ExamVeda
Login
Home

हिंदी करेंट अफेयर्स, 13 जून 2017

Administrator Jun 14, 2017 2017 0 comments
Share this article

1. हाल ही में रजिस्ट्रार ऑफ कॉपीराइट्स के अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

रजिस्ट्रार ऑफ कॉपीराइट्स के अध्यक्ष के रूप में होशियार सिंह को नियुक्त किया गया है| रजिस्ट्रार ऑफ कॉपीराइट्स का कार्य औद्योगिक नीति एवं संवर्धन विभाग (डीआईपीपी) के तहत काम करने वाला कॉपीराइट कार्यालय म्यूजिक और फिल्म इंडस्ट्री के हितों की रक्षा करना है। इसके अलावा वह इस उद्योग की चिंताओं का निवारण भी करता है। होशियार सिंह इंडियन टेलीकॉम सर्विस के 1994 बैच के अधिकारी हैं।

2. हाल ही में किस देश के पोल्ट्री फॉर्म पर देशव्यापी प्रतिबंध लगाया गया है?

दक्षिण कोरिया के पोल्ट्री फॉर्म पर देशव्यापी प्रतिबंध लगाया गया है| यह प्रतिबंध स्वाइन फ्लू को रोकने के लिए लगाया गया है| प्रतिबंध के बाद दक्षिण कोरिया में चिकन या अंडे को खरीदने-बेचने के आलावा उसका परिवहन करना भी अपराध है|

3. “डीजीयात्रा” पहल किस मंत्रालय द्वारा शुरू की गई है?

“डीजीयात्रा” पहल नागरिक उड्डयन मंत्रालय द्वारा शुरू की गई है| इसके तहत देश डिजिटल ढंग से सशक्त समाज के रूप में परिवर्तित करना है| यह कदम एयर सेवा के बाद उठाया गया है, जिसके तहत उपभोक्ता शिकायतों के निवारण एवं वास्तविक समय पर डेटा प्रसारित करने के लिए सभी हितधारकों के एक साझा प्लेटफ़ॉर्म पर एकजुट करना है|

4. हाल ही में मिल्की वे में स्थित एक छोटे ग्रह का नाम किसके नाम पर रखा गया है?

मिल्की वे में स्थित एक छोटे ग्रह का नाम सहिथी पिंगली के नाम पर रखा गया है| सहिथी को इंटेल इंटरनेशनल साइंस एंड इंजीनियिरिंग फेयर में स्वर्ण पदक जीतने पर एक छोटे से ग्रह का नाम उनके नाम पर रखा गया है| छोटे ग्रहों का नाम रखने का अधिकार लिंकन लैबोरटरी के पास है|

5. मेहरून्निसा दलवाई कौन थी?

मेहरून्निसा दलवाई प्रसिद्ध मुस्लिम कार्यकर्ता और समाजसेवी थी| दलवाई मुस्लिम सत्यशोधक मंडल की अध्यक्ष थी तथा इन्होने इस्लामिक रिसर्च इंस्टिट्यूट और महाराष्ट्र तलाक मुक्ति मोर्चा की स्थापना की थी| इनकी आत्मकथा ‘मी भरून पावले’ को प्रगतिशील आंदोलन के लिए प्रेरणा माना जाता है| हाल ही में इनका निधन हो गया है|

6. बासुदेव चर्टजी कौन थे?

बासुदेव चर्टजी भारतीय ऐतिहासिक अनुसंधान परिषद (आईसीएचआर) के पूर्व अध्यक्ष थे| इन्होने द्वितीय विश्व युद्ध काल के निजी पत्र, मौखिक इतिहास, लोककथाओं और लोक गीतों के दस्तावेजों का दस्तावेजीकरण करने का प्रस्ताव भी रखा था| हाल ही में इनका निधन हो गया है|

7. सैम पित्रोदा कौन है?

सैम पित्रोदा एक भारतीय आविष्कारक, प्रसिद्ध संचार इंजिनियर, कारोबारी और निति निर्माता है| इन्हें भारतीय सूचना क्रांति का अग्रदूत भी माना जाता है| पित्रोदा भारतीय प्रधामंत्री के जन सूचना और नवप्रवर्तन सलाहकार तथा भारतीय ज्ञान आयोग के चेयरमैन पद पर कार्य चुके है| इन्हें पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है| हाल ही में इन्होने ओडिशा सरकार के तकनीकी सलाहकार पद से त्यागपत्र दे दिया है|

8. कबाला क्या है?

कबाला भैसों की वार्षिक दौड़ है| इसका आयोजन केरल से सटे दक्षिण कन्नड़ और उडपी में किया जाता है| पहले इस खेल के विजेताओं को नारियल दिये जाते थे, लेकिन वर्तमान में विजेताओं को स्वर्ण पदक और ट्रॉफी दी जाती है| हाल ही में केन्द्रीय न्याय एवं विधि मंत्रालय ने पशु क्रूरता रोकथाम (कर्नाटक संशोधन) विधेयक 2017 के तहत भैंसा दौड़ कंबाला और बैल गाड़ियों की दौड़ को वैध करार देने के लिए एक विधेयक पारित किया गया है|

9. हाल ही में आईसीसी क्रिकेट हॉल ऑफ़ फेम में किस क्रिकेटर को शामिल किया गया है?

आईसीसी क्रिकेट हॉल ऑफ़ फेम में श्रीलंका के पूर्व दिग्गज ऑफ़ स्पिनर मुथैया मुरलीधरन को शामिल किया गया है| मुरलीधरन यह सम्मान पाने वाले श्रीलंका के पहले तथा विश्व के 83वें खिलाडी है| इनका टेस्ट मैचों में 800 विकेट तथा एकदिवसीय मैचों में 534 विकेटों का रिकॉर्ड है| मुरलीधरन 1996 वर्ल्ड कप विजेता श्रीलंका टीम के सदस्य रह चुके है|

10. योग पर दूसरा राष्ट्रीय स्वास्थ्य संपादक-सम्मेलन कहाँ पर शुरू किया गया है?

योग पर दूसरा राष्ट्रीय स्वास्थ्य संपादक-सम्मेलन दिल्ली में शुरू किया गया है| इस सम्मेलन का उद्देश्य योग के वैज्ञानिक पहलुओं और स्वास्थ्य के लिए इसके लाभों के बारें में पत्रकारों को अंतद्रष्टि प्रदान करना है| इस सम्मेलन का विषय ‘योग फॉर हेल्थ एंड हार्मोनी’ रखा गया है|

हिंदी करेंट अफेयर्स, 12 जून 2017

Share with your Friends

Help others discover this useful content.

Join The Discussion

Have something to add? Share your thoughts.

Comments 0

Discussion from ExamVeda readers.
Be the first one to review. Share your thoughts about this topic.