ExamVeda
Login
Home

हिंदी करेंट अफेयर्स, 18 जून 2017

Administrator Jun 19, 2017 2017 0 comments
Share this article

1. हाल ही में इटली में भारत के राजदूत के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

इटली में भारत के राजदूत के रूप में रीनत संधु को नियुक्त किया गया है| संधु 1989 बैच के भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) अधिकारी है| वर्तमान में संधु श्रीलंका में हाई कमिश्नर पद पर कार्यरत है|

2. हाल ही में डेनमार्क में भारत के राजदूत के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

डेनमार्क में भारत के राजदूत के रूप में अजित वी. गुप्ते को नियुक्त किया गया है| गुप्ते 1991 बैच के भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) अधिकारी है| वर्तमान में गुप्ते विदेश मंत्रालय में संयुक्त सचिव के पद पर कार्यरत है|

3. ‘टॉयलेट- एक प्रेम कथा’ फिल्म किस अभियान पर आधरित है?

‘टॉयलेट- एक प्रेम कथा’ फिल्म स्वच्छ भारत अभियान पर आधरित है| इस फिल्म का निर्देशन श्री नारायण सिंह ने किया है| इस फिल्म में अक्षय कुमार, भूमि पेडेनकर, अनुपन खेर और सना खान मुख्य भूमिका में है|

4. “नाग” क्या है?

“नाग” टैंक भेदी मिसाइल है| यह दागो और भूल जाओ श्रेणी की तीसरी पीढ़ी की मिसाइल है| यह मिसाइल एडवांस्ड एमेजिंग इंफ़्रारेड रडार से लैस है| यह उन पांच मिसाइल प्रणालियों में से एक है, जो भारत के रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन द्वारा एकीकृत निर्देशित मिसाइल विकास कार्यक्रम के तहत विकसित की गई थी| हाल में राजस्थान के पश्चिमी क्षेत्र के रेगिस्तान में इसका सफल परिक्षण किया गया है|

5. आईटीएलओएस क्या है?

आईटीएलओएस ‘इंटरनेशनल ट्रिब्यूनल फॉर लॉ द सी’ है| इसका मुख्यालय जर्मनी के हैमबर्ग में स्थित है| यह संयुक्त राष्ट्र समुद्र कानून संधि के तहत विवादों का निवारण करती है| वर्तमान में भारत के प्रतिष्ठित न्यायविद पी चंद्रशेखर राव न्यायाधिकरण में न्यायधीश है|

6. पी.एन. भगवती कौन थे?

पी.एन.भगवती सुप्रीम कोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायधीश थे| भगवती ने पीआईएल यानि जनहित याचिका को लागू कर प्रसिद्धी प्राप्त की थी| इन्होने मेनका गाँधी पासपोर्ट कुर्की मामले में जीने के अधिकार की व्याख्या की थी| इन्हें पद्म विभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है| हाल ही में इनका निधन हो गया है|

7. “भारत के बर्डमैन” के रूप में किसे जाना जाता था?

“भारत के बर्डमैन” के रूप में में सालिम मुईनुद्दीन अब्दुल अली को जाना जाता था| अली एक भारतीय पक्षी विज्ञानी और प्रकृतिवादी थे| सालिम अली भारत के पहले ऐसे व्यक्ति थे, जिन्होंने भारत भर में व्यवस्थित रूप से पक्षी सर्वेक्षण का आयोजन किया था| इन्हें भारत के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था|

8. हाल ही में ‘इमरजिंग यंग लीडर’ पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?

‘इमरजिंग यंग लीडर’ पुरस्कार से राजकुमार गुज्जर को सम्मानित किया गया है| ‘इमरजिंग यंग लीडर’ पुरस्कार यूएस का प्रतिष्ठित पुरस्कार है| राजकुमार इस पुरस्कार को पाने वाले पहले पाकिस्तानी है| यह पुरस्कार स्थायी शांति निर्माण में युवाओं द्वारा निभायी जाने वाली सकारात्मक भूमिका के लिए दिया जाता है।”

9. हाल ही में ऑसिंडेक्स-17 सयुंक्त अभ्यास भारत और किस देश की नौसेना के मध्य आयोजित किया जा रहा है?

ऑसिंडेक्स-17 सयुंक्त अभ्यास भारत और ऑस्ट्रेलिया नौसेना के मध्य आयोजित किया जा रहा है| यह एक द्विपक्षीय समुद्री व्यायाम है| इसका लक्ष्य दो सेनाओं के बीच अंतर-क्षमता और सहयोग बढ़ाना है| भारतीय नौसेना और रॉयल ऑस्ट्रेलिया नेवी के मध्य पहला नौसेना अभ्यास भारत के पूर्वी तट पर आयोजित किया गया था|

10. रोम्स ट्रेवी फाउंटेन कहाँ पर स्थित है?

रोम्स ट्रेवी फाउंटेन इटली में स्थित है| हाल ही में इटली सरकार अध्यादेश जारी किया है| कोई भी पर्यटक अगर फाउंटेन के पानी को पैर लगाता है, तो उसे 240 यूरो (करीब 17,350 रु.) का जुर्माना देना होगा| इस अध्यादेश में देश के ऐतिहासिक महत्व के 40 फाउंटेन को शामिल किया गया है।

हिंदी करेंट अफेयर्स, 16 जून 2017

Share with your Friends

Help others discover this useful content.

Join The Discussion

Have something to add? Share your thoughts.

Comments 0

Discussion from ExamVeda readers.
Be the first one to review. Share your thoughts about this topic.