ExamVeda
Login
Home

हिंदी करंट अफेयर्स, 15 अप्रैल 2017

Administrator Apr 15, 2017 2017 0 comments
Share this article

1. हाल ही में जर्मनी में भारत की एम्बेसडर के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

जर्मनी में भारत की एम्बेसडर के रूप में मुक्ता दत्ता तोमर को नियुक्त किया गया है| मुक्ता दत्ता तोमर 1984 बैच की IFS अधिकारी है| वर्तमान में मुक्ता फॉरेन मिनिस्ट्री में एडिशनल सेक्रेटरी है|

2. हाल ही में “शहीद हो रहे जवानों को आर्थिक मदद पहुंचाने के लिए” के कौनसी वेबसाईट शुरू की गई है?

शहीद हो रहे जवानों को आर्थिक मदद पहुंचाने के लिए ” भारत के वीर जवान” नामक वेबसाईट शुरू की गई है| इस वेबसाईट का उद्देश्य ड्यूटी के दौरान शहीद होने वाले जवानों के परिवारों को सहायता देना है। इस वेबसाईट पर शहीद के पूरे परिवार और बैंक खातों के बारे में जानकारी उपलब्ध होगी, जिसके जरिए देश में बैठा कोई भी व्यक्ति किसी शहीद परिवार को सीधे ही उनके खाते में आर्थिक मदद पहुंचा सकेगा। शहीद परिवार के खाते में कुल 15 लाख रुपए जमा होते ही स्वतः ही उसका अकाउंट उस वेबसाइट से हट जायेगा।

3. ऑपरेशन “डेजर्ट हॉक’ क्या था?

पाकिस्तानी सेना के द्वारा गुजरात के ‘रन ऑफ़ कच्छ’ पर 9 अप्रैल 1965 में किये इस हमले को ऑपरेशन को “डेजर्ट हॉक’ का नाम दिया था| पाकिस्तान सेना के द्वारा किये गए इस हमले का मकसद 1965 के युद्ध में दूसरे मोर्चों पर डटे भारतीय सैनिकों को रन ऑफ़ कच्छ की तरफ मोड़ना था|

4. हाल ही में किस राज्य में आतंकरोधी बल राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) का केंद्र स्थापित किया गया है?

गुजरात में आतंकरोधी बल राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) का केंद्र स्थापित किया गया है| यह भारत का एनएसजी का पांचवा केंद्र है| 2008 में हुए मुंबई हमले के बाद मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद और चेन्नई में एनएसजी के केंद्र स्थापित किये गये थे|

5. भारत का पहला माइक्रो ड्रामा फेस्टिवल कहाँ पर आयोजित किया जा रहा है?

भारत का पहला माइक्रो ड्रामा फेस्टिवल दिल्ली में आयोजित किया जा रहा है| 42 सेकंड से लेकर 10 मिनट तक चलने वाले नाटकों माइक्रो ड्रामा कहा जाता है| इकारिया के थेस्पिस को ग्रीक नाटकों का पहला अभिनेता माना जाता है|

6. द अंडरग्राउंड रेलरोड उपन्यास के लेखक कौन है?

द अंडरग्राउंड रेलरोड उपन्यास के लेखक कोलसन व्हाइटहेड है| इस उपन्यास में एक भागे हुए गुलाम की कहानी का वर्णन किया गया है| जो कल्पना और क्रूर वास्तविकता का एक मिश्रण है| हाल ही में कोलसन व्हाइटहेड द्वारा लिखित उपन्यास द अंडरग्राउंड रेलरोड को पुलित्जर पुरस्कार से सम्मानित किया गया है|

7. हिन्द स्वराज पुस्तक के लेखक कौन थे?

हिन्द स्वराज पुस्तक के लेखक महात्मा गाँधी थे| यह पुस्तक 30 हजार शब्दों की लघु पुस्तिका है, जिसे गाँधीजी ने अपनी इंग्लैंड से दक्षिण अफ्रीका की यात्रा के दौरान पानी के जहाज में लिखा था| इस पुस्तक को अंग्रेजों ने यह कहते हुए प्रतिबंधित कर दिया कि इसमें राजद्रोह-घोषित सामग्री है| इस पर गाँधीजी ने इसका अंग्रेजी अनुवाद भी निकाला ताकि बताया जा सके की इसकी सामग्री राजद्रोहात्मक नहीं है|

8. ‘कुडनकुलम परमाणु उर्जा संयंत्र’ कहाँ पर स्थित है?

‘कुडनकुलम परमाणु उर्जा संयंत्र’ तमिलनाडु के तिरुनेलवेळी जिले के कुडनकुलम में स्थित है| यह भारत का सबसे बड़ा परमाणु ऊर्जा केंद्र है| यह परमाणु ऊर्जा संयंत्र 6000 मेगावाट बिजली की क्षमता वाले 6 रिएक्टरों का एक समूह है| इस परमाणु ऊर्जा संयंत्र को रुसी राज्य कंपनी Atomstroyeexport और भारतीय एनपीसीआईएल के सहयोग से बनाया गया है|

9. पद्यानी किस राज्य का प्रसिद्ध लोक नृत्य है?

पद्यानी केरल का एक पारंपरिक लोक नृत्य और अनुष्ठान है| यह नृत्य केरल के प्राचीन भगवती मंदिर में मास्क पहनकर भद्रकाली के सम्मान में किया जाता है| इस लोक नृत्य का मुख्य आकर्षण कालान कोल्लम नृत्य होता है, जिसमे एक बच्चा भगवान शिव से अपने जन्मदिवस पर जीवन की भिक्षा मांगता है|

10. सर्गियो गार्सिया का संबंध किस खेल से है?

सर्गियो गार्सिया का संबंध गोल्फ से है| हाल ही में इन्होने मास्टर्स टूर्नामेंट का ख़िताब जीता है| सर्गियो गार्सिया का पहला मेजर ख़िताब है| सर्गियो गार्सिया स्पेन के लिए दूसरा मास्टर्स का ख़िताब जीता है| इससे पहले स्पेन के जोस मरिया ओलाजाबाल ने 1999 में यह ख़िताब जीता था|

हिंदी करंट अफेयर्स, 10 अप्रैल 2017

Share with your Friends

Help others discover this useful content.

Join The Discussion

Have something to add? Share your thoughts.

Comments 0

Discussion from ExamVeda readers.
Be the first one to review. Share your thoughts about this topic.