ExamVeda
Login
Home

हिंदी करेंट अफेयर्स, 20 मई 2017

Administrator May 22, 2017 2017 0 comments
Share this article

1. हाल ही में संयुक्त राष्ट्र ने मानवीय सहायता मामलों के प्रमुख के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

युक्त राष्ट्र ने मानवीय सहायता मामलों के प्रमुख के रूप में ब्रिटिश नागरिक मार्क लोकॉक को प्रमुख के रूप म नियुक्त किया गया है| वर्तमान में मार्क लोकॉकअन्तराष्ट्रीय विकास विभाग में शीर्ष लोकसेवक के पद पर कार्यरत है|

2. हाल ही में किस राज्य की अन्तराष्ट्रीय सीमा पर ‘गर्म हवा’ अभियान शुरू किया गया है?

राजस्थान के पश्चिम क्षेत्र की अन्तराष्ट्रीय सीमा पर ‘गर्म हवा’ अभियान शुरू किया गया है| जिसके तहत पाकिस्तान के साथ अन्तराष्ट्रीय सीमा पर निगरानी रखी जायेगी| इसका मुख्य उद्देश्य गर्मियों के दौरान सीमा पर बीएसएफ की सतर्कता को सुदृढ़ और मजबूत करना है।

3. हाल ही में भारतीय हैंडबॉल महासंघ संघ के कोषाध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

भारतीय हैंडबॉल महासंघ संघ के कोषाध्यक्ष के रूप में पूर्व अंतराष्ट्रीय हैंडबॉल खिलाडी तेजराज सिंह खंगारोत को नियुक्त किया गया है| वर्तमान में तेजराज सिंह राजस्थान स्पोर्ट्स काउंसिल में जनसंपर्क अधिकारी के पद पर कार्यरत है| इससे पहले तेजराज सिंह भारतीय हैंडबॉल महासंघ संघ में संयुक्त सचिव पद पर कार्य कर चुके है| तेजराज सिंह को महाराणा प्रताप अरावली पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है|

4. अनिल माधव दवे कौन थे?

अनिल माधव दवे केन्द्रीय वन एवं पर्यावरणीय मंत्री थे| पर्यावरण में इनके योगदान को देखते हुए इन्हें पर्यावरण मंत्री बनाया गया था| इन्होने पर्यावरण को बचाने तथा शिवाजी पर किताब भी लिखी थी| इन्हें प्रखर प्रवक्ता के तौर पर भी जाना जाता था| हाल ही में इनका निधन हो गया है|

5. रीमा लागू कौन थी?

रीमा लागू भारतीय सिनेमा की प्रसिद्ध अभिनेत्री थी| इन्हें टेलीविजन प्रोग्राम ‘तू-तू मैं-मैं’ और ‘श्रीमान-श्रीमती तथा ‘मैंने प्यार किया’, हम आपके है कौन’, कुछ कुछ होता है’, और ‘वास्तव’ जैसी फिल्मों के अभिनय के लिए जाना जाता था| इन्होने 80 और 90 दशक की फिल्मों में मां के रोल में बहुत लोकप्रियता हासिल की थी| हाल ही में इनका निधन हो गया है|p

6. ईपीएफओ की ई-कोर्ट प्रबंधन प्रणाली क्या है?

ईपीएफओ की ई-कोर्ट प्रबंधन प्रणाली एक पेपरलेस प्रणाली है| इसके तहत ईपीएफ एवं एमपी अधिनियम 1952 और ईपीएफएटी की अदालती प्रकिया डिजिटल तरीके से पूरी की जायेगी| इसका उद्देश्य एक पारदर्शी एवं इलेक्ट्रोनिक मामला प्रबंधन प्रणाली सुनुश्चित करना है, जो सभी हितधारकों तथा नियोक्ताओं, कर्मचारियों, याचिकाकर्ताओं और सीबीटी की अपेक्षाओं की पूर्ति करना है|

7. जुन मित्सुहाशी का संबंध किस खेल से है?

जुन मित्सुहाशी का संबंध टेनिस से है| हाल ही में इन पर मैच फिक्सिंग के आरोप में आजीवन प्रतिबंध तथा 45,000 यूरो (49,749 डॉलर) का जुर्माना भी लगाया गया है| जुन मित्सुहाशी पर मैच फिक्सिंग करने के लिए अन्य खिलाडियों के साथ सहमति जताने का आरोप था| जुन मित्सुहाशी मैचों में सट्टेबाजी की तथा in मुद्दों पर जांचकर्ताओं की मदद करने से भी इनकार कर दिया था|

8. हाल ही में भारत में प्लास्टिक पार्क कहाँ पर स्थापित किया गया है?

भारत में प्लास्टिक पार्क पानीपत में 75 एकड़ जमीन पर स्थापित किया गया है| इस प्लास्टिक पार्क से 30, 000 प्लास्टिक इंजीनियरों और तकनीशियनों को रोजगार मिलेगा| इस प्लास्टिक पार्क को स्थापित करने का उद्देश्य दवा उत्पादन के मामले में देश को आत्मनिर्भर बनाना है|

9. हाल ही में दक्षिण कोरिया के मानव अधिकार पुरस्कार (ग्वांगजू पुरस्कार) से किसे सम्मानित किया गया है?

दक्षिण कोरिया के मानव अधिकार पुरस्कार (ग्वांगजू पुरस्कार) से थाईलैंड के कार्यकर्ता जाटुपटी बूनपट्टारकर्सा को सम्मानित किया गया है| हाल ही में इन्हें फेसबुक पर थाईलैंड के राजा के खिलाफ एक लेख लिखने के कारण गिरफ्तार किया गया था|

10. विश्व दूरसंचार और सूचना सोसायटी दिवस कब मनाया जाता है?

विश्व दूरसंचार और सूचना सोसायटी दिवस प्रतिवर्ष 17 मई को मनाया जाता है| इस दिवस को मनाने का उदेश्य इन्टरनेट, टेलीफोन एवं टेलीविजन के द्वारा तकनीकी दूरियों को करना और आपसी संचार संपर्क को बढ़ावा देना तथा सूचना एवं संचार प्रौधोगिकी के फायदों के बारे में लोगों को जागरूक करना है| इस वर्ष विश्व दूरसंचार और सूचना सोसायटी का विषय “बिग डेटा फॉर बिग इम्पैक्ट (Big Data for Big Impact)” रखा गया है|

हिंदी करंट अफेयर्स, 19 मई 2017

Share with your Friends

Help others discover this useful content.

Join The Discussion

Have something to add? Share your thoughts.

Comments 0

Discussion from ExamVeda readers.
Be the first one to review. Share your thoughts about this topic.