ExamVeda
Login
Home

हिंदी करंट अफेयर्स, 20 फरवरी 2017

Administrator Feb 21, 2017 2017 0 comments
Share this article

1. हाल ही में विश्व का 8वां महाद्वीप कहाँ पर पाया गया है?

विश्व का 8वां महाद्वीप प्रशांत महासागर के अंदर जलमगन एक भारतीय उप-महाद्वीप पाया गया है| इसका 94 प्रतिशत भाग जलमगन है| इस जीलैंडिया की पहचान भूगर्भीय महाद्वीप के रूप में की गई है।

2. 2017 निशानेबाजी विश्व कप कहाँ पर आयोजित किया जायेगा?

2017 निशानेबाजी विश्व कप नई दिल्ली (भारत) में आयोजित किया जायेगा| इसमें राइफल/पिस्टल व शॉटगन से संबंधित प्रतियोगिताएं आयोजित की जायेंगी|

3. हाल ही में अमेरिका के श्रम मंत्री के रूप के किसे नियुक्त किया गया है?

अमेरिका के श्रम मंत्री के रूप में राष्ट्रीय श्रम संबंध बोर्ड (एनएलआरबी) के पूर्व सदस्य अलेक्जेंडर एकोस्टा को नियुक्त किया गया है| एकोस्टा फ्लोरिडा के पूर्व संघीय अभियोजक और वर्तमान में फ्लोरिडा मियामी इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी में लॉ स्कूल के डीन है| एकोस्टा न्याय विभाग के नागरिक अधिकार संभाग का भी नेतृत्व कर चुके है|

4. हाल ही में किस में देश में ‘कायला’ के इस्तेमाल पर बैन लगाया गया है?

जर्मनी में बेहद लोकप्रिय टॉकिंग डॉल ‘कायला’ के इस्तेमाल पर बैन लगाया गया है। ‘कायला’ नामक गुड़िया इंटरनेट की मदद से बच्चों से बात करती है, तथा वह बच्चों द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब भी देती है। टेलिकम्युनिकेशन से जुड़ी निगरानी एजेंसी ने कहा है कि हैकर इस डॉल को हैक कर बच्चों और उसके परिवार को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसलिए इसके इस्तेमाल पर बैन लगाया गया है|

5. ताडावुल किस देश के स्टॉक एक्सचेंज का नाम है?

ताडावुल सऊदी अरब का एकमात्र स्टॉक एक्सचेंज है| हाल ही में नेशनल कमर्शिएल बैंक ने शेयर बाजार (ताडावुल) के प्रमुख के रूप में सारा अल सुहैमी को नियुक्त किया गया है। इस पद को संभालने वाली वह पहली महिला होंगी। वर्तमान में सारा अल सुहैमी जडवा इन्वेस्टमेंट में थीं, जहां वे एस्सेट मैनेजमेंट की प्रमुख थीं।

6. थॉमस अल्वा एडिसन कौन थे?

थॉमस अल्वा एडिसन एक वैज्ञानिक थे, जिन्होंने दुनिया के पहले फोनोग्राफ का पेटेंट लिया था| एडिसन ने फोनोग्राफ का अविष्कार 1877 में किया था| इसके जरिये किसी भी ध्वनी को रिकॉर्ड कर के बार-बार सुना जा सकता है| वर्तमान में फोनोग्राफ को ग्रामोफोन अथवा रिकॉर्ड प्लेयर के नाम से जाता जाता है|

7. कुछ वर्षों के प्रतिबंध के बाद, किस देश में फिर से डॉग फाइट आयोजित की जा रही है?

अफ़ग़ानिस्तान की राजधानी काबुल में डॉगफाइट आयोजित की जा रही है| तालिबान के शासनकाल के दौरान यहाँ पर डॉगफाइट पर प्रतिबंध लगा दिया गया था| वर्तमान में डॉगफाइट को फिर शुरू किया गया है|डॉग फाइट अफ़ग़ानिस्तान और पाकिस्तान का प्रसिद्ध खेल है|

8. लैंड ऑफ मिलियन एलिफेंट्स’ उत्सव कहाँ पर आयोजित किया जा रहा है?

लैंड ऑफ मिलियन एलिफेंट्स’ उत्सव लाओस के प्रांत सायाबाओरी में आयोजित किया जा रहा है| पिछले कुछ वर्षों में हाथियों की संख्या में भारी कमी आई है| जिसके चलते सायाबाओरी के लोगों को हाथियों के प्रति जागरूक करने के लिए लैंड ऑफ मिलियन एलिफेंट्स’ उत्सव का आयोजन किया जाता है|

9. लूशेंग उत्सव आयोजन कहाँ पर किया जा रहा है?

लूशेंग उत्सव का आयोजन दक्षिण पूर्वी चीन के गुईझोउ प्रांतके जोक्शी में किया जा रहा है| इस उत्सव में मायो जनजाति के सदस्य गोल घेरो में नृत्य करते है, तथा हाथ में परंपरागत वाधयंत्र लूशेंग रखते है| यह उत्सव इस अल्पसंख्यक समुदाय का मुख्य उत्सव है|

10. लिंकन इन द बार्डो उपन्यास के लेखक कौन है?

लिंकन इन द बार्डो उपन्यास के लेखक जॉर्ज सॉणडस है| यह उपन्यास अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन के बेटे से मृत्यु के बाद साक्षात्कार का प्रयास करने की कहानी है। लिंकन जीवन और मृत्यु के बीच झूलते एक ऐसे अदृश्य बौद्ध स्थल में जाते हैं, जहां भूत रहते हैं। लिंकन को इन लोगों का एहसास नहीं होता है। ये लोग ऐसे कब्रिस्तान के आसपास घूमते हैं जहां लिंकन का बेटा विली दफन है। अदृश्य स्थल पर विली के भूत की तीन लोगों-हेन्स वोलमैन,रॉजर बेविन्स,एवरली थॉमस से दोस्ती हो जाती है। वे तीनों विली को मृत्यु के बाद का जीवन व्यतीत करने के लिए कहते हैं। एक रात तीनों की मुलाकात लिंकन से होती है। वे लोग विली को दैत्यों के कब्जे में जाते हुए देखते हैं। इसके बाद वे राष्ट्रपति को लौटने के लिए विवश करते हैं। ऐसा करने के लिए उन्हें यूनियन बनानी पड़ती है ताकि विली को दैत्यों के कब्जे से मुक्त किया जा सके। वे सब लिंकन की आत्मा में प्रवेश करते हैं। इस उपन्यास के जरिये सॉणडस लिंकन की मनस्थिति पर प्रकाश डालने की प्रयास किया गया हैं।

Share with your Friends

Help others discover this useful content.

Join The Discussion

Have something to add? Share your thoughts.

Comments 0

Discussion from ExamVeda readers.
Be the first one to review. Share your thoughts about this topic.