ExamVeda
Login
Home

हिंदी करेंट अफेयर्स, 21 जून 2017

Administrator Jun 22, 2017 2017 0 comments
Share this article

1. हाल ही में किस देश में ‘गन एम्नेस्टी’ प्रावधान लागू किया गया है?

ऑस्ट्रेलिया में ‘गन एम्नेस्टी’ प्रावधान लागू किया गया है| ऑस्ट्रेलिया में 1996 के बाद पहली बार ‘गन एम्नेस्टी’ प्रावधान लागू किया गया है| यह प्रावधान एक जुलाई से लागू होगा। इस दौरान लोग गैर-लाइसेंसी हथियार बिना सजा के जमा कर सकेंगे। एक अक्टूबर से ऐसे हथियार पकड़े जाने पर करीब 1.40 करोड़ रु. जुर्माना या 14 साल कैद हो सकती है। गन एम्नेस्टी प्रावधान लागू करने की वजह आतंकी घटनाओं में बढ़ोतरी को माना जा रहा है।

2. हाल ही में ‘नम्मा मेट्रो’ कहाँ पर शुरू की गई है?

‘नम्मा मेट्रो’ बेंगलुरु में शुरू की गई है| यह दिल्ली मेट्रो के भारत का दूसरा सबसे बड़ा परिचालन मेट्रो नेटवर्क है| यह ग्रीन लाइन उत्तर में नागासद्रा को दक्षिण में येलचनहल्ली से जोड़ेगी|

3. डब्ल्यूएसआईएस फोरम क्या है?

डब्ल्यूएसआईएस फोरम एक वैश्विक बहु-हितधारक मंच है| जो टिकाऊ विकास को आगे बढ़ाने के लिए एक्शन लाइन्स के कार्यन्वयन में सहायता करता है| हाल ही में डब्ल्यूएसआईएस फोरम सम्मेलन- 2017 का आयोजन स्विट्ज़रलैंड के जिनेवा में किया जा रहा है|

4. ‘हाका’ क्या है?

‘हाका’ दक्षिण प्रशांत महासागर में स्थित द्वीपों का एक पारंपरिक नृत्य है| इस नृत्य को दुनियाभर में प्रसिद्धि दिलाने का श्रेय न्यूजीलैंड के रग्बी खिलाड़ियों को जाता है। जो अपने मैच से पहले माउरी कला का प्रदर्शन करते हैं। माउरी एक समूह में आक्रामक मुद्राओं में पैर पटककर और चिल्लाकर नाचा जाता है। इसके अलावा कभी मनोरंजन के लिए, कभी अतिथियों के स्वागत के लिए और कभी युद्ध के आरम्भ से पहले आक्रामक मनोस्थिति पैदा करने के लिए और शत्रु को धमकाने के लिए भी हाका नृत्य किया जाता है।

5. जॉन एविल्डसन कौन थे?

जॉन एविल्डसन ‘कराटे किड’ और ‘रॉकी’ जैसी फिल्मों का निर्देशन करने वाले निर्देशक थे| इन्हें अपनी फिल्म ‘रॉकी’ के लिए ऑस्कर पुरस्कार से सम्मानित किया गया था| हाल ही में इनका निधन हो गया है|

6. हाल ही में कुसुमाग्रज पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?

कुसुमाग्रज पुरस्कार से कन्नड़ कवि और नाटककार एच एस शिवप्रकाश को सम्मानित किया गया है| शिवप्रकाश को यह पुरस्कार उनकी पुस्तक “कोरडा पाउस” की बाबूराव बागुल कहानी लेखन तथा सामाजिक और शैक्षिक क्षेत्रों में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए दिया गया है|

7. सर्वप्रथम विश्व खाद्य पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया था?

सर्वप्रथम विश्व खाद्य पुरस्कार से भारतीय कृषि वैज्ञानिक एमएस स्वामीनाथन को सम्मानित किया गया था| स्वामीनाथन को यह पुरस्कार हरित क्रांति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए दिया गया था| नोबेल शांति पुरस्कार विजेता अमेरिकी वैज्ञानिक डॉ. नार्मन बोरलॉग ने इस पुरस्कार की शुरुआत की थी।

8. संसद में हिंदू उत्तराधिकार अधिनियम कब पारित किया गया था?

संसद में हिंदू उत्तराधिकार अधिनियम 1956 में पारित किया गया था| इस अधिनियम के पारित होने के बाद पूरे भारत में सभी हिंदू जातियों को एक समान एवं सरल प्रावधान द्वारा उत्तराधिकार का पूर्ण कानून प्रदान किया गया था|

9. विश्व की सबसे कठिन साइक्लिंग रेस कौनसी है?

विश्व की सबसे कठिन साइक्लिंग रेस ‘रेस क्रॉस अमेरिका’ है| इस रेस में खिलाड़ी की मानसिक और शारीरिक क्षमता का पता लगता है। इसमें तीन इवेंट होते हैं-व्यक्तिगत, व्यक्तिगत और टीम, टीम इवेंट। इसमें साइक्लिस्ट को 3000 मील यानी 4828 किमी तक साइक्लिंग करनी होती है। इसका ट्रैक वेस्ट कोस्ट से शुरू होकर ईस्ट कोस्ट पर खत्म होता है। इसमें कोई स्टेज नहीं होती। यह टूर डी फ्रांस (2200 मील) से भी लंबी रेस है। रास्ते में माउंटेन और नदियां भी क्रॉस करनी होती है। इसमें साइक्लिस्ट को 175000 फीट की क्लाइंबिंग करनी होती है। साइक्लिस्ट 12 राज्य और अमेरिका की सबसे बड़ी चार नदियां (कोलोरोड़ा, मिसिसिपी, मिसौरी और ओहियो) क्रॉस करनी पड़ती है। सबसे पहली रेस पहले 1982 में आयोजित की गई थी।

10. आसियान डेंगू दिवस कब मनाया जाता है?

आसियान डेंगू दिवस प्रतिवर्ष 15 जून को मनाया जाता है| यह दिवस डेंगू के बारें में जागरूकता बढ़ाने और निजी और सार्वजनिक क्षेत्र के हितधारकों से जुड़े नियंत्रण के लिए संसाधनों को जुटाने के लिए मनाया जाता है| इस आसियान डेंगू दिवस का विषय “United Fight Against Dengue’ रखा गया है|

हिंदी करेंट अफेयर्स, 20 जून 2017

Share with your Friends

Help others discover this useful content.

Join The Discussion

Have something to add? Share your thoughts.

Comments 0

Discussion from ExamVeda readers.
Be the first one to review. Share your thoughts about this topic.