ExamVeda
Login
Home

हिंदी करंट अफेयर्स, 23 अप्रैल 2017

Administrator Apr 25, 2017 2017 0 comments
Share this article

1. हाल ही में उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक के रूप में सुलखान सिंह को नियुक्त किया गया है| सुलखान सिंह इससे पहले पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) पद पर कार्यरत थे|

2. हाल ही में भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) के अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) के अध्यक्ष के रूप में देवेन्द्र कुमार शर्मा को नियुक्त किया गया है| वर्तमान में देवेन्द्र कुमार शर्मा हिमाचल प्रदेश बिजली निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक के पद पर कार्यरत थे| देवेन्द्र कुमार शर्मा ने भूटान में टाटा पनबिजली स्टेशन को लगाने और कार्यान्वित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी| बीबीएमबी पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में पानी की आपूर्ति का प्रबंधन का कार्य करता है|

3. ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्या है?

ब्रह्मोस सुपरसोनिक एक मिसाइल है| जिसे भारत और रूस द्वारा विकसित किया गया है| हाल ही में इस मिसाइल का सफल परिक्षण किया गया है|इस मिसाइल को शामिल करने के बाद भारतीय नौसेना उन विशिष्ठ नौसेनाओं में शामिल हो गई है, जिनके पास समुद्र से जमीन पर स्थित निशानों को मारने की क्षमता है|

4. ‘वाफा वाफा’ क्या है?

जिम्बाब्वे में बच्चों के बीच डब्ल्यूडब्ल्यूई स्टाइल की बॉक्सिंग ‘वाफा वाफा’कहां जाता है| इस बॉक्सिंग का नियम यह है कि अगर खिलाड़ी एक बार रिंग में चला गया तो तब ही बाहर निकलता है जबकि उसके लड़ने की क्षमता खत्म हो जाती है|

5. युत्रराहट कौन थे?

युत्रराहट मिस्र के एक न्यायाधीश थे| हाल ही में मिस्र के लक्सर के नील शहर में खुदाई के दौरान उनका 3,000 साल पुराना मकबरा मिला है| यहां पर एक खुली अदालत थी, जिसमें एक आयातकारकक्ष, एक गलियारा है| इस मकबरे में मूर्तियों का एक संग्रह, लकड़ी के मुखौटे और एक प्रकार का ढक्कन भी मिला है|

6. नोरा चोपड़ा कौन थी?

नोरा चोपड़ा वरिष्ठ पत्रकार और स्तंभकार थी| इन्हें भावुक, उत्साही और उग्रवादी पत्रकार के रूप में जाना जाता था| हाल ही में इनका निधन हो गया है|

7. कादम्बनी गांगुली कौन थी?

कादम्बनी गांगुली भारत ही नही पुरे ब्रिटिश साम्राज्य और साउथ एशिया की पहली ऐसी महिला थी, जिन्होंने स्नातक की पढाई पूरी की थी| कादम्बनी भारत की पहली महिला डॉक्टर भी थी|

8. अली शेर का संबंध किस खेल से है?

अली शेर का संबंध गोल्फ से है| अली शेर ने 1991 में इंडियन ओपन का ख़िताब जीता था, यह ख़िताब जीतने वाले अली शेर पहले भारतीय थे| इन्हें अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है | हाल ही ने इन्हें गोल्फ इंडस्ट्री एसोसिएशन (जीआईए) पुरस्कार से सम्मानित किया गया है|

9. “लाइफ मंत्रास” पुस्तक के लेखक कौन है?

“लाइफ मंत्रास” पुस्तक के लेखक सहारा बैंक के प्रमुख सुब्रतरॉय है| इस पुस्तक में सुब्रतरॉय ने अपने जीवन भर के अनुभवों, अवलोकनों तथा आम लोगों की दिन प्रतिदिन की समस्याओं पर उनके नजरिए का वर्णन किया है|

10. विश्व पृथ्वी दिवस कब मनाया जाता है?

विश्व पृथ्वी दिवस प्रतिवर्ष 22 अप्रैल को मनाया जाता है| इस दिवस को मनाने का उद्देश्य लोगों को पर्यावरण को बचाने हेतु प्रयत्न करना है| विश्व पृथ्वी दिवस पहली बार 22 अप्रैल 1970 को मनाया गया था|

हिंदी करंट अफेयर्स, 24 अप्रैल 2017

Share with your Friends

Help others discover this useful content.

Join The Discussion

Have something to add? Share your thoughts.

Comments 0

Discussion from ExamVeda readers.
Be the first one to review. Share your thoughts about this topic.