व भर में अन्तर्राष्ट्रीय खेल दिवस प्रतिवर्ष 6 अप्रैल को मनाया जाता है| इस दिवस को मनाने का उद्देश्य प्राथमिकता के आधार पर उन संगठनो और व्यक्तियों को प्रोत्साहित करना है| यह दिवस अन्तराष्ट्रीय, क्षेत्रीय, राष्ट्रीय खेल और विकास संगठनों द्वारा समाज में खेल की भूमिका व योगदान हेतु विश्व स्तर पर मनाया जाता है|

हिंदी करंट अफेयर्स, 6 अप्रैल 2017

Share with your Friends

Help others discover this useful content.

Join The Discussion

Have something to add? Share your thoughts.

Comments 0

Discussion from ExamVeda readers.
Be the first one to review. Share your thoughts about this topic.