ExamVeda
Login
Home

हिंदी करेंट अफेयर्स, 22 मई 2017

Administrator May 23, 2017 2017 0 comments
Share this article

1. हाल ही में वन और पर्यावरण मंत्री के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

वन और पर्यावरण मंत्री के रूप में डॉ. हर्षवर्धन को नियुक्त किया गया है| वर्तमान में डॉ. हर्षवर्धन केन्द्रीय विज्ञान मंत्री के पद पर कार्यरत है| हर्षवर्धन स्वास्थ्य मन्त्री, कानून मन्त्री और शिक्षा मन्त्री सहित राज्य मन्त्रिमण्डल में विभिन्न पदों पर कार्य कर चुके है| हर्षवर्धन पेशे से नाक, कान और गले के रोगों के चिकित्सक है|

2. हाल ही में फ्रांस के खेल मंत्री के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

फ्रांस के खेल मंत्री के रूप में ओलंपिक फेंसिंग चैंपियन लॉरा फ्लेसेल कोलोविच को नियुक्त किया गया है| लॉरा ने अटलांटा ओलंपिक (1996) में व्यक्तिगत और टीम इपी में गोल्ड जीते थे। इन्होने सिडनी ओलंपिक (2000) में एक ब्रॉन्ज और एथेंस ओलंपिक (2004) में एक सिल्वर और एक ब्रॉन्ज जीता था।

3.”कलामसेट” क्या है?

“कलामसेट” “दुनिया का सबसे छोटा उपग्रह है| यह उपग्रह 4 सेंटीमीटर के घनक्षेत्र में समा जाता है तथा इसका भार 64 ग्राम है| यह उपग्रह जिसे 3डी प्रिंटिंग के जरीए विकसित किया गया है| यह दुनिया का पहला ऐसा उपग्रह है, जिसे अमेरिका में वर्जिनिया के वैल्प्स अंतरिक्ष उडान केंद्र से एसआर-4 रॉकेट से अंतरिक्ष में भेजा जायेगा| इस उपग्रह का नाम भारत के पहले परमाणु वैज्ञानिक और भारत के पूर्व राष्ट्रपति ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के नाम पर रखा गया है| हाल ही में इसका सफल परिक्षण किया गया है|

4. ‘क्लीन मनी’ वेब पोर्टल क्या है?

‘क्लीन मनी’ वेब पोर्टल ‘ऑपरेशन क्लीन मनी’ के तहत शुरू किया गया वेब पोर्टल है| इस वेब पोर्टल को केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड ने डिज़ाइन किया है| इस पोर्टल के जरिए किसी व्यक्ति और विभाग के बीच संवाद पैन नंबर के जरिए होगा| इस पोर्टल पर करदाता अपनी सफाई ऑन-लाइन देगा| विमुद्रीकरण के बाद 16,398 करोड़ रुपये की अज्ञात आय की पहचान की गई है तथा 91 लाख नए करदाताओं को जोड़ा गया है|

5. हाल ही में ‘वार्षिक वीटली पुरस्कार’ से किसे सम्मानित किया गया है?

‘वार्षिक वीटली पुरस्कार’ से दो भारतीयों संजय गुब्बी और पूर्णिमा बर्मन को सम्मानित किया गया है| संजय गुब्बी को बाघ कॉरिडोर के संरक्षण की दिशा में कार्य करने के लिए तथा पूर्णिमा बर्मन को असम में हरगीला और उसके नमी वाले निवास स्थान को बचाने के लिए महिलाओं का नेटवर्क बनाने के लिए पुरस्कार से सम्मानित किया गया है| ‘वार्षिक वीटली पुरस्कार’ को ‘ग्रीन ऑस्कर’ के नाम भी जाना जाता है|

6. हाल ही में डैन डेविड पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?

डैन डेविड पुरस्कार से भारतीय वैज्ञानिक श्रीनिवास कुलकर्णी को सम्मानित किया गया है| उन्हें यह पुरस्कार अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान के लिए दिया गया है| कुलकर्णी पासाडीना स्थित कैलिफोर्निया इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी में एस्ट्रोफिजिक्स एंड प्लेनेटेरी साइंस के प्रोफ़ेसर है| इन्हें विशेष तौर पर ‘पैलोमर ट्रेन्शेंट फैक्ट्री’ के संचालन हेतु जाना जाता है|

7. ‘द सब्स टांस एंड द शैडो’ नामक पुस्तक की लेखिका कौन है?

‘द सब्स टांस एंड द शैडो’ नामक पुस्तक की लेखिका उदया तारा नायर ने लिखा है| यह पुस्तक दिलीप कुमार की आत्मकथा पर आधारित है| इस पुस्तक में दिलीप कुमार ने मधुबाला से अपने रिश्तेा और उम्र में अपने से 22 साल छोटी सायरा बानो से शादी के बारे में वर्णन किया गया है|

8. ‘राजतंरगिणी” ग्रन्थ के लेखक कौन है?

‘राजतंरगिणी’ ग्रन्थ के लेखक कल्हण है| इस ग्रन्थ में कश्मीर का इतिहास वर्णित है जो महाभारत काल से आरम्भ होता है। भारतीय इतिहास-लेखन में कल्हण की राजतरंगिणी पहली प्रामाणिक पुस्तक मानी जाती है। इस पुस्तक के अनुसार कश्मीर का नाम “कश्यपमेरु” था जो ब्रह्मा के पुत्र ऋषि मरीचि के पुत्र थे। इस पुस्तक के प्रथम तरंग में बताया गया है कि सबसे पहले कश्मीर में पांडवों के सबसे छोटे भाई सहदेव ने राज्य की स्थापना की थी और उस समय कश्मीर में केवल वैदिक धर्म ही प्रचलित था।

9. हाल ही में पीएसए का ख़िताब किसने जीता है?

पीएसए का ख़िताब भारतीय मूल के अमेरिका स्क्वाश खिलाडी रामित टंडन ने जीता है| एसवायरस ओपन में फाइनल मुकाबले में रामित टंडन ने हमवतन कुश कुमार को हराकर यह यह ख़िताब जीता है| रामित टंडन स्क्वाश एसोसिएशन फाइनल में तीसरी बार खेल रहे थे|

10. हाल ही में कोपा इटालिया फुटबॉल टाइटल किसने जीता है?

कोपा इटालिया फुटबॉल टाइटल युवेंटस ने जीता है| कोपा इटालिया फुटबॉल टाइटल के फाइनल मुकाबले में युवेंटस ने लाजियो को 2-0 से हराकर यह टाइटल जीता है| युवेंटस एकमात्र इसे टीम है, जिसने लगातार तीन बार कोपा इटालिया का टाइटल जीता है| युवेंटस का ओवरऑल 12वां ख़िताब जीता है|

हिंदी करंट अफेयर्स, 20 मई 2017

Share with your Friends

Help others discover this useful content.

Join The Discussion

Have something to add? Share your thoughts.

Comments 0

Discussion from ExamVeda readers.
Be the first one to review. Share your thoughts about this topic.