ExamVeda
Login
Home

हिंदी करंट अफेयर्स, 18 अप्रैल 2017

Administrator Apr 19, 2017 2017 0 comments
Share this article

1. हाल ही में किस राज्य में नया आरक्षण विधेयक पारित किया गया है?

तेलंगाना में नया आरक्षण विधेयक पारित किया गया है| इस विधेयक में मुसलमानों के पिछड़े वर्ग के लिए कोटे में आरक्षण को 4 प्रतिशत से बढाकर 12 प्रतिशत तथा अनुसूचित जनजातियों के आरक्षण को 6 प्रतिशत से बढाकर 10 प्रतिशत कर दिया गया है|

2. हाल ही में वैश्विक साइबर रेंज लैब की शुरूआत कहाँ पर की गई है?

सिस्को द्वारा 5वीं वैश्विक साइबर रेंज लैब की शुरूआत गुरुग्राम में की गई है| इसका उद्देश्य साइबर हमलों पर भारतीय कंपनियों और सरकारी एजेंसियों को प्रशिक्षित करना है| ऑस्ट्रेलिया में सिस्को के पास चार अन्य लैब है|

3. हाल ही में ‘We Are Sikhs’ (हम सिख हैं) अभियान कहाँ पर शुरू किया गया है?

‘We Are Sikhs’ (हम सिख हैं) अभियान अमेरिका में शुरू किया गया है| यह अभियान अमेरिका में अल्पसंख्यक सिखों के प्रति बढ़ती नस्लीय नफरत और हिंसा को दूर करने तथा अमेरिकी सिखों में जागरूकता फैलाने के लिए शुरू किया गया है| यह अभियान गैरलाभकारी संगठन नैशनल सिख कैंपेन (एनएससी) के द्वारा शुरू किया गया है|

4. एम्मा मोरनो कौन थी?

एम्मा मोरनो दुनिया की सबसे बुजुर्ग महिला थी| इटली की एम्मा मोरनो 19वीं सदी की आखिरी जीवित इंसान थी| हाल ही में एम्मा मोरनो की 117 वर्ष की आयु निधन हो गया है|

5. एल केमिनिटो डेल रे पाथ कहाँ पर स्थित है?

एल केमिनिटो डेल रे पाथ स्पेन में स्थित है| एल केमिनिटो डेल रे पाथ ग्वादलोर्श नदी के ऊपर 330 फीट की ऊंचाई पर बना हुआ है| इस तीन किमी के लम्बे रास्ते का निर्माण सन् 1901 से 1905 के बीच किया गया था। एल केमिनिटो डेल रे पाथ को 14 वर्षों से बंद था| हाल ही में एल केमिनिटो डेल रे पाथ को खोला गया है|

6. रिंगलिंग ब्रदर्स एंड बर्नम एंड बेली सर्कस कहाँ पर स्थित है?

रिंगलिंग ब्रदर्स एंड बर्नम एंड बेली सर्कस अमेरिका में स्थित है| रिंगलिंग ब्रदर्स एंड बर्नम एंड बेली सर्कस अमेरिका का 146 साल पुराना सर्कस है| इसे ‘द ग्रेटेस्ट शो ऑन अर्थ’ के लिए जाना जाता है| हाल ही में इसे बंद करने का निर्णय लिया गया है| इसको बंद करने का उद्देश्य एनीमल राइट्स मूवमेंट और स्मार्टफोन को बढ़ावा देना है|

7. हाल ही में इंटरनेशनल जूनियर ग्रां प्री का खिताब किसने जीता है?

इंटरनेशनल जूनियर ग्रां प्री का ख़िताब गायत्री गोपीचंद ने जीता है| गायत्री गोपीचंद ने इंटरनेशनल जूनियर ग्रां प्री के फाइनल मुकाबले में हमवतन समिया फारुखी को 21-11, 18-21, 21-16 से हराकर यह ख़िताब जीता है|गायत्री गोपीचंद रियो ओलिंपिक में सिलदार मेडल जीतने वाली पी.वी.सिंघु के कोच पुलेला गोपीचंद की बेटी है|

8. हाल ही में सिंगापुर ओपन सुपर सीरीज बैडमिंटन टूर्नामेंट का खिताब किसने जीता है?

सिंगापुर ओपन सुपर सीरीज बैडमिंटन टूर्नामेंट का खिताब भारत के बी.साईं प्रणित ने जीता है| सिंगापुर ओपन सुपर सीरीज बैडमिंटन टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में प्रणित के हमवतन किदांबी श्रीकांत को 17-21, 21-17, 21-12 से हराकर यह ख़िताब जीता है| सिंगापुर ओपन सुपर सीरीज बैडमिंटन टूर्नामेंट का खिताब जीतने वाले भारत के पहले पुरुष खिलाड़ी बन गए हैं। स्टार महिला खिलाड़ी साइना नेहवाल ने 2010 में यहां महिला सिंगल्स का खिताब जीता था।

9. भारत मे पहली ट्रेन कब चलाई गई थी?

भारत मे पहली ट्रेन 16 अप्रैल 1853 को बोरीबंदर से ठाणे स्टेशन के बीच चार बोगियों के साथ चलाई गई थी| भारत की पहली ट्रेन ने बोरीबंदर से ठाणे तक का 33 किलोमीटर का सफ़र तय किया था| वर्तमान में भारत में 1100 से ज्यादा लोकल ट्रेने दौडती है|

10. ‘बोहाग बिहू उत्सव कहाँ पर मनाया जा रहा है?

‘बोहाग बिहू उत्सव असम में मनाया जा रहा है| इस उत्सव को रंगोली बिहू भी कहाँ जाता है| ऐसी मान्यता है कि इस दिन गायों को खुला नहीं रखा जाता है। गाय के चरवाहे एक डलिया में लौकी, बैंगन आदि सजाते और हर गाय के लिए एक रस्सी तैयार करते है जिससे उन गायों को बांधा जाता है|

हिंदी करंट अफेयर्स, 17 अप्रैल 2017

Share with your Friends

Help others discover this useful content.

Join The Discussion

Have something to add? Share your thoughts.

Comments 0

Discussion from ExamVeda readers.
Be the first one to review. Share your thoughts about this topic.