ExamVeda
Login
Home

हिंदी करंट अफेयर्स, 17 जनवरी 2017

Administrator Jan 17, 2017 2017 0 comments
Share this article

1. हाल ही में टर्नर पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?

हेलेन मार्टिन को टर्नर पुरस्कार से सम्मानित किया गया है| हेलेन की गूढ़ मूर्तिकला प्रतिष्ठानों की सराहना की गई थी| इन्हें पूर्व हेपवार्थ पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है|

2. पिनाका मार्क-2 क्या है?

भारत ने ओडिशा के तट से पिनाका रॉकेट से अपग्रेड करके स्वदेशी मल्टी बैरल रॉकेट लांच सिस्टम पिनाका मार्क-2 का सफल परिक्षण किया गया है| पिनाका मार्क-1 रॉकेट को नैविगेशन, गाईडेंस और कंट्रोल किट से जोड़कर गाईडेड पिनाका में बदल दिया गया है और इसे मार्क-2 कहाँ गया है|

3. सिद्धेश्वर महाराज उत्सव पर्व किस शहर आयोजित किया जा रहा है?

सिद्धेश्वर महाराज उत्सव पर्व महाराष्ट्र के सोलापुर के आयोजित किया जा रहा है| इस पर्व में सिद्धेश्वर महाराज का विवाह समारोह आकर्षण का केंद्र होता है| यह उत्सव दक्षिण महाराष्ट्र का सबसे बड़ा और प्रमुख उत्सव है| इसमें शामिल पदयात्री 68 शिवलिंग की परिक्रमा करके सिद्धेश्वर मंदिर में पहुंचते हैं। शिवलिंग की स्थापना सिद्धेश्वर महाराज ने कराई थी। यात्रा के दौरान सात नंदीध्वज भी निकाले जाते है। पदयात्रा हीरबू से शुरू होकर सिद्धेश्वर मंदिर तक आती है। इस यात्रा के रास्ते में रंगोली बनाई जाती है, जो कि संस्कार भारती नामक एक संगठन के सदस्यों के द्वारा बनाई जाती है। इस दौरान रंगोली में गो कैशलेस, गो डिजिटल आदि संदेश भी दिए गए।

4. ब्लैक लेडी लिबर्टी का फोटो किस देश के सिक्के पर ढाला गया है?

अमेरिका में पहली बार ब्लैक लेडी लिबर्टी के फोटो वाला सिक्का ढाला गया है। हाल ही में अमेरिका को स्वत्रंता के 225 साल पूरे होने के मौके पर इस तस्वीर वाला 100 डॉलर की कीमत वाला सिक्का ढाला गया है।

5. भारत का पहला इंडिया पोस्ट बैंक किस शहर में खोला जायेगा?

भारत का का पहला इंडिया पोस्ट बैंक रांची में खोला जायेगा| इसे जनवरी के अंत तक शुरू कर दिया जायेगा|

6. ह्वैचुओन आइस फेस्टिवल का आयोजन किस देश में किया जा रहा है?

ह्वैचुओन आइस फेस्टिवल दक्षिण कोरिया में आयोजित किया जा रहा है| इस फेस्टिवल का आयोजन वाचियोन नदी के जमने के बाद के बाद किया जाता है| इस दौरान लोग जमी झील के ऊपर खड़े होकर एक गड्‌ढा बनाते हैं और मछली पकड़ते हैं।

7. ब्रुकलिन ब्रिज कहाँ पर स्थित है?

ब्रुकलिन ब्रिज न्यूयॉर्क में स्थित है| इस ब्रिज का निर्माण 1883 में किया गया थे| इस ब्रिज का एंगल कुछ ऐसा है कि लगता है जैसे ब्रुकलिन ब्रिज आकाश की और देख रहा हो| ये दो सर्किल ब्रिज की मजबूती को दर्शाते है|

8. सुरजीत सिंह बरनाला किस प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री थे?

सुरजीत सिंह बरनाला पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री एवं तमिलनाडु के पूर्व राज्यपाल थे| सुरजीत सिंह बरनाला अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में केन्द्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री भी रह चुके है| हाल ही में उनका निधन हो गया है|

9. कलिको म्यूजियम कहाँ पर स्थित है?

कलिको म्यूजियम अहमदाबाद में स्थित है| इस म्यूजियम की स्थापना 1949 में की गई थी| यहाँ कई प्रकार के कपड़ो का दुर्लभ संग्रह देखने को मिलता है| यहाँ उन कपड़ो को भी प्रदर्शित किया गया है, जो राजाओ-महाराजाओ द्वारा पहने जाते थे|

10. हाल ही में जापान के प्रधानमंत्री शिंजो अबे ने किस देश को 1 खरब येन की सहायता पर सहमति दी है?

जापान के प्रधानमंत्री शिंजो अबे ने फिलीपिंस को उसके जापान से आर्थिक और राजनितिक संबंधो में सुधार के लिए 1 खरब येन (लगभग 8.7 अरब डॉलर) की सहायता पर सहमति दी है| यह सहायता बुनियादी ढांचे के विकास और उर्जा क्षेत्र में सहयोग के लिए किया गया है|

Share with your Friends

Help others discover this useful content.

Join The Discussion

Have something to add? Share your thoughts.

Comments 0

Discussion from ExamVeda readers.
Be the first one to review. Share your thoughts about this topic.