ExamVeda
Login
Home

हिंदी करंट अफेयर्स, 18 फरवरी 2017

Administrator Feb 20, 2017 2017 0 comments
Share this article

1. हाल ही में आर्थिक स्वतंत्रता रैंकिंग में भारत को कौनसा स्थान दिया गया है?

आर्थिक स्वतंत्रता रैंकिंग में भारत को 143वां स्थान दिया गया है| भारत को इस स्थान पर रखने का प्रमुख कारण भारत में बाजार को ध्यान में रखकर किए गए आर्थिक सुधारों से होने वाली प्रगति का ‘असमान’ होना है| भारत में पिछले 5 वर्षों में औसतन 7 प्रतिशत की वृद्धि हुई है| लेकिन यह वृद्धि नीतियों में गहरे तक नहीं समायी है, जिससे आर्थिक स्वतंत्रता का संरक्षण किया जा सके।

2. हाल ही में कनाडा में भारतीय उच्चायुक्त के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

कनाडा में भारतीय उच्चायुक्त के रूप में विकास स्वरूप को नियुक्त किया गया है| विकास स्वरूप वर्तमान में अतिरिक्त सचिव पद पर है| स्वरूप ने अपने राजनयिक करियर में तुर्की, अमेरिका, इथोपिया, ब्रिटेन, दक्षिण अफ्रीका और जापान समेत कई देशों में कार्य चुके है| इन्होने ‘क्यू एंड ए” नामक उपन्यास भी लिखा था, जो कि 43 भाषाओँ में प्रकाशित किया गया था|

3. हाल ही में किस राज्य में ई-जेल परियोजना शुरू की गई है?

जम्मू-कश्मीर में जेल में कैदियों की गणना करने के लिए ई-जेल परियोजना शुरू की गई है| जेलों का कुशलतापूर्वक प्रबंधन करने के लिए जेल विभाग ने ऑटोमेशन का कार्य भी शुरू किया गया है| इस परियोजना में 25 जिला जेलों, दो केन्द्रीय जेलों और राज्य में एक उप जेल का डिजिटलीकरण किया जायेगा|

4. हाल ही में किस देश ने कर्जदारों पर ट्रेन और प्लेन के सफ़र पर बैन लगाया है?

चीन ने कर्जदारों पर ट्रेन और प्लेन के सफ़र पर बैन लगाया है| चीन के सुप्रीम कोर्ट ने ऐसे लोगों के खिलाफ बहिष्कार करने का आदेश जारी किया है| इसके अनुसार चीन में अब कर्जदार न तो हवाई सफ़र कर पायेंगे और नहीं हाईस्पीड ट्रेन में सफ़र कर पायेंगे| सुप्रीम कोर्ट ने कर्जदारों के पर्सनल आईडी नंबर भी ब्लॉक करने के आदेश दे दिये है|

5. FIBA के तकनीकी प्रतिनिधि के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

अंतर्राष्ट्रीय बास्केटबॉल महासंघ (FIBA) के तकनीकी प्रतिनिधि के रूप में नोरमन इसाक को नियुक्त किया गया है| नोरमन इसाक तकनीकी प्रतिनिधि के रूप में पदोन्नत होने वाले पहले भारतीय है| तकनीकी प्रतिनिधि के रूप में इन्हें भारत के अलावा किसी भी देश में तैनात किया जायेगा| जहाँ पर इनकी जिम्मेदारी वास्तविक प्रतिस्पर्धा प्रबंधन से लेकर मिडिया व्यस्व्स्था तक रहेगी|

6. टी.वी परशुराम कौन थे?

टी.वी परशुराम वरिष्ठ पत्रकार थे| इन्होने ने पत्रकारिता में हार्वर्ड नियमें फेलो पुरस्कार से सम्मानित किया गया था| इन्हें आशुलिपि में प्रति मिनिट 170 शब्द टाइप करने के लिए जाना जाता था| इन्होने संयुक्त राष्ट्र में पीटीआई के संवाददाता के रूप में भी कार्य किया था| हाल ही ही में इनका निधन हो गया है|

7. हनान अल सलीमी कौन है?

हनान अल सलीमी ओमान की पुलिस अधिकारी है| जिन्हें हाल हाल ही में रेस्क्यू डिपार्टमेंट के निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है| ओमान में पहली बार किसी महिला को इतने ऊँचे पद पर नियुक्त किया गया है|

8. हाल ही में चिकित्सा नोबल पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?

जापान के वैज्ञानिक योशिनोरी ओसुमी को नोबल पुरस्कार 2016 नोबल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है| उन्हें यह पुरस्कार नष्ट कोशिकाओं के पुननिर्माण के लिए दिया गया है| इस प्रकिया द्वारा संक्रमण, ट्यूमर, कैंसर, पार्किसंस, मधुमेह जैसे रोगों के लिए दवाइयां बनाई जा सकती है|

9. संदीप सिंह का संबंध किस खेल से है?

संदीप सिंह का संबंध हॉकी से है| संदीप सिंह भारतीय हॉकी खिलाडी और भारतीय राष्ट्रीय टीम के पूर्व कप्तान है| हाल ही में इन्हें खेल की उत्कृष्टता के लिए मानद डिग्री से सम्मानित किया गया है|

10. हुनर हाट-2017 कहाँ पर आयोजित किया जा रहा है?

हुनर हाट-2017 दिल्ल्ली में आयोजित किया जा रहा है| इसमें कई राज्यों के व्यंजनों व हस्तकला का संगम हुनर हाट में हस्तशिल्प और हथकरघा के बेजोड़ नमूनों, जैसे राजस्थान के मकराना संगमरमर के उत्पाद, सीकर जिले से बंधेज और राजस्थान के मोजरी, तेलंगाना की बंजारा कढ़ाई, हाथ से बने ताले और डोर हैंडल के साथ अलीगढ़ की फूल पत्ती का काम, नागालैंड़ के कोकून डेकोरेटिव उत्पाद और मिजोरम के पारंपरिक शिल्प को प्रदर्शित और विक्रय के लिए लाया गया है| इसका मुख्य उद्देश्य देशभर के अल्पसंख्यक कारीगरों और शिल्पकारों के हुनर को हौसला देने और उन्हें राष्ट्रीय अंतराष्ट्रीय बाजार उपलब्ध कराना है।

Share with your Friends

Help others discover this useful content.

Join The Discussion

Have something to add? Share your thoughts.

Comments 0

Discussion from ExamVeda readers.
Be the first one to review. Share your thoughts about this topic.