ExamVeda
Login
Home

हिंदी करेंट अफेयर्स, 19 जून 2017

Administrator Jun 20, 2017 2017 0 comments
Share this article

1. हाल ही में बेल्जियम और ईयू में भारत के राजदूत के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

बेल्जियम और ईयू में भारत के राजदूत के रूप में गायत्री आई इस्सर कुमार को नियुक्त किया गया है| कुमार 1986 बैच के भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) अधिकारी है| वर्तमान में कुमार राष्ट्रपति सचिवालय में संयुक्त सचिव पर कार्यरत है|

2. हाल ही में किस राज्य में वाहनों में कूड़ादान लगाने की योजना शुरू की गई है?

उत्तराखंड में में वाहनों में कूड़ादान लगाने की योजना शुरू की गई है| इस योजना के तहत वाहनों में कूड़ादान (डस्टबिन) अनिवार्य किया गया है| इस योजना का उद्देश्य सड़कों पर पड़े कूड़े, कचरे पर रोक लगाना है|

3. हाल ही में भारत ने किस देश के साथ हेलिकॉप्टर सौदा रद्द दिया है?

भारत ने अमेरिका के साथ हेलिकॉप्टर सौदा रद्द दिया है| यह सौदा सैन्य क्षेत्र में मेक इन इंडिया को बढ़ावा देने के लिए रद्द किया गया है| भारतीय नौसेना के लिए हेलिकॉप्टर खरीदने के लिए अमेरिकी कंपनी एयरक्राफ्ट से करार किया गया था|

4. “मिशन रेट्रो-फिटमेंट” क्या है?

“मिशन रेट्रो-फिटमेंट” भारतीय रेलों के सवारी डिब्बों में साज-सज्जा तथा सुविधाओं का स्तर ऊँचा करने का एक महत्वकांक्षी कार्यक्रम है| यह विश्व की सबसे बड़ी रेट्रो फिटनेस परियोजाओं में से एक है| 5. हेलमुट कोल कौन थे? हेलमुट कोल पूर्वी तथा पश्चिमी जर्मनी को एक करने वाले चांसलर थे| कोल के प्रयासों के कारण ही बर्लिन की दीवार गिराई गई थी| हाल ही में इनका निधन हो गया है|

6. स्टेसी अबराम कौन है?

स्टेसी अबराम अमेरिका के गवर्नर का चुनाव लड़ने वाली अमेरिका की पहली अश्वेत महिला है| इन्होने सबसे पहले होप स्कॉलरशिप प्रोग्राम पर कार्य किया , ताकि छात्रों को कम से कम ब्याज पर लोन मिल सके| अबराम अंटलांटा की डिप्टी सिटी अटॉर्नी रह चुकी है| हाल ही में इन्होने जॉर्जिया में हाउस माइनरिटी लीडर पद से इस्तीफा दे दिया है|

7. अमेरिका का पहला रोलर कोस्टर कब शुरू किया गया था?

अमेरिका का पहला रोलर कोस्टर 16 जून 1884 में शुरू किया गया था| इसे ब्रुकलिन के कोनी आइसलैंड में खोला गया था| इस रोलर कोस्टर को लामार्कस ने बनाया था| यह लड़की के ट्रैक पर बनाया गया था| हाल ही में जर्मनी में स्टार ट्रैक थीम पर रोलर कोस्टर शुरू किया गया है| इसे जर्मनी के सबसे बड़े फिल्म और एम्यूजेमेंट पार्क लगाया गया है|

8. मैन बुकर पुरस्कार की स्थापना कब की गई थी?

मैन बुकर पुरस्कार की स्थापना 1969 में की गई थी| यह पुरस्कार इंग्लैंड की बुकर मैकोनल कंपनी के द्वारा दिया जाता है| इस पुरस्कार के लिए पहले उपन्यासों की सूची तैयार की जाती है, फिर पुरस्कार वाले दिन शाम के भोज में पुरस्कार विजेता के नाम की घोषणा की जाती है| यह पुरस्कार भारतीय लेखक अरविन्द अडिगा को उनकी रचना व्हाइट टाइगर के लिए दिया गया था| अरविन्द अडिगा मैन बुकर पुरस्कार पाने वाले पहले भारतीय लेखक थे|

9. हाल ही में मैन बुकर पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?

मैन बुकर पुरस्कार से इजराईल के लेखक डेविड ग्रॉसमैन को सम्मानित किया गया है| इन्हें यह पुरस्कार इनके उपन्यास ‘ ए हॉर्स वॉक्स इनटू ए बार” के लिए दिया गया है| पहले यह पुरस्कार आजीवन उपलब्धि के लिए दिया जाता था, लेकिन अब यह पुरस्कार किसी पुस्तक के लिए दिया जाने लगा है|

10. विश्व वरिष्ठ दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस कब मनाया जाता है?

विश्व वरिष्ठ दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस प्रतिवर्ष 15 जून को मनाया जाता है| यह दिवस मनाने का उद्देश्य बुजुर्गो के शारीरिक, पारिवारिक, भावनात्मक और आर्थिक दुर्व्यवहार की समस्याओं को केंद्रित करना तथा सामाजिक सरोकार की भावना जागृत कर, वृद्धजनों को उनकी उपेक्षा तथा उन पर हो रहे दुर्व्यवहार रोकना है|

हिंदी करेंट अफेयर्स, 18 जून 2017

Share with your Friends

Help others discover this useful content.

Join The Discussion

Have something to add? Share your thoughts.

Comments 0

Discussion from ExamVeda readers.
Be the first one to review. Share your thoughts about this topic.