ExamVeda
Login
Home

हिंदी करंट अफेयर्स, 22 मार्च 2017

Administrator Mar 22, 2017 2017 0 comments
Share this article

1. “राष्ट्रीय वयोश्री योजना” क्या है?

वरिष्ठ नागरिकों के लिए “राष्ट्रीय वयोश्री योजना” शुरू की गई है| इसके तहत गरीबी रेखा के नीचे वाले वरिष्ठ नागरिकों को हियरिंग एड, और व्हीलचेयर मुफ्त में दी जायेगी|

2. विश्व का पहला शिप टनल कहाँ पर बनाया जा रहा है?

विश्व का पहला शिप टनल नार्वे में बनाया जा रहा है| यह शिप टनल 1.7 किलोमीटर लंबा और 26.5 मीटर चौड़ा और 37 मीटर ऊंचा होगा। इसका उद्देश्य जहाजों के लिए सुरक्षित रास्ता बनाना है।

3. भारत के मुक्केबाजी के कोच के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

भारत के मुक्केबाजी के कोच के रूप में अंतरराष्टीय मुक्केबाजी संघ :एआईबीए: के कोच आयोग के उपाध्यक्ष सेंटियागो नीवा को नियुक्त किया गया है| नीवा एआईबीए के थ्री स्टार कोच हैं और पिछले साल तक स्वीडन की पुरूष टीम से जुड़े थे। इन्होने रियो ओलंपिक के बाद यह पद छोड़ दिया था।

4. केविन फ़ास्ट कौन है?

केविन फ़ास्ट ने हाल ही में सबसे वजनी एयरक्राफ्ट खींचने का विश्व रिकॉर्ड बनाया है| इन्होने ओंटारियो में 1.8 लाख किलो वजनी सीसी-177 ग्लोबमास्टर को 8.8 मीटर की दूरी तक खींचा। इनके नाम सबसे भारी ट्रक खींचने जैसे 19 रिकॉर्ड भी दर्ज हैं। कैनेडा में इन्हें स्ट्रांगमैन के नाम से जाना जाता है।

5. चक बेरी कौन थे?

चक बेरी संगीत की विधा ‘रॉक एन रोल’ की शुरुआत करने वाले अमेरिकी म्यूजिशियन थे| इन्हें ‘रोल ओवर बीथोवन’, ‘मेबीलीन’, ‘जॉनी बी गुड’, ‘स्वीट लिटिल सिक्सटीन’ जैसे हिट गानों के लिए जाना जाता है। इन्हें ग्रैमी लाफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है| हाल ही ने इनका निधन हो गया है|

6. हाल ही में वुमन आइकन पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?

वुमन आइकन पुरस्कार से वुमन एम्पवारमेंट कैम्पेन चलाने वाली रेवती सिद्धार्थ रॉय को दिया गया है| रेवाती सिद्धार्थ रॉय अपनी मृत्यु के बाद मुंबई में टैक्सी चलाती थी| इन्होने ई-कॉमर्स में डिलीवरी करने के लिए महिलाओं को टू-व्हीलर चलाना सिखाया| वुमन आइकन पुरस्कार विभिन्न क्षेत्र में कार्य कर रही महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के उद्देश्य से दिया जाता है|

7. हाल ही में नेशनल साइंस फाउंडेशन के कैरियर पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?

भारतवंशी अमेरिकन कंप्यूटर साइंटिस्ट अंशुमाली श्रीवास्तव को नेशनल साइंस फाउंडेशन के कैरियर पुरस्कार से सम्मानित किया गया है| उन्हें यह पुरस्कार मशीन-लर्निंग प्रोसेस को रीडिज़ाइन के लिए दिया गया है|

8. हाल ही में एशियाई चाल में कांस्य पदक किसने जीता है?

राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारक केटी इरफ़ान ने एशियाई चाल चैंपियनशिप में पुरुषों के 20 किमी वर्ग में कांस्य पदक जीता है| इरफ़ान ने एक घंटे 20 मिन्तर और 59 में यह रेस पुरी | इरफ़ान का राष्ट्रीय रिकॉर्ड एक घंटा 20 मिनट और 21 सैकंड है| इरफ़ान अगस्त में लंदन में आयोजित होने वाली विश्व चैंपियनशिप में पहले ही क्वालीफाई कर चुके हैं|

9. “किनरयू नो माय” उत्सव कहाँ पर मनाया जा रहा है?

“किनरयू नो माय” उत्सव जापान की राजधानी टोक्यो में मनाया जा रहा है| यहां के सेंसोजी मंदिर में इसकी शुरुआत 1958 में मंदिर के मेन हॉल का पुनर्निर्माण पूरा होने पर हुई थी। मेन हॉल में 18 मीटर लंबा और 88 किलो वजनी गोल्डन ड्रैगन का स्टैच्यू भी लगाया गया है। इस उत्सव को गोल्डन ड्रैगन उत्सव भी कहा जाता है|

10. नेशनल पैरामोटरिंग चैंपियनशिप कहाँ पर आयोजित की जा रही है?

नेशनल पैरामोटरिंग चैंपियनशिप नागपुर में आयोजित की जा रही है| इस चैंपियनशिप में देश भर के पायलट्स हिस्सा लेते है| यह पैरामोटरिंग पावर्ड पैराग्लाइडिंग है जिसमें पायलट अपनी पीठ पर एक मोटर बांधकर पैराग्लाइडर का इस्तेमाल करता है और 15 से 50 मील प्रति घंटे की रफ्तार से हवा में उड़ते हैं। पैराग्लाइडिंग में पैराग्लाइडर पैराशूट वाले लाइटवेट ग्लाइडर विमान में बैठकर उड़ान भरते हैं। ग्लाइडर विमान को सस्पेंशन लाइन्स के साथ जोड़ दिया जाता है और बिना इंजन के बावजूद ये विमान लंबी उड़ान भरते हैं।

Share with your Friends

Help others discover this useful content.

Join The Discussion

Have something to add? Share your thoughts.

Comments 0

Discussion from ExamVeda readers.
Be the first one to review. Share your thoughts about this topic.