ExamVeda
Login
Home

हिंदी करेंट अफेयर्स, 20 जून 2017

Administrator Jun 21, 2017 2017 0 comments
Share this article

1. हाल ही में इंटरनेशनल सी ट्रिब्यूनल की न्यायाधीश के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

इंटरनेशनल सी ट्रिब्यूनल की न्यायाधीश के रूप में नीरू चड्ढा को नियुक्त किया गया है| चड्ढा इस 21 सदस्यीय अदालत में स्थान पाने वाली पहली भारतीय महिला न्यायाधीश है| इन्होने इटली के दो मरीनों द्वारा दो भारतीय मछुआरों के मारे जाने के मामले में आईटीएलओएस में तथा भारत और बांग्लादेश के मध्य समुद्री सीमा विवाद के मामले में हेग में स्थित पंचाट न्यायालय में भारत का प्रतिनिधित्व किया था|

2. हाल ही में पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर के रूप में अजायब सिंह भट्टी को नियुक्त किया गया है| भट्टी लगातार तीन बार चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे है| भट्टी पंजाब के मुक्तसर और बठिंडा जिलों में अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर पद पर कार्य कर चुके है|

3. हाल ही में किस देश ने पहला अंतरिक्ष दूरबीन लांच किया है?

चीन ने पहला अंतरिक्ष दूरबीन लांच किया है| यह दूरबीन ब्लैक होल, पल्सर और गामा-रे के अचानक प्रकट होने वाली घटना का निरीक्षण करेगा| इसे पृथ्वी से 550 किलोमीटर दूर की कक्षा में भेजा गया है, ताकि यह वैज्ञानिकों को बेहतर ढंग से ब्लैक होल के विकास और मजबूत चुम्बकीय क्षेत्र और पल्सर के अंदर की महत्वपूर्ण जानकारी दे सके|

4. अजमेर सिंह औलख कौन थे?

अजमेर सिंह औलख प्रसिद्ध नाटककार थे| इन्हें नाटक ‘इश्क बाझो नमाज दा हज नही’ के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका था| इन्होने पंजाबी भाषा में कई किताबें लिखी थी| हाल ही में इनका निधन हो गया है|

5. हाइड्रोजन पेरोक्साइड (H202) क्या है?

हाइड्रोजन पेरोक्साइड (H202) एक बहुत हल्का नीला, पानी से थोडा का गाढ़ा द्रव है, जो पतले घोल में रंगहीन दिखता है| इसमें आक्सीकरण के प्रबल गुण होते है और यह एक शक्तिशाली विरंजक है| इसका इस्तेमाल एक विसंक्रामक, रोगाणुरोधक, आक्सीकारक और रॉकेट्री में प्रणोदक के रूप में किया जाता है| हाल ही में केंद्र सरकार ने 6 देशों बांग्लादेश, ताइवान, दक्षिण कोरिया, इंडोनेशिया, पाकिस्तान और थाईलैंड पर हाइड्रोजन पेरोक्साइड के आयात पर एंटी डंपिंग शुल्क लगाया गया है|

6. इजी डिनर क्या है?

इजी डिनर एक ऑनलाइन रेस्तरां आरक्षण मंच है| यह वर्तमान में भारत के दिल्ली एनसीआर, मुंबई, बेंगलुरु, कोलकाता, पुणे, चेन्नई, अहमदाबाद, गोवा और दुबई में संचालित है| हाल ही में इसके ब्रांड एम्बेसडर के रूप में भारतीय क्रिकेट टीम में बाएँ हाथ के दिग्गज बल्लेबाज युवराज सिंह को नियुक्त किया गया है|

7. हाल ही में एमबीई (मेंबर ऑफ़ द ऑर्डर ऑफ़ द ब्रिटिश एम्पायर) पुरस्कार से सम्मानित किया गया है?

एमबीई (मेंबर ऑफ़ द ऑर्डर ऑफ़ द ब्रिटिश एम्पायर) पुरस्कार से प्रसिद्ध समाजसेवी अन्नाबेल मेहता को सम्मानित किया गया है| अन्नाबेल पूर्व भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाडी सचिन तेंदुलकर की सास है| अन्नाबेल को यह पुरस्कार पिछड़े और गरीब बच्चों की सेवा करने के लिए दिया गया है|

8. हाल ही में भुपेन हजारिका पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?

भुपेन हजारिका पुरस्कार से प्रसिद्ध लेखक येशे दोरजी थोंग्शी को सम्मानित किया गया है| थोंग्शी को यह पुरस्कार उनके प्रसिद्ध उपन्यास-मौना ओन्थ मुखर हरिदे के लिए दिया गया है| थोंग्शी ने अरुणाचल प्रदेश में सिविल सर्विस में नौकरी की, तथा बाद में इन्हें पदोन्नत करके आईएएस अधिकारी बनाया गया था| वर्तमान में थोंग्शी अरुणाचल प्रदेश साहित्यिक सभा के संस्थापक एवं निदेशक है|

9. विराट कोहली का संबंध किस खेल से है?

विराट कोहली का संबंध क्रिकेट से है| दाएं हाथ के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान है| हाल ही में कोहली ने एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज 8000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गये है| कोहली ने ये 8000 रन 183 मैचों की 175 पारियों में बनाये है|

10. ब्रिटेन की संसद में बम धमाका कब किया गया था?

ब्रिटेन की संसद में बम धमाका 17 जून 1974 में किया गया था| इसमें 11 लोग घायल हो गए थे| इस बम धमाके से पहले एक आयरिश व्यक्ति ने प्रेस एसोसिएशन को फोन किया और विस्फोट की चेतावनी दी थी। इस शख्स ने पुलिस को आइआरए का एक कोडवर्ड भी बताया था। फोन कॉल की वजह से समय रहते संसद से कई लोगों को बाहर निकाला जा सका था। हालांकि, विस्फोट से पास के एक गैस गोदाम में आग लग गई थी।

हिंदी करेंट अफेयर्स, 19 जून 2017

Share with your Friends

Help others discover this useful content.

Join The Discussion

Have something to add? Share your thoughts.

Comments 0

Discussion from ExamVeda readers.
Be the first one to review. Share your thoughts about this topic.