ExamVeda
Login
Home

हिंदी करंट अफेयर्स, 10 जनवरी 2017

Administrator Jan 10, 2017 2017 0 comments
Share this article

1. हाल ही में किस भारतीय महिला खिलाडी को वुमन बिग बैश में चुना गया है?

हरमनप्रीत कौर को वुमन बिग बैश में चुना गया है| हरमनप्रीत कौर वुमन बिग बैश लीग में पहुचने वाली पहली भारतीय खिलाडी हैं| वे भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार खिलाडी हैं| ये भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान भी रह चुकी हैं|

2. हाल ही में किन भारतीयों को प्रवासी भारतीय सम्मान से सम्मानित किया गया है?

भारतीय मूल के डॉ. भरत बरई तथा डॉ. संपत शिवांगी को प्रवासी भारतीय सम्मान से सम्मानित किया गया है। यह उच्च नागरिक सम्मान अपने क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान करने वाले भारतीय मूल के उन निवासियों को दिया जाता है, जो देश से बाहर रह रहे हैं|

3. पुस्तक ‘पल कल, आज और कल’ के लेखक कौन है?

पुस्तक ‘पल कल, आज और कल’ के लेखक राजेंद्र शेखर है| राजेंद्र शेखर पूर्व सीबीआई के निदेशक है| इस पुस्तक में जिंदगी के उतार-चढाव के बारें में बताया गया है| हाल ही में इस पुस्तक का विमोचन उत्तर प्रदेश के के पूर्व डीजीपी प्रकाश सिंह ने किया है|

4. यूरोपियन यूनियन (ईयू) का नया मुख्यालय कहाँ स्थित है?

यूरोपियन यूनियन (ईयू) का नया मुख्यालय ब्रूसेल्स में स्थित है| यह नया मुख्यालय भवन एकता पर जोर देता है| आर्किटेक्ट फिलिप सेमिन की डिजाइन पर आधारित 2300 करोड़ रुपए लागत की बिल्डिंग पारदर्शिता का आभास कराती है। इसके बाहरी हिस्से के आर-पार देखा जा सकता है। मीटिंग हाल में चौकोर आकार के बहुरंगी डिजाइन ईयू सदस्यों के बीच सहयोग की झलक दिखाते हैं। इन कमरों में कोई झंडे नहीं हैं।

5. हाल ही में ब्रिटिश जूनियर ओपन स्क्वैश टूर्नामेंट किसने जीता है?

भारत के सेंथिल कुमार ने ब्रिटिश जूनियर ओपन स्क्वैश टूर्नामेंट में अंडर-19 वर्ग का खिताब जीत लिया है।| सेंथिल ने फाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए हमवतन अभय सिंह को 16-14, 11-2, 10-12, 11-7 से हराया। यह पहला अवसर है, जब इस टूर्नामेंट में पहले तीन स्थानों पर भारतीय खिलाडियों का कब्ज़ा रहा है|

6. हाल ही में मुंबई मैराथन के एंबेसेडर के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

मुंबई मैराथन के एंबेसेडर के रूप में डेविड रूडिशा को नियुक्त किया गया है| केन्या के डेविड रूडिशा को 15 जनवरी को होने वाली मुंबई मैराथन के 14वें संस्करण के लिए एंबेसेडर बनाया गया हैं। रूडिशा लगातार तीन वर्षो तक आईएएएफ ‘वर्ल्ड एथलीट ऑफ ईयर’ रहे थे। वे इससे पहले यह वर्ष 2012 में भारत आए थे तब इन्हें दिल्ली हाफ मैराथन का एंबेसेडर बनाया गया था।

7. हाल ही में भारतीय रिज़र्व बैंक किस देश को 100-100 रुपये की करेंसी के रूप एक अरब रुपये देने को तैयार हुआ है?

भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) ने नेपाल को 100-100 रुपये की करेंसी के रूप एक अरब रुपये देने को तैयार हुआ है| यह रुपये इसलिए दिए जा रहे है, ताकि नेपाल में 100 रूपये के नोटों की किल्लत को दूर किया जा सके|

8. हाल ही में काले चावल या बैंगनी रंग के चावल ने किस राज्य में लोकप्रियता हासिल की है?

काले चावल या बैंगनी रंग के चावल की एक विदेशी किस्म ने असम में लोकप्रियता हासिल की है| इस किस्म के चावल को बराक घाटी के स्थानीय किसानों के द्वारा पहली बार बोया गया था| काले चावल को उच्च पोषण मूल्यों, अनूठी बनावट और अखरोट जैसे स्वाद की वजह से विश्व के सुपर भोजन के रूप में भी जाना जाता है|

9. नोवाक जोकोविक का संबंध किस खेल से है?

नोवाक जोकोविक का संबंध टेनिस से है| हाल ही में नोवाक जोकोविक ने एंडी मरे को फाइनल मुकाबले में हराकर कतर ओपन ख़िताब जीता है|

10. ई-गवर्नेंस सम्मेलन कहाँ पर आयोजित किया जायेगा?

ई-गवर्नेंस सम्मेलन विशाखापटनम में आयोजित किया जायेगा| इस सम्मेलन में वरिष्ठ सरकारी अधिकारी, तकनीकी विशेषज्ञ, शिक्षा जगत से जुड़ी हस्तियों सहित एक हजार से ज्यादा प्रतिनिधि शामिल होंगे।

Share with your Friends

Help others discover this useful content.

Join The Discussion

Have something to add? Share your thoughts.

Comments 0

Discussion from ExamVeda readers.
Be the first one to review. Share your thoughts about this topic.