ExamVeda
Login
Home

हिंदी करंट अफेयर्स, 12 जनवरी 2017

Administrator Jan 12, 2017 2017 0 comments
Share this article

1. हाल ही में जेएलएल इंडिया के नए चेयरमैन के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

प्रॉपर्टी कंसल्टेंट जेएलएल इंडिया में रमेश नायर को नए चेयरमैन और कंट्री हैड रूप में नियुक्त किया है। जेएलएल इंडिया में कंपनी ने 1999 से काम कर रहे नायर मार्च में अपना नया पद संभालेंगे।

2. हाल ही में फ्लिपकार्ट कंपनी के नए सीईओ के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

फ्लिपकार्ट कंपनी के नए सीईओ के रूप में कल्याण कृष्णमूर्ति को नियुक्त किया गया है| कृष्णमूर्ति जून 2016 में बतौर कॉमर्स यूनिट हेड फ्लिपकार्ट के पद पर नियुक्त किये गए थे| इससे पहले इस पद पर सचिन बंसल थे| हाल ही में सचिन बंसल को फ्लिपकार्ट कंपनी का को-फाउंडर का ग्रुप चेयरमैन बनाया गया है|

3. विश्व की पहली अंडरग्राउंड रेल सेवा कहाँ पर शुरू की गई थी?

विश्व की पहली अंडरग्राउंड रेल सेवा 1863 में लंदन में शुरू की गई थी| यह ट्रेन पहली बार पैडिंगटन से फैरिंगडॉन स्ट्रीट स्टेशनों के बीच चली थी| दुनिया भर की मेट्रो रेल सेवाएं इसी की नकल करते हुए अपने मैप तैयार करती हैं। भारत में पहली मेट्रो (कोलकाता) की शुरुआत 1984 में की गई थी। दिल्ली की मेट्रो 2002 में ही शुरू की गई थी।

4. हाल ही में चेन्नई ओपन युगल का ख़िताब किसने जीता है?

टेनिस खिलाडी रोहन बोपन्ना और जीवन नेदुनचेझियान ने चेन्नई ओपन युगल का ख़िताब किसने जीता है| इस प्रतियोगिता में बोपन्ना और जीवन ने हमवतन दिविज शरण और पूर्व राजा को 6-3, 6-4 हराकर चेन्नई ओपन युगल का ख़िताब अपने नाम किया|

5. हाल ही में फीफा प्लेयर ऑफ़ द इयर किसे चुना गया है?

पुर्तगाल फूटबॉल टीम के कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो को फीफा प्लेयर ऑफ़ द इयर चुना गया है| क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने लियोनल मेसी को पीछे छोड़ते हुए चौथी बार यह पुरस्कार प्राप्त किया है|क्रिस्टियानो रोनाल्डो स्पेनिश फुटबॉल क्लब रियाल मेड्रिड के लिए फॉरवर्ड खिलाडी के तौर पर भी खेलते है| हाल ही में इन्हें बैलेन डी’ ओर पुरस्कार से सम्मानित किया गया था|

6. मारियो सोरेस किस देश के पूर्व राष्ट्रपति है?

मारिया सोरेस पुर्तगाल के पूर्व राष्ट्रपति है| मारियो सोरेस को पुर्तगाल में लोकतंत्र की स्थापना का जनक माना जाता है| वे वर्तमान में सत्ता में काबिज पुर्तगाल के प्रधानमंत्री एंटोनियो कोस्टा के नेतृत्व वाली सोशलिस्ट पार्टी के संस्थापको में से एक थे| हाल ही में उनका निधन हो गया है|

7. हाल ही में टेकनिकल ऑस्कर पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?

भारतीय अमेरिकी पराग हवलदार को टेकनिकल ऑस्कर पुरस्कार से सम्मानित किया गया है| पराग का नाम अकादमी ऑफ़ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेस ने तकनीकी उपलब्धि के लिए विजेताओं की सूची में शामिल किया गया था| पराग को यह पुरस्कार परफॉरमेंस कैप्चर तकनीक पर आधारित एक्सप्रेशन विकसित करने हेतु दिया गया है|

8. हाल ही में व्हाइट हाउस के वरिष्ठ सलाहकार के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

व्हाइट हाउस के वरिष्ठ सलाहकार के रूप में जैरेड कुशनर को नियुक्त किया गया है| जैरेड कुशनर प्रॉपर्टी डेवलपर एवं प्रकाशक भी है| कुशनर ट्रंप के प्रचार के लिएय डिजिटल रणनीति तैयार की तथा अहम नियुक्तियां इन्होनें ही तय की थी|

9. “कम्फर्ट वूमेन” प्रतिमा कहाँ पर स्थापित है?

“कम्फर्ट विमेन” प्रतिमा दक्षिण कोरिया में स्थापित है| यह प्रतिमा दुसरे विश्व युद्ध के दौरान टोक्यो द्वारा दक्षिण कोरियाई महिला को अपनी सेना के लिए यौन दासी बनने पर मजबूर करने के प्रतीक के रूप में स्थापित की गई थी| हाल ही में जापान के प्रधानमंत्री शिंजो एबी ने दक्षिण कोरिया में स्थपित “कम्फर्ट वुमन” की प्रतिमा को हटाने का आग्रह किया है|

10. मध्य प्रदेश के किस जिले में मेगा फ़ूड पार्क स्थापित किया जायेगा?

मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले में मेगा फ़ूड पार्क स्थापित किया जायेगा| यह फ़ूड पार्क मंदसौर जिले की दलोदा तहसील में स्थापित करने के लिए 500 करोड़ रुपये का निवेश किया जायेगा| इस मेगा फ़ूड पार्क की स्थापना का काम मेसर्स चेतक इंटरप्राइजेस कंपनी को दिया गया है|

Share with your Friends

Help others discover this useful content.

Join The Discussion

Have something to add? Share your thoughts.

Comments 0

Discussion from ExamVeda readers.
Be the first one to review. Share your thoughts about this topic.