ExamVeda
Login
Home

हिंदी करंट अफेयर्स, 11 जनवरी 2017

Administrator Jan 11, 2017 2017 0 comments
Share this article

1. हाल ही में किस खिलाडी ने चेन्नई ओपन टेनिस का ख़िताब जीता है?

रोबर्टोबॉतिस्ता अगुत ने चेन्नई ओपन टेनिस का खिताब जीत लिया। इस स्पेनिश खिलाड़ी ने फाइनल मुकाबले में रूस के डैनिल मेदवेदेव को सीधे सेटों में 6-3, 6-4 से हराया। अगुत का यह पांचवां एटीपी सिंगल और 2017 का पहला खिताब है।

2. हाल ही में इंटरनेशनल काइट फेस्टिवल कहाँ पर आयोजित किया जा रहा है?

गुजरात के अहमदाबाद के साबरमती रिवर फ्रंट पर इंटरनेशनल काइट फेस्टिवल 2017 का आयोजन किया जा रहा है| यह आयोजन 8 जनवरी से 14 जनवरी तक चलेगा|

3. हाल ही में डॉ. अबुल फैज उस्मानी को किस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है?

उर्दू के जाने-माने स्कॉलर डॉ. अबुल फैज उस्मानी को उर्दू डवलपमेंट आर्गेनाइजेशन की ओर से मौलवी अब्दुल हक नेशनल योमे उर्दू पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। डॉ. उस्मानी को यह पुरस्कार उर्दू के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए दिया गया है।

4. अकबर हाशमी रफसंजानी किस देश के पूर्व राष्ट्रपति थे?

अकबर हाशमी रफसंजानी ईरान के पूर्व राष्ट्रपती थे वे ईरान के प्रभावशाली राजनेता एवं लेखक थे| वे ईरानी संसद के स्पीकर भी रह चुके है| हाल ही में उनका निधन हो गया है|

5. हाल ही में ब्रिस्बेन ओपन महिला युगल वर्ग का ख़िताब किसने जीता है?

ब्रिस्बेन ओपन महिला युगल वर्ग का ख़िताब भारत की दिग्गज टेनिस सानिया मिर्जा ने जीता है| सानिया मिर्जा ने अमेरिका की बेथानी माटेक सेंड्स के साथ ब्रिस्बेन महिला युगल के रूप में सत्र का अपना पहला ख़िताब जीता है| सानिया ने बेथानी माटेक सेंड्स के साथ फाइनल मुकाबले में एकतेरिना मकारोवा एवं एलीना वेस्त्रिना की रुसी जोड़ी को सीधे सेटों में 6-2,6-3- से हराकर ब्रिस्बेन ओपन महिला युगल वर्ग का ख़िताब अपने नाम किया|

6. हाल ही में ’12 डेस्टिनेशन टू वाँच’ में भारत के किस प्रदेश को स्थान दिया गया है?

ब्रिटेन के सबसे बड़े और प्रमुख यात्रा एवं पर्यटन संचालन संघ (टूर एंड ट्रेवल एसोसिएशन) ने ’12 डेस्टिनेशन टू वाँच इन 2017′ (2017 में देखने लायक 12 जगहें) में केरल को आठवां स्थान दिया गया है| इसके अलावा अमेरिका, सार्डिनीया, दक्षिण अफ्रीका और वियतनाम को उच्च स्थान दिया गया है|

7. हाल ही में घाना के राष्ट्रपती के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

पूर्व मानवधिकार वकील नाना अकुफो-अद्दो को घाना के राष्ट्रपती के रूप में नियुक्त किया गया है| अकुफो-अद्दो घाना की सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी न्यू पेट्रीओटिक पार्टी के नेता है|

8. इस्लामी सैन्य गठबंधन का मुख्यालय कहाँ स्थित है?

इस्लामी सैन्य गठबंधन का मुख्यालय सऊदी अरब के रियाद में स्थित है| हाल ही में पाकिस्तान आर्मी स्टाफ (सीओएएस) से सेवानिवृत्त चीफ को इस इस्लामी सैन्य गठबंधन मुख्यालय का प्रमुख नियुक्त किया गया है|

9. हाल ही में गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स में किस फिल्म को सर्वश्रेष्ठ फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया है?

गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स में हॉलीवुड फिल्म “ला ला लैंड” को सर्वश्रेष्ठ फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया है| इस फिल्म को सबसे अधिक 7 गोल्डन ग्लोब पुरस्कार से सम्मनित किया गया| इस फिल्म में अभिनेता एम्मा स्टोन तथा अभिनेत्री रायन गोसलिंग महत्वपूर्ण भूमिका थे|

10. प्रवासी कौशल विकास योजना के बारे में बताइये?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रवासी कौशल विकास योजना आरंभ की है| इस योजना का उद्देश्य प्रवासी भारतीयों का कौशल विकास करना है| इस योजना के तहत विदेशों में रोजगार तलाश रहे लोगों को चयनित किया जायेगा तथा उन्हें प्रशिक्षण दिया जायेगा तथा बेहतर शिक्षा, कौशल एवं रोजगार के अवसर प्रदान किये जायेंगे| इसका क्रियान्वयन राष्ट्रिय कौशल विकास संगठन (एनएसडीसी) द्वारा किया जायेगा|

Share with your Friends

Help others discover this useful content.

Join The Discussion

Have something to add? Share your thoughts.

Comments 0

Discussion from ExamVeda readers.
Be the first one to review. Share your thoughts about this topic.