ExamVeda
Login
Home

हिंदी करंट अफेयर्स, 18 मई 2017

Administrator May 19, 2017 2017 0 comments
Share this article

1. हाल ही में यूएन हैबिटेट के अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

यूएन हैबिटेट के अध्यक्ष के रूप में शहरी विकास एवं सूचना एवं प्रसारण मंत्री एम वेकैया नायडू को नियुक्त किया गया है| यूएन हैबिटेट गवर्निंग कौंसिल दुनियाभर में सामाजिक, पर्यावरणीय अनुकूल मानव रिहायश उपलब्ध करवाती है| भारत तीसरी बार गवर्निंग कौंसिल का अध्यक्ष बना है|

2. हाल ही में भारत में पाकिस्तान के नए उच्चायुक्त के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

भारत में पाकिस्तान के नए उच्चायुक्त के रूप में सुहैल महमूद को नियुक्त किया गया है| वर्तमान में सुहैल महमूद तुर्की में पाकिस्तान के राजूदत के रूप में कार्य रह रहे थे| इससे पहले महमूद थाईलैंड में पाकिस्तान के राजदूत के रूप में कार्य कर चुके है|

3. हाल ही में किस राज्य में दीन दयाल स्वावलंबन योजना शुरू की गई है?

अरुणाचल प्रदेश में दीन दयाल स्वावलंबन योजना शुरू की गई है| इस योजना के तहत उधमियों को 10 लाख से लेकर 1 करोड़ रूपये तक का ऋण दिया जायेगा| यह योजना पर्यटन को बढ़ावा देने और कृषि और संबद्ध क्षेत्रों को प्रोत्साहित करने के लिए शुरू की गई है|

4. कर्ण सिंह कौन थे?

कर्ण सिंह हिमाचल प्रदेश के आयुर्वेद एवं सहकारिता मंत्री थे| कर्ण सिंह कुल्लू के बंजार विधानसभा क्षेत्र से तीन बार विधायक रह चुके है, तथा राज्य मंत्री भी रह चुके है| हाल ही में इनका निधन हो गया है|

5. कोमोडो ड्रैगन क्या है?

कोमोडो ड्रैगन दुनिया की सबसे बड़ी छिपकली है। इसकी लंबाई 3 मीटर (10 फुट) और इसका वजन 180 किलो होता है। इसकी जीभ सांप की जीभ के समान फटी हुई होती है। उसके नाखून और दांत बहुत पैने और जबड़े बहुत ही मजबूत होते हैं। अपनी लंबी मांसल पूंछ की कोड़े जैसी मार से वह अपने शत्रुओं को घायल कर सकती है। इसका शरीर कठोर शल्कों से ढका होता है। यह इंडोनेशिया के टापू पर ही पायी जाती है| कोमोडो ड्रैगन इंडोनेशिया का राष्ट्रीय पशु है|

6. किस राज्य में प्रत्येक शनिवार को ‘नो बैग डे’ मनाया जायेगा?

उत्तर प्रदेश के सभी प्राथमिक एवं माध्यमिक विघालयों में प्रत्येक शनिवार को ‘नो बैग डे’ मनाया जायेगा| इस दिन कोई भी छात्र स्कूल बैग नही लेकर आएगा| इससे छात्रों एवं अध्यापकों के बीच मधुर संबंध स्थापित हो होंगे तथा छात्रों के व्यक्तित्व का भी विकास होगा|

7. “भारत की खोज” पुस्तक के लेखक कौन है?

“भारत की खोज” पुस्तक के लेखक जवाहरलाल नेहरु है| जवाहरलाल नेहरु ने इस पुस्तक की रचना 1944 में अप्रैल-सितम्बर में अहमदनगर की जेल में की गई थी| इस पुस्तक में सिंधु घाटी सभ्य ता से लेकर भारत की आज़ादी तक विकसित हुई भारत की बहुविध समृद्ध संस्कृंति, धर्म और जटिल अतीत को वैज्ञानिक दष्टि से विलक्षण भाषा शैली में वर्णन किया गया है|

8. हाल ही में मेड्रिड ओपन टेनिस का ख़िताब किसने जीता है?

मेड्रिड ओपन टेनिस का ख़िताब स्पेन के खिलाडी राफेल नडाल ने जीता है| मेड्रिड ओपन टेनिस का ख़िताब के फाइनल मुकाबले में नडाल ने ऑस्ट्रिया के डोमिनिक थीम को 7-6, 6-4 से हराकर यह ख़िताब जीता है|

9. हाल ही में जीपी-3 रेस किस खिलाडी ने जीती है?

जीपी-3 रेस भारत के अर्जुन मैनी ने जीती है| अर्जुन मैनी जीपी-3 रेस जीतने वाले पहले भारतीय खिलाडी है| अर्जुन मैनी बेंगलुरु के निवासी मैनी जेनजर मोटरस्पोर्ट्स की और खेलते है|

10. हाल ही में कांडा फेस्टिवल कहाँ पर आयोजित किया जा रहा है?

कांडा फेस्टिवल जापान की राजधानी टोक्यो में आयोजित किया जा रहा है| यह फेस्टिवल जापान के तीन बड़े शिंटो फेस्टिवलों में से एक है| इस फेस्टिवल की शुरुआत 17वीं शताब्दी में की गई थी| इस फेस्टिवल में लोग पालकिया ले जाते है, तथा ट्रेडिशनल कपडे पहनकर सड़कों पर नाचते-गाते है|

हिंदी करंट अफेयर्स, 17 मई 2017

Share with your Friends

Help others discover this useful content.

Join The Discussion

Have something to add? Share your thoughts.

Comments 0

Discussion from ExamVeda readers.
Be the first one to review. Share your thoughts about this topic.