ExamVeda
Login
Home

हिंदी करेंट अफेयर्स, 12 जून 2017

Administrator Jun 13, 2017 2017 0 comments
Share this article

1. हाल ही में राष्ट्रीय जल विकास एजेंसी (एनडब्ल्यूडीए) के महानिदेशक के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

राष्ट्रीय जल विकास एजेंसी (एनडब्ल्यूडीए) के महानिदेशक के रूप में शरद कुमार जैन को नियुक्त किया गया है| वर्तमान शरद कुमार जैन रूडकी स्थित राष्ट्रीय जल विज्ञान संस्थान (एनआईएच) में वैज्ञानिक के पद पर कार्यरत है|

2. हाल ही में किस राज्य में ‘एकल महिला पेंशन योजना’ शुरू की गई है?

भारत की पहली ‘एकल महिला पेंशन योजना’ तेलंगाना में शुरू की गई है| इस योजना के तहत एकल महिलाओं को 1,000 रुपये प्रतिमाह की वित्तीय सहायता दी जायेगी| इससे पहले, तेलंगाना उन एक महिलाओं को 1,000 रुपये प्रतिमाह की वित्तीय सहायता की जाती थी, जिनके पास कोई समर्थन नही होता था|

3. हाल ही में किस राज्य में ग्रीन प्रोटोकॉल लागू किया गया है?

केरल में ग्रीन प्रोटोकॉल लागू किया गया है| इस प्रोटोकॉल के लागू होने के बाद शादियों में प्लास्टिक व थर्माकॉल जैसे पर्दार्थों से बने गिलास प्लेट्स और सजावट की वस्तुओं के उपयोग नही कर सकेंगे| ग्रीन प्रोटोकॉल प्लास्टिक विरोधी ड्राइव के तहत लागू किया गया है|

4. पी गोवर्धन रेड्डी कौन थे?

पी गोवर्धन रेड्डी कांग्रेस नेता और तेलंगाना से राज्यसभा के सांसद थे| रेड्डी लगातार 5 बार आंध्र प्रदेश विधानसभा में विधायक चुने गये थे| हाल ही में इनका निधन हो गया है|

5. गणेश नीलकांत अय्यर कौन है?

गणेश नीलकांत अय्यर दक्षिण एशिया फेडरेशन तकनीकी समिति के अध्यक्ष तथा राष्ट्रमंडल टेबल टेनिस फेडरेशन की तकनीकी समिति के सदस्य के रूप में कार्यरत है| इन्होने राष्ट्रमंडल खेल सहित प्रतिस्पर्धा प्रबंधक और रेफरी के रूप में विभिन्न अंतराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी कार्य कर चुके है| हाल ही में अय्यर को इंटरनेशनल टेबल टेनिस फेडरेशन (आईटीटीएफ) द्वारा अंपायरों और रेफरी कमेटी (यूआरसी) में सदस्य के रूप में शामिल किया गया है| अय्यर इस कमेटी में शामिल होने वाले पहले भारतीय है|

6. सुपर डैड अभियान क्या है?

सुपर डैड अभियान यूनिसेफ के अर्ली मोमेंट्स मैटर अभियान का हिस्सा है| इसका उद्देश्य लोगों को बच्चों के शुरूआती विकास में पिता की अहम भूमिका के बारें में लोगों को जागरूक करना है| हाल ही में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाडी सचिन तेंदुलकर को सुपर डैड अभियान का ब्रांड एम्बेसेडर नियुक्त किया गया है|

7. “हू हैज सीन द विंड” पुस्तक के लेखक कौन है?

“हू हैज सीन द विंड” पुस्तक के लेखक डब्ल्यू ओ मिशेल है| इस पुस्तक को चार खंडो में विभाजित किया गया है, जिसमें ब्रायन ओ कॉनल के 1930 के दशक में बारें में बताया गया है| इस पुस्तक में ब्रायन के संघर्षपूर्ण जीवन तथा जीवन से संबंधित दिक्कतों को दर्शाया गया है| मिशेल ने इस पुस्तक का टाइटल क्रिस्टीना रोसेटी की कविता से प्रेरित होकर लिखा था| वर्तमान में इस पुस्तक को कनाडा के विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों में पढाया जा रहा है|

8. रस-अल-खोर वाइल्डलाइफ सेंक्चुरी कहाँ पर स्थित है?

रस-अल-खोर वाइल्डलाइफ सेंक्चुरी दुबई में स्थित है| इस सेंक्चुरी में पानी में रहने वाले 67 प्रजातियों के 20 हजार से ज्यादा जीव हैं। यहां 500 ग्रेटर फ्लेमिंगो ही हैं जो फ्लेमिंगो की सबसे बड़ी प्रजाति है। रस-अल-खोर सेंक्चुरी को केप ऑफ क्रीक भी कहा जाता हैं। छह किलोमीटर के क्षेत्र में फैली इस सेंक्चुरी निर्माण यहां के एक शासक ने करवाया था।

9. लोटे वर्ल्ड टावर कहाँ पर स्थित है?

लोटे वर्ल्ड टावर सियोल में स्थित है| यह दुनिया का सबसे ऊँचा कांच का टावर है| यह टावर 1824 फुट उंचे इस टावर में 123 मंजिले है| इस टावर की 118वीं मंजिल पर ऑब्जरवेशन डेक बना है जिससे लोगों को पूरा शहर ही शीशों से दिखाई देता है। इस टावर में में दुनिया का सबसे तेज एलिवेटर भी है जिससे एक मिनट में लोग इसकी सबसे ऊपरी मंजिल तक पहुंच सकते हैं।

10. हाल ही में ग्रैंडस्लैम का ख़िताब किसने जीता है?

ग्रैंडस्लैम का ख़िताब का ख़िताब भारत के टेनिस खिलाडी रोहन बोपन्ना ने जीता है| बोपन्ना ने फ्रेंच ओपन टेनिस के मिक्स्ड डबल्स के फाइनल मुकाबले में जर्मनी की एना लीना ग्रोएनफील्ड और कोलंबिया के रॉबर्ट फराह की जोड़ी को 2-6, 6-2, 12-10 से हराकर यह ख़िताब जीता है| बोपन्ना यूएस ओपन के डबल्स में उपविजेता रह चुके है| बोपन्ना ग्रैंडस्लैम ख़िताब जीतने वाले चौथे भारतीय खिलाडी है| इससे पहले यह ख़िताब लिएंडर पेस, महेश भूपति और सानिया मिर्जा ने जीता है|

हिंदी करेंट अफेयर्स, 11 जून 2017

Share with your Friends

Help others discover this useful content.

Join The Discussion

Have something to add? Share your thoughts.

Comments 0

Discussion from ExamVeda readers.
Be the first one to review. Share your thoughts about this topic.