ExamVeda
Login
Home

हिंदी करेंट अफेयर्स, 16 जून 2017

Administrator Jun 17, 2017 2017 0 comments
Share this article

1. हाल ही में किस राज्य में उज्ज्वला योजना (पीएमयूवाई) शुरू की गई है?

अरुणाचल प्रदेश में उज्ज्वला योजना (पीएमयूवाई) शुरू की गई है| इस योजना के तहत गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले बीपीएल परिवारों को स्वच्छ खाना पकाने के लिए एलपीजी गैस कनेक्शन दिए जायेंगे| इस योजना का उद्देश्य 2019 तक 5 करोड़ बीपीएल परिवारों को एलपीजी कनेक्शन उपलब्ध कराना है|

2. हाल ही में अणुयात्रा अभियान कहाँ पर शुरू किया गया है?

अणुयात्रा अभियान केरल राज्य के तिरुवंतपुरम में शुरू किया गया है| इस अभियान को शुरू करने का उद्देश्य राज्य को विकलांग व्यक्तियों के लिए मैत्रीपूर्ण बनाना तथा बच्चों को सशक्त बनाते हुए उन्हें मुख्यधारा में लाना है| यह अभियान केरल सामाजिक सुरक्षा मिशन के द्वारा किया गया है|

3. हाल ही में किस राज्य की छात्राओं को मैटरनिटी लिव देने की घोषणा की गई है?

हरियाणा राज्य की छात्राओं को 45 दिन की मैटरनिटी लिव देने की घोषणा की गई है| इसका उद्देश्य है कि छात्राएं बिना किसी बाधा के अपनी पढ़ाई पूरी कर सकें। छुट्टी के लिए अस्पताल का पर्चा जरूरी है। उन्हें सारे लेक्चर भी अटैंड करने होंगे।

4. सी नारायण रेड्डी कौन थे?

सी नारायण रेड्डी प्रख्यात तेलगू कवि और लेखक थे| ये तेलंगाना सारस्वत परिषद के अध्यक्ष भी थे| इन्होने लगभग 3500 फिल्मों के गीत भी लिखे थे| इन्हें पद्म श्री, पद्म भूषण तथा ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है| हाल ही में इनका निधन हो गया है|

5. ब्रिटेन ने स्वेज नहर का नियंत्रण मिस्र को कब सौंपा था?

ब्रिटेन ने स्वेज नहर का नियंत्रण मिस्र को 13 जून 1956 को सौंपा था| स्वेज नहर को फ़्रांसिसी इंजिनियर की देखरेख में बनाया गया था| 1888 में संधि हुई कि यह नहर युद्ध और शांति दोनों समय में सभी देशों के जहाजों के लिए खुला रहेगा पर अंग्रेजों ने 1904 में संधि तोड़ते हुए नहर पर सेना तैनात कर दी थी। 1951 में मिस्र में ब्रिटेन के खिलाफ आंदोलन छिड़ा जिसके बाद 1954 में ब्रिटेन सेना हटाने पर राजी हो गयातथा दो साल बाद मिस्र ने नहर का राष्ट्रीयकरण कर लिया था। हाल ही में चीन ने आर्थिक गलियारे “वन बेल्ट, वन रोड’ के मैप पर स्वेज नहर को भी शामिल किया गया है।

6. हाल ही में अंडर-20 फुटबॉल विश्व कप ख़िताब किसने जीता है?

अंडर-20 फुटबॉल विश्व कप ख़िताब इंग्लैंड ने जीता है| अंडर-20 फुटबॉल विश्व कप के फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड ने वेनेजुएला को हराकर यह ख़िताब जीता है| इस मैच में एकमात्र गोल हुआ, जो इंग्लैंड के फॉरवर्ड डोमिनिक काल्वर्ट ने किया| इंग्लैंड ने 51 वर्षों बाद यह ख़िताब जीता है|

7. नीति आयोग क्या है?

नीति आयोग भारत सरकार द्वारा गठित वह संस्थान है, जिसे योजना आयोग के स्थान पर बनाया गया है| इसका मुख्य उद्देश्य ऐसे सुद्दढ राज्यों का निर्माण करना है, जो आपस में एकजुट होकर एक सद्दढ भारत का निर्माण करे तथा केंद्र की ज्ञान प्रणालियां विकसित करना है| हाल ही में नीति आयोग द्वारा सहकारी संघवाद की कार्यसूची पर अमल करने के लिए “साथ” कार्यक्रम शुरू किया गया है| इसका उद्देश्य शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्रों का कायाकल्प करना है|

8. इंदिरा गाँधी- ए लाइफ इन नेचर पुस्तक के लेखक कौन है?

इंदिरा गाँधी- ए लाइफ इन नेचर पुस्तक के लेखक जयराम रमेश है| इस पुस्तक में कुशल राजनीतिज्ञ के रूप में तौर पर पहचान रखने वाली भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा के प्रकृति के अगाध प्रेम का वर्णन किया गया है|

9. विश्व बाल श्रम निषेध दिवस कब मनाया जाता है?

विश्व बाल श्रम निषेध दिवस प्रतिवर्ष 12 जून को मनाया जाता है| अन्तर्राष्ट्रीय श्रम संगठन ने बाल श्रम के वैश्विक स्तर पर समाप्त करने के लिए आवश्यक कार्रवाई और प्रयास पर ध्यान केंद्रित करने के लिए विश्व बाल श्रम निषेध दिवस की शुरुआत की गई थी| इस विश्व बाल श्रम दिवस का विषय “संघर्ष और आपदाओं में बाल श्रम से बच्चों की रक्षा” रखा गया है|

10. विश्व रक्तदान दिवस कब मनाया जाता है?

विश्व रक्तदान दिवस प्रतिवर्ष 14 जून को मनाया जाता है| यह दिवस जरूरतमंद व्यक्ति के लिये रक्त-आधान और रक्त उत्पाद आधान की जरूरत को पूरा करने के लिए मनाया जाता है| इसका दिवस को मनाने का उद्देश्य स्वैच्छिक रक्तदान को बढ़ावा देना है|

हिंदी करेंट अफेयर्स, 15 जून 2017

Share with your Friends

Help others discover this useful content.

Join The Discussion

Have something to add? Share your thoughts.

Comments 0

Discussion from ExamVeda readers.
Be the first one to review. Share your thoughts about this topic.