ExamVeda
Login
Home

हिंदी करेंट अफेयर्स, 11 जून 2017

Administrator Jun 12, 2017 2017 0 comments
Share this article

1. हाल ही में नेपाल के प्रधानमंत्री के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

नेपाल के प्रधानमंत्री के रूप में शेर बहादुर देउबा को नियुक्त किया गया है| देउबा पहले भी प्रधामंत्री के पद पर कार्य कर चुके है| वर्तमान में देउबा नेपाली कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर कार्यरत है| देउबा नेपाल के 40वें प्रधामंत्री है| देउबा को दिल्ली के जवाहर लाल नेहरु विश्वविद्यालय ने डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया जा चुका है|

2. हाल ही में विश्व की सबसे तेज रफ़्तार वाली लिफ्ट (एलीवेटर) का निर्माण कहाँ पर किया गया है?

विश्व की सबसे तेज रफ़्तार वाली लिफ्ट (एलीवेटर) का निर्माण चीन में किया गया है| यह एलीवेटर 1,260 मीटर प्रति मिनट की रफ़्तार से चलती है| इसे चीन की बहुमंजिला इमारत में लगाया गया है| इस एलीवेटर का निर्माण जापान की हिताची नामक कंपनी द्वारा किया गया है|

3. मिखाइल गोर्वोचोव कौन थे?

मिखाइल गोर्वोचोव सोवियत संघ के अंतिम राष्ट्रपति थे| इन्होने सोवियत संघ की कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव के पद पर भी कार्य किये थे| इन्हें नोबेल शांति पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है| इन्होने जर्मनी के एकीकरण में महत्वपूर्ण योगदान दिया था| हाल ही में इनका निधन हो गया है|

4. टाइटन अरुम क्या है?

टाइटन अरुम दुनिया का सबसे बदबूदार फूल होता है| यह 2 मीटर तक लंबा है| इस फूल की बदबू सड़े हुए मांस जैसी होती है, जिस कारण इस फूल को कोपर्स फ्लावर कहते है| यह फूल सिर्फ दो दिन खिलता है, बाद में मुरझा जाता है|

5. जीएसएलवी एमके-3 क्या है?

जीएसएलवी एमके-3 विश्व का सबसे भारी रॉकेट है| इसका वजन 630 टन है| इसकी ऊंचाई 42 मीटर है| इसका पूरा नाम जियोसिंक्रोनस सैटेलाइट है| यह स्पेस में 4 टन तक के वजन वाले सैटेलाइटस ले जा सकता है| हाल ही में सफल परीक्षण किया गया है|

6. “द मिनिस्ट्री ऑफ़ अटमोस्ट हैप्पीनेस” पुस्तक की लेखिका कौन है?

“द मिनिस्ट्री ऑफ़ अटमोस्ट हैप्पीनेस” पुस्तक की लेखिका अरुंधती रॉय है| इस पुस्तक में समाज के हाशिए के लोगों- पागल आत्माएं और बुरे लोगों का वर्णन किया गया है| रॉय के पहले उपन्यास “द गॉड ऑफ़ स्मॉल थिंग्स” को मैन बुकर पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है|

7. भारत का दूसरा उपग्रह भास्कर-1 कब छोड़ा गया था?

भारत का दूसरा उपग्रह भास्कर-1 6 जून 1979 को छोड़ा गया था| इसे सोवियत संघ के कासपुतिन यार स्टेशन से छोड़ा गया था| यह भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) द्वारा निर्मित पहला प्रायोगिक सुदूर संवेदन उपग्रह था|

8. भुवनेश्वरी मंदिर कहाँ पर स्थित है?

भुवनेश्वरी मंदिर त्रिपुरा में गोमती नदी के किनारे पर स्थित है| इस मंदिर का निर्माण हाराज गोविंद माणिक्य ने 1660-1675 के बीच करवाया था। देवी भुवनेश्वरी का यह मंदिर साढ़े तीन फुट ऊंचे बरामदे पर बनाया गया है। मंदिर अपने उत्कृष्ट वास्तुकला के लिए मशहूर है। इसके द्वार पर स्तूप बना है। नोबल पुरस्कार से सम्मानित रवींद्रनाथ टैगोर ने अपने उपन्यास राजर्षि और नाटक बिशर्जन में इस मंदिर का वर्णन किया है।

9. आक्रमकता के शिकार मासूम बच्चों का अन्तर्राष्ट्रीय दिवस कब मनाया जाता है?

आक्रमकता के शिकार मासूम बच्चों का अन्तर्राष्ट्रीय दिवस प्रतिवर्ष 4 जून को मनाया जाता है| यह दिवस 1982 के लेबनान युद्ध के शिकार लोगों पर केंद्रित है| यह दिन बच्चों के अधिकारों की रक्षा के लिए संयुक्त राष्ट्र (यूएन) की प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है|

10. विश्व महासागर दिवस कब मनाया जाता है?

विश्व महासागर दिवस प्रतिवर्ष 8 जून को मनाया जाता है| इस दिवस को मनाने का उद्देश्य विश्व में महासागरों के महत्त्व और उनकी वजह से आने वाली चुनौतियों के बारें में जागरूक करना तथा लोगों को उनके जीवन में महासागरों के महत्व के बारें में बताना है| विश्व महासागर दिवस का इस वर्ष का विषय ” हमारे महासागर, हमारे भविष्य” रखा गया है|

हिंदी करेंट अफेयर्स, 9 जून 2017

Share with your Friends

Help others discover this useful content.

Join The Discussion

Have something to add? Share your thoughts.

Comments 0

Discussion from ExamVeda readers.
Be the first one to review. Share your thoughts about this topic.