ExamVeda
Login
Home

हिंदी करंट अफेयर्स, 20 अप्रैल 2017

Administrator Apr 22, 2017 2017 0 comments
Share this article

1. हाल ही में पुलिस शिकायत प्राधिकरण (पीसीए) के अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

पुलिस शिकायत प्राधिकरण (पीसीए) के अध्यक्ष के रूप में उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायधीश एम एस चौहान को नियुक्त किया गया है| पुलिस शिकायत प्राधिकरण (पीसीए) पुलिसकर्मियों या अधिकारियों द्वारा गंभीर अवचार के कृत्यों के बारे में जनता की शिकायतों को सुलझाने के लिए है|

2. हाल ही में ‘हाई स्पीड रेल कारपोरेशन’ के प्रबंध निदेशक के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

‘हाई स्पीड रेल कारपोरेशन’ के प्रबंध निदेशक के रूप में अचल खरे को नियुक्त किया गया है| इससे पहले अचल खरे रेलवे बोर्ड में सलाहकार (इंफ़्रा) के पद पर कार्यरत थे|

3. दुनिया का सबसे बड़ा रुबिक क्यूब कहाँ पर बनाया गया है?

दुनिया का सबसे बड़ा रुबिक क्यूब अमेरिका में बनाया गया है| इसका कुल वजन 680 किलो है| रुबिक क्यूब का मूल आकार 5.7 सेंटीमीटर होता है, इसे छोटा-बड़ा किया जा सकता है| रुबिक क्यूब का आविष्कार हंगरी के आर्टिस्ट-आर्किटेक्चर प्रोफेसर एर्नो रुबिक ने 1974 में किया था| इसका वास्तविक नाम “मैजिक रुबिक” है|

4. हाल ही में ‘विश्व वागेश्वरी’ पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?

राजस्थान के पं. मुकेश भारद्वाज को ‘विश्व वागेश्वरी’ पुरस्कार से किया गया है| उन्हें यह पुरस्कार भारतीय ज्योतिष एवं वास्तु शास्त्र के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए दिया गया है|

5. ऑपरेशन क्लीन मनी-2 क्या है?

ऑपरेशन क्लीन मनी-2 के तहत आयकर विभाग ने 60,000 से ज्यादा लोगों की पहचान की है, जिनमे से कुछ को “उच्च जोखिम” के रूप में वर्णित किया गया है, जिनकी ऑपरेशन क्लीन मनी-2 के तहत जाँच की जायेगी| इसमें आयकर विभाग सरकारी या सावर्जनिक क्षेत्र के कर्मचारियों की भी जांच करेगा, जिन्होंने “बड़ी नकदी जमा” के साथ उचक मूल्य वाली वस्तुएं खरीदी है| ऑपरेशन क्लीन मनी-1 में 5 लाख रूपये या उससे अधिक की जमा राशि वालों की जांच की गई थी|

6. रॉबर्ट डब्लू टाइलर कौन थे?

रॉबर्ट डब्लू टाइलर इंटरनेट और आधुनिक व्यक्तिगत कंप्यूटर बनाने में सहायक रहे थे| रॉबर्ट डब्लू टाइलर 1961 में नासा के लिए एक प्रोजेक्ट मैनेजर थे, तब इन्होने स्टैनफोर्ड रिसर्च इंस्टिट्यूट में डगलस एंजेलबार्ट को वित्तपोषण करने का निर्देश दिया था, जिन्होंने आधुनिक कंप्यूटर माउस को विकसित करने में मदद की थी| हाल ही में इनका निधन हो गया है|

7. अंतरराष्ट्रीय न्यायालय का गठन कब किया गया था?

अंतरराष्ट्रीय न्यायालय का गठन 18 अप्रैल 1948 को नीदरलैंड के हेग में किया गया था| संयुक्त राष्ट्र की सामान्य सभा अंतराष्ट्रीय न्यायलय के लिए 15 न्यायधीश चुने जाते है|

8. सेंट पॉल कैथेड्रल कहाँ पर स्थित है?

सेंट पॉल कैथेड्रल लंदन के उच्चतम बिंदु लुडगेट हिल पर स्थित है| यह ग्रेड 1 सूचीबद्ध इमारत है| इसकी स्थापना 604 में की गई थी| इसे 17वीं शताब्दी के अंत में चर्च सर क्रिस्टोफर वेरेन द्वारा अंग्रेजी बारोक शैली में डिज़ाइन किया गया था| 356 फीट ऊंची चर्च यूनाइटेड किंगडम में सेंट पॉल की दूसरी सबसे बड़ी चर्च है|

9. वर्ल्ड कोल केर्रिंग चैंपियनशिप कहाँ पर शुरू की गई है?

वर्ल्ड कोल केर्रिंग चैंपियनशिप उत्तरी इंग्लैंड के डिजबरी में शुरू की गई है| वर्ल्ड कोल केर्रिंग चैंपियनशिप की शुरुआत 1963 में की गई थी| इस प्रतियोगिता में पुरुष को 50 किलोग्राम तथा महिलाओं को 20 किलोग्राम कोयले की बोरी को लेकर भागना पड़ता है|

10. विश्व विरासत दिवस कब मनाया जाता है?

विश्व विरासत दिवस प्रतिवर्ष 18 अप्रैल को मनाया जाता है| विश्व विरासत दिवस में सांस्कृतिक महत्त्व की धरोहरों को सही सलामत आने वाली पीढ़ियों को सौंपने और ये सिलसिला जारी रखने का सन्देश दिया जाता है| विश्व विरासत दिवस का इस वर्ष विषय : सांस्कृतिक विरासत और सतत पर्यटन” रखा गया है|

हिंदी करंट अफेयर्स, 19 अप्रैल 2017

Share with your Friends

Help others discover this useful content.

Join The Discussion

Have something to add? Share your thoughts.

Comments 0

Discussion from ExamVeda readers.
Be the first one to review. Share your thoughts about this topic.