ExamVeda
Login
Home

हिंदी करंट अफेयर्स, 12 मई 2017

Administrator May 13, 2017 2017 0 comments
Share this article

1. हाल ही में दुपहिया एम्बुलेंस सेवा कहाँ पर शुरू की गई है?

गोवा में हादसों से निपटने के लिए गोवा स्वास्थ्य विभाग द्वारा दुपहिया एम्बुलेंस सेवा कहाँ पर शुरू की गई है| ऑक्सीजन सिलेंडर व इंजेक्शन युक्त यह दुपहिया एम्बुलेंस दुर्घटना स्थल पर जल्द-जल्द पहुंचाई जायेगी|

2. हाल ही में किस राज्य की सरकार द्वारा तीन तलाक से पीड़ित महिलाओं को अंतरिम पेंशन देने की घोषणा की गई है?

असम सरकार द्वारा तीन तलाक से पीड़ित महिलाओं को अंतरिम पेंशन देने की घोषणा की गई है| इसके साथ ही असम सरकार तलाकशुदा महिलाओं को स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित भी करेगी|

3. हाल ही में विश्व की सबसे बड़ी एक्स-रे लेजर कहाँ पर शुरू की गई है?

विश्व की सबसे बड़ी एक्स-रे लेजर की पहली लाइट बर्लिन में शुरू की गई है| यह एक्स-रे लेजर लाइट 3.4 किमी लंबी मशीन अंडरग्राउंड सुरंग में स्थित है| इससे मैटेरियल, ड्रम्स व केमिकल रिएक्शन को एटॉमिक स्तर पर देखा जा सकेगा| इससे निकलने वाली 0.8 नैनोमीटर के बैथलैथ की रोशनी सामान्य रोशनी से 500 गुना कम होगी|

4. किरण मजूमदार-शॉ कौन है?

किरण मजूमदार-शॉ एक भारतीय उद्यमी है| वर्तमान में किरण मजूमदार-शॉ बायोकॉन की अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक हैं| हाल ही में इन्हें ‘एडवांसिंग वुमन इन साइंस एंड मेडिसिन अवॉर्ड फॉर एक्सीलेंस 2017’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया है| किरण मजूमदार-शॉ यह पुरस्कार जीतने वाली पहली भारतीय महिला है| किरण मजूमदार-शॉ को बायोसाइंस के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान और समर्पण और इस क्षेत्र में अनुसंधान के लिए फ्रांस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है|

5. ‘राइजिंग स्टार- द मेकिंग ऑफ़ बराक ओबामा’ पुस्तक के लेखक कौन है?

‘राइजिंग स्टार- द मेकिंग ऑफ़ बराक ओबामा’ पुस्तक के लेखक डेविड जे गैरो है| इस पुस्तक में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के सम्पूर्ण जीवन का वर्णन किया गया है| इस पुस्तक में जो खुलासे किये गए है, वो बहुत निजी है|

6. पेरिस का एफिल टॉवर पर्यटकों के लिए कब खोला गया था?

पेरिस का एफिल टॉवर पर्यटकों के लिए 6 मई 1889 में खोला गया था| पेरिस का एफिल टॉवर शैम्प-दे-मार्क्स के सीन नदी तट पर स्थित है| एफिल टॉवर फ़्रांस की संस्कृति का प्रतीक है| एफिल टॉवर की रचना गुस्ताव एफिल के द्वारा की गई है और उन्हीं के नाम पर इस टॉवर का नाम एफिल टॉवर रखा गया था| हाल ही में फ्रांस में होने जा रहे राष्ट्रपति चुनावों में प्रत्याशी ली पेन के प्रति विरोध जताने के लिए ग्रीनपीस कार्यकर्ताओं ने एफिल टावर पर पोस्टर लगाए हैं|

7. वांसदा राष्ट्रीय उद्यान कहाँ पर स्थित है?

वांसदा राष्ट्रीय उद्यान भारत के गुजरात राज्य के नवसारी जिले में स्थित है| यह उद्यान स्थापित होने से पहले वांसदा के महाराजा का का क्षेत्र था| इसी कारण इस उद्यान का नाम वांसदा राष्ट्रीय उद्यान पड़ा था| इस उद्यान में वनस्पति की 450 प्रजातियाँ है, जिसमें से 443 फूल देने वाली प्रजातियाँ हैं| इस उद्यान में तेंदुआ, लकडबग्धा, चीतल, चौसिंगा, काकड आदि जीव पाये जाते है|

8. फेयरी मेडोज सड़क कहाँ पर बनी हुई है?

फेयरी मेडोज सड़क गिलगिट-बाल्टिस्तान प्रांत के नंगा पर्वत पर बनी हुई है| यह सड़क करीब 16.2 किमी लंबी है| यहाँ पर पहाड़ से अक्सर चट्टानों और पत्थर के टुकड़े गिरते रहने के कारण इस पर पक्की सड़क नहीं बनाई जा सकी है। इस सड़क से सिर्फ बाइक्स और जीप-कार ही गुजरती हैं, जिसे अनुभवी ड्राइवर चलाते हैं। बारिश के दौरान यह सड़क बंद कर दी जाती है। पाकिस्तान में इसे ‘रोड ऑफ डेथ’ कहा जाता है।

9. हाल ही में ” कॉर्डन एंड कॉम्बिंग अभियान ” कहाँ पर शुरू किया गया है?

"कॉर्डन एंड कॉम्बिंग अभियान " जम्मू-कश्मीर में शुरू किया गया है| यह अभियान जम्मू-कश्मीर में पुलिसकर्मियों पर बढ़ते हुए हमलों और बैंक डकैतियों की घटनाओं को देखते हुए, दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षा बल द्वारा यह अभियान शुरू किया गया है|

10. अंतर्राष्ट्रीय पर्माकल्चर सम्मेलन कहाँ पर आयोजित किया जा रहा है?

अंतर्राष्ट्रीय पर्माकल्चर सम्मेलन हैदराबाद में आयोजित किया जा रहा है| यह सम्मेलन अंतर्राष्ट्रीय पर्माकल्चर कन्वर्जेंस काउंसिल (आईपीसीसी) और फ्रेंड्स ऑफ आईपीसी (एफआईपीसी) द्वारा आयोजित किया जा जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य भारतीय किसानों को प्रेरित करने और सीखने का एक अवसर प्रदान करना है कि उनके वर्तमान परिमार्गों के सिद्धांतों का उपयोग कैसे किया जा सकता है। इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय पर्माकल्चर सम्मेलन का विषय “स्वस्थ समाज की ओर” रखा गया है|

हिंदी करंट अफेयर्स, 6 मई 2017

Share with your Friends

Help others discover this useful content.

Join The Discussion

Have something to add? Share your thoughts.

Comments 0

Discussion from ExamVeda readers.
Be the first one to review. Share your thoughts about this topic.