ExamVeda
Login
Home

हिंदी करंट अफेयर्स, 17 मई 2017

Administrator May 18, 2017 2017 0 comments
Share this article

1. हाल ही में किस आयोग द्वारा राष्ट्रीय संपर्क केंद्र की शुरुआत की गई है?

चुनाव आयोग द्वारा मतदाताओं की चुनाव संबंधी शिकायतों के जल्द निपटारे के लिए राष्ट्रीय संपर्क केंद्र की शुरुआत की गई है| चुनाव आयोग ने मुफ्त हेल्पलाइन नंबर 1800-11-1950 जारी किये है| यह हेल्पलाइन राष्ट्रीय शिकायत निवारण प्रणाली सॉफ्टवेर पर राष्ट्रीय संपर्क केंद्र के रूप में कार्य करेगा|

2. हाल ही में किस देश ने पाकिस्तान में मौजूद आतंकवादियों पर पाबंदी लगाई है?

अमेरिका ने पाकिस्तान में मौजूद लश्कर-ए-तैयबा, जमात-उद-दावा, तालिबान, जमात-उल-दावा अल कुरान : जेडीक्यू और इस्लामिक स्टेट ऑफ़ इराक एंड सीरिया और आईएसआईएस के आतंकवादियों पर पाबंदी लगाई है| यह प्रतिबन्ध आतंकवादियों के नेतृत्व और धन इकट्ठा करने वाले नेटवर्कों को तबाह करने के उद्देश्य से लगाया गया है|

3. बासुकी जहाजा पुरनामा कौन है?

बासुकी जहाजा पुरनामा जकार्ता के गवर्नर है| बासुकी जहाजा पुरनामा अहोक के नाम से मशहूर है| हाल ही में बासुकी जहाजा पुरनामा को ईशनिंदा के एक मुकदमे के दोषी पाए जाने के बाद सजा सुनाई गई है| इन्होने अपने पद पर बने रहने के लिए प्रचार के दौरान इस्लाम की निंदा की थी, जिसके आरोप में इन पर मुकदमा शुरू किया गया था|

4. “एंड देन वन डे” पुस्तक के लेखक कौन है?

“एंड देन वन डे” पुस्तक के लेखक बॉलीवुड अभिनेता नसीरुद्दीन शाह थे| यह पुस्तक नसीरुद्दीन शाह की जीवनी पर आधारित है| इस पुस्तक में नसीरुद्दीन शाह ने मेरठ के पास गाँव से लेकर, नैनीताल और अजमेर में कैथोलिक स्कूल, और अंत में मुंबई में अपनी फिल्म प्रसिद्धी का वर्णन किया है|

5. ‘स्वच्छ जंगल की कहानी- दादी की जुबानी’ पुस्तक के लेखक कौन है?

‘स्वच्छ जंगल की कहानी- दादी की जुबानी’ पुस्तक के लेखक डॉ. मधु पंत है| इस पुस्तक का उद्देश्य बच्चों में संवेदना और जागरूकता को पैदा करना है, जिससे पूरे देश में जन आंदोलन बन चुके प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत अभियान को बढ़ावा मिलेगा। इस पुस्तक में युवा चित्रकारों द्वारा बनाए गए दिलचस्प और सुंदर चित्रों को भी शामिल किया गया है|

6. हाल ही में मेरिलबोन क्रिकेट क्लब की मानद आजीवन सदस्यता से किस भारतीय खिलाडी को सम्मानित किया गया है?

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण को मेरिलबोन क्रिकेट क्लब की मानद आजीवन सदस्यता से सम्मानित किया गया है| लक्ष्मण से पहले इस सम्मान से सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, सौरव गांगुली, और जहीर खान को सम्मानित किया जा चुका है| वीवीएस लक्ष्मण को पद्मश्री पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है|

7. हाल ही में ‘ग्रांड कॉर्डन ऑफ़ दि ऑर्डर ऑफ़ दि राइजिंग सन” पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?

जापान के सर्वोच्च सम्मान ‘ग्रांड कॉर्डन ऑफ़ दि ऑर्डर ऑफ़ दि राइजिंग सन” पुरस्कार से भारत के जाने-माने वकील, लेखक एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री. डॉ. अश्विनी कुमार को सम्मानित किया गया है| अश्विनी कुमार को यह पुरस्कार एसटीएस फोरम में काउंसिल सदस्य के रूप में विज्ञान एवं प्रौधोगिकी के क्षेत्र में भारत एवं जापान के संबंधो को मजबूत बनाने में उनके विशिष्ठ योगदान के लिए दिया गया है|

8. डब्ल्यूएचओ का मुख्यालय कहाँ पर स्थित है?

डब्ल्यूएचओ का मुख्यालय स्विटजरलैंड के जेनेवा में स्थित है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्यूेंत एचओ) विश्व की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं पर आपसी सहयोग एवं मानक विकसित करने की एक महत्त्वपूर्ण संस्था है। इस संस्था की स्थापना 7 अप्रैल, 1948 को की गयी थी। इसका उद्देश्य संसार के लोगों के स्वास्थ्य का स्तर ऊँचा करना है। डब्यू्थ् एचओ का भारतीय मुख्यालय दिल्ली में स्थित है|

9. हाल ही में एथनोस्पोर्ट्स कल्चरल फेस्टिवल कहाँ पर आयोजित किया जा रहा है?

एथनोस्पोर्ट्स कल्चरल फेस्टिवल तुर्की के इस्ताम्बुल शहर में आयोजित किया जा रहा है| इस फेस्टिवल में ऑयल रेसलिंग कुश्ती आयोजित की जाती है| इस कुश्ती में खिलाडी पुरे शरीर पर तेल लगाकर कुश्ती लड़ते है|

10. विश्व परिवार दिवस कब मनाया जाता है?

विश्व परिवार दिवस प्रतिवर्ष 15 मई को मनाया जाता है| इस दिवस सारे संसार के लोगों के बीच परिवार को अहमियत बताने के लिए मनाया जाता है| इस दिन की शुरुआत संयुक्त राष्ट्र अमेरिका द्वारा 1994 में की गई थी| इस दिन के लिए जिस प्रतीक चिह्न को चुना गया है, उसमें हरे रंग के एक गोल घेरे के बीचों बीच एक दिल और घर अंकित किया गया है।

हिंदी करंट अफेयर्स, 16 मई 2017

Share with your Friends

Help others discover this useful content.

Join The Discussion

Have something to add? Share your thoughts.

Comments 0

Discussion from ExamVeda readers.
Be the first one to review. Share your thoughts about this topic.