ExamVeda
Login
Home

हिंदी करंट अफेयर्स, 19 फरवरी 2017

Administrator Feb 20, 2017 2017 0 comments
Share this article

1. आईआरबी इन्फ्रा के निदेशक मंडल का अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

आईआरबी इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपर्स के पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी आईआरबी इन्फ्रास्ट्रक्चर ने एनएचएआई के पूर्व प्रमुख राजेंद्र पाल सिंह को निदेशक मंडल के अध्यक्ष में रूप नियुक्त किया गया है। सिंह पंजाब और सिंध बैंक के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक तथा औद्योगिक नीति एवं संवर्धन विभाग में सचिव के तौर पर कार्य कर चुके हैं। वह एनएचएआई के वर्ष 2012 से वर्ष 2015 के दौरान अध्यक्ष रहे। वर्तमान में वे मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड, भारती इन्फ्राटेल लिमिटेड और लोढ़ा डेवलपर्स के निदेशक मंडल में हैं।

2. विश्व के टॉप 100 विधार्थियों के शहर की सूची में किस शहर को पहला स्थान दिया गया है?

क्यूएस रंकिंग्स ने विश्व के टॉप 100 विधार्थियों के शहर में कनाडा के मोंट्रियल शहर को पहला स्थान दिया गया है मोंट्रियल शहर के बाद पेरिस, सियोल, मेलबर्न, बर्लिन, टोक्यो, बॉस्टन, म्यूनिख, और वेंकोवर को रैंकिंग सूची में पहली 10 रैंकिंग में स्थान दिया गया है|

3. जे वाई ली कौन है?

जे वाई ली सैमसंग कंपनी के ग्रुप चीफ तथा उपाध्यक्ष है| हाल ही में इन्हें दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति को रिश्वत देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है|

4. हरप्रीत सिंह कौन है?

हरप्रीत सिंह भारत के लिए यूथ कॉमनवेल्थ गेम्स-2004 में सिल्वर मैडल तथा 2006 में सैफ गेम्स में ब्रॉन्ज मेडल मैडल जीता था| हाल ही में इन्हें 50 करोड़ की ड्रग के साथ गिरफ्तार किया गया है|

5. हाल ही में व्यास पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?

हिंदी के प्रसिद्ध लेखक एवं विद्वान सुरेन्द्र वर्मा को व्यास पुरस्कार से सम्मानित किया गया है| उन्हें यह पुरस्कार उनके ‘काटना शमी का वृक्ष” पद्मपंखुरी की धार से” लिया दिया गया है| इन्हें संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार एवं साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है|

6. “हेमा मालिनी : बियोंड द ड्रीम गर्ल” पुस्तक के लेखक कौन है?

“हेमा मालिनी : बियोंड द ड्रीम गर्ल” पुस्तक के लेखक राम कमल मुखर्जी है| इस पुस्तक में ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी की एक अभिनेत्री, नृत्यांगना और फिल्म निर्माता से लेकर नेता बनने तक के सफ़र का वर्णन किया गया है|

7. ‘वर्दी वाला गुंडा’ उपन्यास के लेखक कौन है?

‘वर्दी वाला गुंडा’ उपन्यास के लेखक वेद प्रकाश है| वेद प्रकाश ने 150 से अधिक उपन्यास और फिल्मों की की कहानियां लिखी है| हाल ही में इनका निधन हो गया है|

8. दक्षिण एशिया प्रशिक्षण और तकनीकी सहायता केंद्र कहाँ पर स्थापित किया गया है?

आईएमएफ के दक्षिण एशिया प्रशिक्षण और तकनीकी सहायता केंद्र दिल्ली में स्थापित किया गया है| SARTTAC आईएमएफ के सदस्य देशों के विकास के भागीदारों के बीच एक सहयोगी उपक्रम है| इसका मुख्य लक्ष्य अपने सदस्य देशों को संस्थागत और मानव क्षमता को मजबूत करने में मदद करना है|

9. मिल बांचे कार्यक्रम किस राज्य में शुरू किया गया है?

मिल बांचे कार्यक्रम मध्यप्रदेश में शुरू किया गया है| इस कार्यक्रम में इच्छुक व्यक्ति प्रदेश की शासकीय प्राथमिक और माध्यमिक शालाओं में जाकर बच्चों को पाठ्य-पुस्तकों के साथ ही अन्य रुचिकर पुस्तकें भी पढने के प्रेरित करेंगे| स्वयं हिंदी की कोई पुस्तक के किसी अंश का वाचन करेंगे तथा बच्चों से भी किसी रुचिकर अंश का वाचन करवायेंगे|

10. सूफी संत लाल शाहबाज कलंदर दरगाह कहाँ पर स्थित है?

सूफी संत लाल शाहबाज कलंदर की दरगाह पाकिस्तान के सिंध प्रांत में स्थित है| हाल ही वहां पर हुए आत्मघाती हमले में 100 लोगों की मौत और 250 से अधिक घायल हो गए है|

Share with your Friends

Help others discover this useful content.

Join The Discussion

Have something to add? Share your thoughts.

Comments 0

Discussion from ExamVeda readers.
Be the first one to review. Share your thoughts about this topic.