ExamVeda
Login
Home

हिंदी करंट अफेयर्स, 13 मई 2017

Administrator May 15, 2017 2017 0 comments
Share this article

1. हाल ही में फ्रांस के राष्ट्रपति के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

फ्रांस के राष्ट्रपति के रूप में इमैनुएल मेक्रोन को नियुक्त किया गया है| इमैनुएल मेक्रोन उदार मध्यमार्गी व्यापार समर्थक और यूरोपीय संघ के समर्थक है| इमैनुएल मेक्रोन एक पूर्व बैंकर भी है|

2. हाल ही में भारत के रक्षा सचिव के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

भारत के रक्षा सचिव के रूप में संजय मित्रा को नियुक्त किया गया है| संजय मित्रा पंश्चिम बंगाल कैडर के 1982 बैच के आईएएस अधिकारी है| संजय मित्रा इससे पहले सड़क परिवहन एवं राजमार्ग सचिव के पद पर कार्यरत थे|

3. हाल ही में भारत में ट्विटर के कंट्री निदेशक के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

भारत में ट्विटर के कंट्री निदेशक के रूप में तरनजीत सिंह को नियुक्त किया गया है| इससे पहले तरनजीत सिंह बीबीसी विज्ञापन के लिए दक्षिण एशिया के सेल्स डायरेक्टर थे|

4. हाल ही में किस भारतीय को अमेरिकी सेना में साइंटिस्ट के रूप में नियुक्त किया गया है?

जयपुर के मोनार्क शर्मा को अमेरिकी सेना में साइंटिस्ट के रूप में नियुक्त किया गया है| मोनार्क शर्मा को अमेरिकी सेना में फाइटर अटैक हेलिकॉप्टर के मैन्युफैक्चरिंग, डिज़ाइन और मेंटिनेंस के लिए नियुक्त किया गया है|

5. हाल ही में वुडरॉ विल्सन पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?

वुडरॉ विल्सन पुरस्कार से आईआईसीआई बैंक की प्रबंध निदेशक एवं सीईओ चंदा कोचर को ग्लोबल कॉर्पोरेट सिटीजनशिप के लिए ”वुडरॉ विल्सन पुरस्कार से सम्मानित किया गया है| यह पुरस्कार पाने चंदा कोचर पहली भारतीय महिला है| इससे पहले इस पुरस्कार से भारत के पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम और इंफोसिस के संस्थापक नारायण मूर्ति को सम्मानित किया गया है|

6. दुनिया का सबसे लंबा केबल संस्पेशन ब्रिज कहाँ पर स्थित है?

दुनिया का सबसे लंबा केबल संस्पेशन ब्रिज जर्मनी के रुईबलैंड में स्थित है| रैपबोद डैम पर बना केबल संस्पेशन ब्रिज 458 मीटर लंबा ब्रिज है| हाल ही में इस ब्रिज को लोगों के लिए खोला गया है|

7. डी-26 क्या है?

डी-26 गाइडेड मिसाइल है| हाल ही में चीन ने डी-26 गाइडेड मिसाइल का कोरियाई प्रायद्वीप के पास बोहाई सागर में सफल परिक्षण किया है| चीन ने इस मिसाइल का निर्माण चीन की सुरक्षा को देखते हुए चीन की ताकत बढ़ाने के उद्देश्य से किया है|

8. हाल ही में एशियन मुक्केबाजी चैंपियनशिप में रजत पदक किसने जीता है?

एशियन मुक्केबाजी चैंपियनशिप में रजत पदक भारतीय मुक्केबाज शिवा थापा ने जीता है| शिवा थापा एशियन मुक्केबाजी चैंपियनशिप में लगातार तीन वर्षों तक रजत पदक जीतने वाले पहले भारतीय मुक्केबाज है|

9. विश्व प्रवासी पक्षी दिवस कब मनाया जाता है?

विश्व प्रवासी पक्षी दिवस प्रतिवर्ष 10 मई को मनाया जाता है| यह दिवस लोगों को प्रकृति, और अधिक विशिष्ठ रूप से लोगों और प्रवासी पक्षियों की परस्पर निर्भरता को उजागर करने के उद्देश्य से मनाया जाता है| इस वर्ष विश्व प्रवासी पक्षी दिवस का विषय “उनका भविष्य हमारा भविष्य है-प्रवासी पक्षियों और लोगों के लिए एक स्वस्थ ग्रह” रखा गया है|

10. ईसराइल विक्टरी डे कब मनाया जाता है?

ईसराइल विक्टरी डे प्रतिवर्ष 9 मई को मनाया जाता है| यह दिवस द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी पर सोवियत संघ की जीत की याद में मनाया जाता है|

हिंदी करंट अफेयर्स, 12 मई 2017

Share with your Friends

Help others discover this useful content.

Join The Discussion

Have something to add? Share your thoughts.

Comments 0

Discussion from ExamVeda readers.
Be the first one to review. Share your thoughts about this topic.